Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
भक्षक के 2 साल : भूमि सतीश पेडनेकर...
तरनतारन के लॉ कॉलेज में लड़के ने लड़की...
‘लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव...
Japan Election : जापान की आयरन लेडी की...
T20 World Cup स्पिनरों के दम पर श्रीलंका...
T20 World Cup रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने...
आदिवासियों के हाथ में बंदूक थमाकर उनका भविष्य...
T20 World Cup न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5...
नायब सिंह सरकार ने 75000 बुज़ुर्गों की पेंशन...
T20 World Cup : पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड...
Wednesday, February 11, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home टॉप न्यूज़‘लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में जुटा विपक्ष’
टॉप न्यूज़देश

‘लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में जुटा विपक्ष’

by live24india February 9, 2026
by live24india February 9, 2026 0 comments 3 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
4

नई दिल्ली : विपक्ष अब लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकता है। सूत्रों के मुताबिक विपक्षी दल इस तैयारी में जुट गए हैं। दरअसल, बजट सत्र की शुरुआत ही काफी हंगामेदार रही है। राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के बाद हर रोज सदन की कार्यवाही में बाधा आई और स्पीकर को लोकसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। वहीं विपक्ष की ओर से भी स्पीकर पर भेदभाव का आरोप लगाया जाता रहा है।

सूत्रों के मुताबिक अब विपक्षी दलों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी शुरू कर दी है। आज भी लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले तमाम विपक्षी नेता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर पहुंचे थे जहां उनकी एक मीटिंग हुई।

बजट सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तकरार इतनी बढ़ गई कि प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब तक नहीं दे पाए। विपक्ष खासतौर से कांग्रेस की महिला सांसदों ने उनकी सीट घेर रखी जिसके कारण उन्हें अपना भाषण स्थगित करना पड़ा।

बजट सत्र के दौरान विपक्ष के तेवर को देखते हुए स्पीकर ने बार-बार उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन विपक्ष के सांसद हंगामे पर उतारू रहे और सदन के काम काज में बाधा आती रही। विपक्ष के 8 सांसदों को सदन के कामकाज में बाधा पहुंचाने के चलते निलंबित भी कर दिया गया था। वहीं विपक्ष की ओर से बार-बार स्पीकर पर यह आरोप लगाया जाता रहा कि वे सत्ता पक्ष को बोलने का अवसर देते हैं लेकिन विपक्ष को नहीं। सूत्रों के मुताबिक लगभग सभी विपक्षी दल स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पर सहमत हैं और जल्द ही लोकसभा महासचिव को नोटिस सौंपने की तैयारी है।

सूत्रों के मुताबिक विपक्ष की ओर से राहुल गांधी को लोकसभा में बोलने देने की मांग की जा रही है।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
BJPCongressLok Sabha Speakerno confidence motionOm BirlaOpposition
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
Japan Election : जापान की आयरन लेडी की ऐतिहासिक जीत, बहुमत का आंकड़ा पार किया
next post
तरनतारन के लॉ कॉलेज में लड़के ने लड़की को गोली मारी, बाद में खुद को भी गोली मार दी जान

You may also like

भक्षक के 2 साल : भूमि सतीश पेडनेकर...

February 10, 2026

तरनतारन के लॉ कॉलेज में लड़के ने लड़की...

February 9, 2026

Japan Election : जापान की आयरन लेडी की...

February 8, 2026

T20 World Cup स्पिनरों के दम पर श्रीलंका...

February 8, 2026

T20 World Cup रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने...

February 8, 2026

आदिवासियों के हाथ में बंदूक थमाकर उनका भविष्य...

February 8, 2026

T20 World Cup न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5...

February 8, 2026

नायब सिंह सरकार ने 75000 बुज़ुर्गों की पेंशन...

February 7, 2026

T20 World Cup : पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड...

February 7, 2026

भारत ने छठी बार जीता U-19 वर्ल्ड कप,...

February 6, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • Work With Us
    • Contact Us
    • Collaboration
    • Data Collection
    • Workplace
    • Adverstising
    • Privacy Policy
    • International Collab
    • Feedback
    • Terms of Use
    • About Our Ads
    • Help & Support
    • Entertainment
    • News Covering
    • Technology
    • Trending Now

Edtior's Picks

भक्षक के 2 साल : भूमि सतीश पेडनेकर बोलीं, दुनिया आज भी बच्चों...
तरनतारन के लॉ कॉलेज में लड़के ने लड़की को गोली मारी, बाद में...
‘लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में जुटा...

Latest Articles

भक्षक के 2 साल : भूमि सतीश पेडनेकर बोलीं, दुनिया आज भी बच्चों के लिए असुरक्षित
तरनतारन के लॉ कॉलेज में लड़के ने लड़की को गोली मारी, बाद में खुद को भी गोली मार दी जान
‘लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में जुटा विपक्ष’
Japan Election : जापान की आयरन लेडी की ऐतिहासिक जीत, बहुमत का आंकड़ा पार किया
@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions