Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
90 के दशक का माहौल रचने के लिए...
हॉलीवुड के दिग्गज करेंगे ‘रामायणम्’ के एक्शन सीन्स...
आज भी दिलों पर राज करती है नैना...
100 दिन बाद सिनेमाघरों में लौटेगा ‘मिर्जापुर’ का...
सलमान खान की प्राइवेसी पर बहस: क्या पब्लिक...
महाराष्ट्र की संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने के...
​’द कश्मीर फाइल्स’ और ‘धुरंधर’ की लीग में...
‘समुक’ से बदलेगा इंडियन सिनेमा का गेम! विपुल...
एकता कपूर की कास्टिंग कभी गलत साबित नहीं...
पंजाब निकाय चुनाव: 63.94% मतदान, कई जगह हिंसा...
Saturday, May 30, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home टॉप न्यूज़AAP को बड़ा झटका, द‍िल्‍ली के पर‍िवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने द‍िया इस्‍तीफा, केजरीवाल को चिट्ठी लिख लगाए आरोप
टॉप न्यूज़देश

AAP को बड़ा झटका, द‍िल्‍ली के पर‍िवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने द‍िया इस्‍तीफा, केजरीवाल को चिट्ठी लिख लगाए आरोप

by live24india November 17, 2024
by live24india November 17, 2024 0 comments 427 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
428

नई द‍िल्‍ली : आम आदमी पार्टी को रव‍िवार को बड़ा झटका लगा। दि‍ल्‍ली के परि‍वहन मंत्री कैलाश गहलोत ने पार्टी से इस्‍तीफा दे द‍िया। उन्‍होंने आप संयोजक अरव‍िंद केजरीवाल को इस आशय का एक पत्र ल‍िखते हुए पार्टी व सरकार पर कई आरोप भी लगाए। कैलाश गहलोत ने पत्र में आरोप लगाया क‍ि द‍िल्‍ली सरकार और आम आदमी पार्टी अपना समय केंद्र से व‍िवाद करने में ही व्‍यतीत करती रहती है। यह हर समय केंद्र से आरोप-प्रत्‍यारोप में उलझी रहती है। इससे व‍िकास कार्य प्रभाव‍ित होते हैं।

गहलोत ने यह भी आरोप लगाया क‍ि पार्टी की रुच‍ि जनता से क‍िए वादों को पूरा करने में नहीं है। पार्टी अपना समय केवल केंद्र सरकार से वाद-व‍िवाद करने में ही नष्‍ट करती रहती है। केंद्र सरकार से तालमेल न होने के कारण जनह‍ित के कार्य नहीं हो पाते। जनता को जो सुव‍िधाएं प्रदान की जानी चा‍ह‍िए, वह उसे नहीं म‍िल पाती। गहलोत ने पत्र में यमुना सफाई का मुद्दा भी उठाया। उन्‍होंने कहा क‍ि जनता से वादा करने के बावजूद दस साल में भी हमारी सरकार इस द‍िशा में कोई सार्थक कदम नहीं उठा सकी।

द‍िल्‍ली में यमुना की हालत बद से बदतर ही होती गई। दस सालों में प्रदूषण कम होने की बजाय बढ़ता ही गया। हम जनता से क‍िए वादे को पूरा नहीं कर पाए। उन्‍होंने ल‍िखा क‍ि प‍िछले व‍िधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्‍यमंत्री व आप संयोजक अरव‍िंंद केजरीवाल ने जनता से वादा क‍िया था क‍ि पांच साल में यमुना इतनी साफ हो जाएगी क‍ि हम उसमें स्‍नान भी कर सकते हैं। लेक‍िन ऐसा नहीं क‍िया जा सका। हमारी सरकार ऐसा करने में असफल रही।

कैलाश गहलोत ने केजरीवाल को ल‍िखे पत्र में रिनोवेशन के नाम पर मुख्‍यमंत्री आवास को शीश महल का रूप देने पर भी एतराज जताया। उन्‍होंने ल‍िखा क‍ि सरकार बनाते समय हमने जनता से सादगी का वादा क‍िया था। लेक‍िन सरकार में आते ही पार्टी का चाल, चर‍ित्र व चेहरा ही बदल गया। जनता की गाढ़ी कमाई के करोड़ों रुपये शीश महल पर खर्च कर द‍िए गए। जन धन का इस तरह दुरुपयोग उच‍ित नहीं है।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
AAPArvind KejriwalDelhi GovernmentDelhi Transport MinisterKailash GehlotResigns
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
पंजाब : सुखबीर सिंह बादल ने अकाली दल के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, 18 को होगी कार्यसमिति की आपात बैठक
next post
‘पेट स्टोरीज़ बाय द पेट स्टेशन’ की शुरुआत ऋत्विक धनजानी के साथ, जानवरों के प्रति अपने प्यार को किया साझा

You may also like

90 के दशक का माहौल रचने के लिए...

May 30, 2026

हॉलीवुड के दिग्गज करेंगे ‘रामायणम्’ के एक्शन सीन्स...

May 30, 2026

आज भी दिलों पर राज करती है नैना...

May 30, 2026

100 दिन बाद सिनेमाघरों में लौटेगा ‘मिर्जापुर’ का...

May 27, 2026

सलमान खान की प्राइवेसी पर बहस: क्या पब्लिक...

May 27, 2026

महाराष्ट्र की संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने के...

May 27, 2026

​’द कश्मीर फाइल्स’ और ‘धुरंधर’ की लीग में...

May 27, 2026

‘समुक’ से बदलेगा इंडियन सिनेमा का गेम! विपुल...

May 27, 2026

एकता कपूर की कास्टिंग कभी गलत साबित नहीं...

May 27, 2026

पंजाब निकाय चुनाव: 63.94% मतदान, कई जगह हिंसा...

May 26, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • Work With Us
    • Contact Us
    • Collaboration
    • Data Collection
    • Workplace
    • Adverstising
    • Privacy Policy
    • International Collab
    • Feedback
    • Terms of Use
    • About Our Ads
    • Help & Support
    • Entertainment
    • News Covering
    • Technology
    • Trending Now

Edtior's Picks

90 के दशक का माहौल रचने के लिए अनोखा फैसला, ‘गवर्नर’ के कलाकारों...
हॉलीवुड के दिग्गज करेंगे ‘रामायणम्’ के एक्शन सीन्स डिजाइन, ‘मैड मैक्स’ और ‘अवेंजर्स’...
आज भी दिलों पर राज करती है नैना तलवार, क्यों बनीं युवाओं की...

Latest Articles

90 के दशक का माहौल रचने के लिए अनोखा फैसला, ‘गवर्नर’ के कलाकारों ने 75 दिन तक नहीं कटवाए बाल
हॉलीवुड के दिग्गज करेंगे ‘रामायणम्’ के एक्शन सीन्स डिजाइन, ‘मैड मैक्स’ और ‘अवेंजर्स’ की टीम जुड़ी
आज भी दिलों पर राज करती है नैना तलवार, क्यों बनीं युवाओं की पसंदीदा बॉलीवुड किरदार
100 दिन बाद सिनेमाघरों में लौटेगा ‘मिर्जापुर’ का भौकाल, 4 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म
@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions