Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
रणवीर सिंह Birthday Special: ‘धुरंधर’ से मिली नई...
वीर हिरानी ने 14 साल में बनाई थी...
आमिर खान-गौरी स्प्रैट की शादी कल : बारिश...
प्रीतम एंड पेड्रो’ में मोना सिंह की परफॉर्मेंस...
नेटिज़न्स ने ‘नागबंधम’ का सबसे बड़ा हाईलाइट बताया...
‘अलायंस’ और ‘लॉक अप सीजन 2’ में क्या...
‘उत्तर दा पुत्तर’ का ट्रेलर रिलीज़: अन्नू कपूर...
रश्मिका मंदाना की ‘मैसा’ के सेट से आई...
‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ का टीज़र यूट्यूब पर नंबर...
पीएम मोदी को सेशेल्स का सर्वोच्च सम्मान, ‘गार्डियन...
Monday, July 6, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home पंजाबपंजाब के गांवों में खेल क्रांति की लहर, आप सरकार तैयार कर रही है 3100 मैदान
पंजाब

पंजाब के गांवों में खेल क्रांति की लहर, आप सरकार तैयार कर रही है 3100 मैदान

by live24india January 21, 2026
by live24india January 21, 2026 0 comments 69 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
70

युवाओं को नशों से निकालकर खेलों की ओर प्रेरित करना हमारा उद्देश्य : तरुनप्रीत सिंह सौंद

चंडीगढ़ : पंजाब के कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने राज्य में बन रहे ग्रामीण खेल मैदानों की प्रगति और गुणवत्ता को लेकर सरकार के सख्त रुख को स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार पूरे राज्य में 3,100 ग्रामीण खेल मैदान तैयार कर रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशों की दलदल से निकालकर खेलों की ओर प्रेरित करना है।

बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मंत्री सौंद ने बताया कि प्रोजेक्ट की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने तीन विशेष फ्लाइंग स्क्वाड तैनात किए हैं। ये दल सरकार की ‘आंखें और कान’ के रूप में काम करेंगे और विभिन्न गांवों में जाकर जमीनी स्तर पर जांच करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब केवल कागजी कार्रवाई नहीं चलेगी, जमीन पर काम की गुणवत्ता दिखनी अनिवार्य है।

उन्होंने आगे बताया कि खेल मैदानों की जमीनी रिपोर्ट के लिए हमने एक एमआइएस पोर्टल तैयार किया है, जिसमें संबंधित अधिकारी को विकास कार्य की हर 15 दिनों में फोटो और जियो टैगिंग के साथ रिपोर्ट भेजनी होगी।

सिस्टम में सुधार का सख्त संदेश देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जहां भी झूठी रिपोर्टिंग या काम में लापरवाही पाई गई, वहां तुरंत कार्रवाई अमल में लाई गई है। कई अधिकारियों को निलंबित किया गया है और कारण-बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी भी तरह का राजनीतिक दखल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सौंद ने बताया कि पूरे पंजाब में एकसमान तकनीकी मानक लागू किए गए हैं। काम की निगरानी के लिए तीसरे पक्ष (थर्ड पार्टी) के टेक्नो-फाइनेंशियल ऑडिट की मदद ली जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी पैसे की एक-एक पाई का हिसाब रखा जा रहा है ताकि ग्रामीण पंजाब को वर्ल्ड-क्लास आधारभूत ढांचा मिल सके।

उन्होंने कहा कि इस मुहिम में सरपंचों, ग्राम पंचायतों और स्थानीय खेल क्लबों को भी महत्वपूर्ण हिस्सेदार बनाया गया है। मंत्री ने कहा कि ये सभी संस्थाएं इस प्रोजेक्ट में केवल दर्शक नहीं हैं, बल्कि हमारे साथी हैं जो गांव के विकास की निगरानी करेंगे।

विरोधी पक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए सौंद ने कहा कि ईमानदार अधिकारियों को डरने की कोई जरूरत नहीं है। सजा सिर्फ उनको मिलेगी जो गलत रिपोर्टिंग या भ्रष्टाचार में शामिल होंगे। हमने जवाबदेही को व्यक्तिगत नहीं बल्कि प्रणालीगत बना दिया है।

कैबिनेट मंत्री ने दोहराया कि पंजाब सरकार युवाओं के भविष्य और जनता के पैसे की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। यह नया पंजाब है, जहां खेल मैदान बनेंगे भी और उनके हर इंच की निगरानी भी होगी।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
AAPPreparing 3100 PlaygroundsPunjab GoverenmentSportsSports RevolutionTarunpreet Singh Saund
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
ग्रीनलैंड डेनमार्क का स्वाभाविक हिस्सा नहीं : लावरोव
next post
अमित मालवीय पर दर्ज एफआईआर रद्द होना न्याय की जीत : पीयूष गोयल

You may also like

समाना में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की नींव, 3100 खेल...

June 27, 2026

केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू को धार्मिक सजा,...

June 24, 2026

पंजाब निकाय चुनाव: 63.94% मतदान, कई जगह हिंसा...

May 26, 2026

पंजाब बना देश का नंबर-1 राज्य, स्कूल शिक्षा...

May 21, 2026

सतोज गांव से बिजली के तारों को अंडरग्राउंड...

May 19, 2026

खाड़ी युद्ध की आड़ में अपनी विदेश और...

May 19, 2026

भीषण गर्मी की चपेट में पंजाब : बठिंडा...

May 18, 2026

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के 4 शूटर गिरफ्तार, 8...

May 17, 2026

30 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल...

May 16, 2026

जालंधर और अमृतसर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर...

May 5, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • Work With Us
    • Contact Us
    • Collaboration
    • Data Collection
    • Workplace
    • Adverstising
    • Privacy Policy
    • International Collab
    • Feedback
    • Terms of Use
    • About Our Ads
    • Help & Support
    • Entertainment
    • News Covering
    • Technology
    • Trending Now

Edtior's Picks

रणवीर सिंह Birthday Special: ‘धुरंधर’ से मिली नई पहचान, करियर के सबसे यादगार...
वीर हिरानी ने 14 साल में बनाई थी इंटरनेशनल फेस्टिवल में चुनी गई...
आमिर खान-गौरी स्प्रैट की शादी कल : बारिश ने बनाया यादगार माहौल, परिवार...

Latest Articles

रणवीर सिंह Birthday Special: ‘धुरंधर’ से मिली नई पहचान, करियर के सबसे यादगार साल पर एक नजर
वीर हिरानी ने 14 साल में बनाई थी इंटरनेशनल फेस्टिवल में चुनी गई शॉर्ट फिल्म, अब ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ से किया एक्टिंग डेब्यू
आमिर खान-गौरी स्प्रैट की शादी कल : बारिश ने बनाया यादगार माहौल, परिवार और करीबी मेहमान होंगे शामिल
प्रीतम एंड पेड्रो’ में मोना सिंह की परफॉर्मेंस की सोशल मीडिया पर तारीफ, फैंस बोले- ‘मोना का मैजिक है रियल!
@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions