Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
‘मिर्जापुर: द मूवी’ का पहला गाना ‘दो नंबरी’...
SVC63: सलमान खान की फीस पर मेकर्स का...
‘उसके साए के भी उड़ने के लिए पंख...
सावन सोमवार 2026: पहला व्रत कब है? जानें...
सनी देओल ‘बटवारा 1947’ प्रमोशनल टूर में करेंगे...
इंतजार खत्म: 6 अगस्त को रिलीज होगा नानी...
एकता कपूर की लॉन्च की हुई ये 7...
रविंदर कुमार ने लॉन्च किया एक्सीलेंसी स्टूडियोज़, फिल्म,...
अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग पर चंडीगढ़...
‘खोसला का घोसला 2’ में दिव्या खोसला की...
Wednesday, August 5, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • धर्म आस्था
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home टॉप न्यूज़30 साल से कांग्रेस के साथ मिलकर गुजरात को लूट रही भाजपा, इस बार आप मुक्ति दिलाएगी : केजरीवाल
टॉप न्यूज़देश

30 साल से कांग्रेस के साथ मिलकर गुजरात को लूट रही भाजपा, इस बार आप मुक्ति दिलाएगी : केजरीवाल

by live24india March 26, 2026
by live24india March 26, 2026 0 comments 54 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
55
  • खेती-घरों की बिजली मुफ्त, महिलाओं को हजार रुपए महीना और हर परिवार को 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा देंगे
  • गुजरात में अब ‘‘आप’’ मजबूत विकल्प है, इस बार चुनाव झाड़ू चलाकर कांग्रेस-भाजपा को खदेड़ देना है
  • भाजपा ने वादा के बाद भी नर्मदा का पानी हर खेत तक नहीं पहुंचाया जबकि हमने पंजाब में 78 फीसद खेतों तक नहरी पानी पहुंचा दिया : भगवंत सिंह मान

गुजरात, 26 मार्च : गुजरात दौरे पर आए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पुलिस कस्टडी से गायब ड्रग्स को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि गुजरात पुलिस की कस्टडी से लगभग 2,300 किलो से ज्यादा ड्रग्स चूहे खा गए, ये लोग किसे बेवकूफ बना रहे हैं? लगभग 35 फीसद जब्त किए हुए ड्रग्स पुलिस की रखवाली से ही गायब हो गए। इस गायब हुई ड्रग्स से कितने तस्करों को सप्लाई हुई? सच तो यह है कि भाजपा के संरक्षण में गुजरात के हर कोने में ड्रग्स फैल रही है और जिंदगियां बर्बाद हो रही हैं। साथ ही, अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान के साथ जाम नगर में ‘विजय विश्वास सभा’ को संबोधित करके भी भाजपा और कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि 30 साल से भाजपा गुजरात को लूट रही है।ं लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी जनता के साथ मिलकर गुजरात को भाजपा से मुक्ति दिला कर रहेगी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 30 साल से भाजपा गुजरात को लूट रहा है। इन्होंने स्कूल, अस्पताल बर्बाद कर दिए, सड़कें और पुल बनाते हैं, दो दिन में टूट जाती है। गुजरात में इतना भ्रष्टाचार है। किसी भी विभाग में बिना पैसे का काम नहीं होता है। सौराष्ट्र भगवान सोमनाथ की पवित्र धरती है। यहां द्वारकाधीश का मंदिर है। यहां देश भर से लोग आशीर्वाद लेने आते हैं। मैं भी भगवान से प्रार्थना करता हूं कि इस बार गुजरात को भाजपा से मुक्ति दिला दो। भाजपा ने गुजरात को बर्बाद कर दिया है। कांग्रेस और भाजपा मिली हुई हैं और दोनों मिलकर लूट रही हैं। दोनों के ही संयुक्त धंधे हैं। दोनों मिलकर ठेके लेते हैं। सारे सरकारी ठेके इनके नेताओं को मिलते हैं। कांग्रेस चाहती ही नहीं है कि गुजरात से भाजपा सत्ता से जाए। क्योंकि इनकी सेटिंग हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 30 साल पहले गुजरात देश का नंबर वन राज्य था। गुजरात संपन्न था और लोग सुखी थे। गुजरात के लोगों के पास सबकुछ था। लेकिन 30 साल में भाजपा ने गुजरात को बर्बाद कर दिया। आज सारे राज्यों में सबसे नीचले पायदान पर गुजरात आता है। भाजपा केवल अमीरों की पार्टी है। हर साल अरबों-खरबों का बजट कहां जाता है? सारा पैसा अमीरों पर लुटा देते हैं। मैं किसी को गाली नहीं देता। गाली देने से किसी का घर नहीं चलेगा, न तो बच्चे पलेंगे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2022 से पहले पंजाब का भी बुरा हाल था। पंजाब में भी कांग्रेस और भाजपा-अकाली दल था। दोनों पांच-पांच साल सरकार में रहकर लूटते थे और जनता दुखी थी। 2022 में दोनों पार्टियों को जनता ने खदेड़ दिया और 117 में से 92 सीटें आम आदमी पार्टी को देकर नई सरकार बनाई। हमने इन चार सालों में पंजाब में जो काम कर दिए हैं, अगर गुजरात में हमें मौका मिलेगा, तो वो सारे काम करेंगे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में किसानों की सरकार है। आज पंजाब का किसान खुश और समृद्ध है, क्योंकि पंजाब का मुख्यमंत्री किसान का बेटा है। 2022 से पहले आधी रात के बाद सिंचाई के लिए बिजली आती थी और रात-रात भर किसान जागता था। लेकिन अब भगवंत मान सरकार दिन में 8 घंटे किसानों को बिजली देती है। गुजरात में किसानों की फसल का दाम तीन-तीन महीने तक नहीं मिलता है। लेकिन पंजाब में शाम तक किसानों के खाते में पैसे आ जाता है। गुजरात में भाजपा को हटाना पड़ेगा और आम आदमी पार्टी को लाना पड़ेगा तभी ऐसा होगा। पंजाब में किसानों की खेती की बिजली मुफ्त है। लेकिन गुजरात में किसानों को मुफ्त बिजली नहीं मिलती है। पहले पंजाब के 21 फीसद किसानों को सिंचाई का पानी मिलता था और आज 78 फीसद किसानों को मिलता है। सौराष्ट्र में पानी की बहुत समस्या है, आम आदमी पार्टी की सरकार ही इसे दूर कर सकती है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में सरकारी अस्पतालों का बुरा हाल है। लोगों को सही इलाज नहीं मिलता है। वहीं, पंजाब में हमारी सरकार ने सभी परिवारों का 10-10 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा करा दिया है। अब गरीब से गरीब आदमी भी बड़े से बड़े अस्पतालों में अपना इलाज करा सकता है। पूरी दुनिया में पहली बार ऐसी योजना पंजाब में आई है। जब से यह योजना लागू की है, कांग्रेस और भाजपा वाले हमें गालियां दे रहे हैं। ये कह रहे हैं कि स्कीम की क्या जरूरत है, गरीबों के लिए सरकारी अस्पताल बहुत हैं। मुख्यमंत्री, मंत्री, एमपी, एमएलए का जब इलाज फ्री होता है तो किसानों, मजदूरों और व्यापारियों का इलाज भी फ्री होना चाहिए। पहले किसानों का इलाज फ्री होना चाहिए, फिर मुख्यमंत्री और मंत्रियों का इलाज फ्री होना चाहिए। पंजाब में जिन अस्पतालों में मुख्यमंत्री और मंत्रियों का इलाज होता है, अब उन अस्पतालों में किसानों और मजदूरों का भी इलाज होगा।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरे पंजाब में घरेलु बिजली फ्री है और सबका जीरो बिल आता है। वहीं, गुजरात में पूरे देश में सबसे महंगी बिजली है। छोटे से मकान का भी हजारों रुपए का बिल आता है। बिजली फ्री होने पर भी कांग्रेस और भाजपा वाले हमें खूब गालियां दिए। जब मुख्यमंत्री, मंत्री, एमपी, एमएलए की बिजली मुफ्त है तो आम जनता की भी बिजली मुफ्त होनी चाहिए। पंजाब में अब हर महिला को एक हजार रुपए प्रतिमाह आया करेगा। इसका भी भाजपा और कांग्रेस वाले विरोध कर रहे हैं और कह रहे हैं कि महिलाएं बिगड़ जाएंगी। गुजरात में भी महिलाओं को एक हजार रुपए महीना मिल सकता है, लेकिन इसके लिए भाजपा को भगाकर आम आदमी पार्टी को लाना पड़ेगा।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा 30 साल से लूट रही है, लेकिन हर बार हम जाकर कमल का बटन दबा देते हैं। क्योंकि अभी तक गुजरात के लोगों के पास कोई विकल्प नहीं था, लेकिन अब आम आदमी पार्टी विकल्प है। इस बार जिला परिषद और ब्लॉक समिति, नगर पालिका के चुनाव में सबको झाड़ू चलानी है। गुजरात की जनता नगर पालिका और महा नगर पालिका में आम आदमी पार्टी को मौका दे। ब्लॉक पंचायत में बहुत भ्रष्टाचार है। आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो सबसे पहले भ्रष्टाचार खत्म करेंगे और सारा पैसा जनता पर खर्च किया जाएगा।

इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पिछले 30 से गुजरात में भाजपा की सरकार चल रही है। जनता ने कांग्रेस के नेतृत्व में बदलने की कोशिश की, लेकिन ये भी भाजपा वालों के साथ मिल गए। अब दोनों मिलकर गुजरात को लूट रहे हैं। नर्मदा नदी का पानी हर खेत में पहुंचाने का वादा किया गया था, लेकिन नहीं पहुंचा। गुजरात की तरह पंजाब भी खेती वाला राज्य है। चार साल पहले पंजाब में 21 फीसद ही नदियों के पानी से खेतों की सिंचाई होती थी, लेकिन आज 78 फीसद खेतों की सिंचाई नहरी पानी से होती है। पंजाब का किसान फसल लेकर मंडी आता है और घर पहुंचने से पहले उनके खाते में पैसा पहुंच जाता है। लेकिन भाजपा सरकार गुजरात में किसानों को लूट रही है।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि दिल्ली बॉर्डर पर डेढ़ साल तक एमएसपी की मांग को लेकर किसान धरना दिए, लेकिन इन्होंने एमएसपी नहीं दी। गुजरात में कोई विपक्ष नहीं है। कांग्रेस और भाजपा आपस में मिले हुए है। इसलिए भाजपा सरकार को किसानों की कोई परवाह नहीं है। लेकिन अब अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी की झाड़ू लेकर गुजरात की सफाई करने के लिए आ चुके हैं। अगर आपको अपनी और अपने बच्चों की किस्मत बदलनी है तो झाड़ू का बटन दबा देना, बाकी काम हमारा है। उन्होंने कहा कि हम पंजाब में महिलाओं को आर्थिक तौर पर मज़बूत करने के लिए 1000-1500 रुपए हर महीने देने जा रहे हैं। अगर किसी परिवार में 3 महिलाएं हैं तो उस परिवार में 4500 हर महीने आयेंगे। पंजाब की तरह गुजरात की जनता भी इन सुविधाओं की हकदार है, लेकिन इसके लिए आम आदमी पार्टी जैसी ईमानदार पार्टी की सरकार चाहिए। इसलिए इस बार गुजरात की जनता को आम आदमी पार्टी को मौका देना चाहिए।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
30 yearsAAPArvind KejriwalBhagwant MannBJP GujaratCongress GujaratGujarat
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
हिंदू, सिख या बौद्ध के अलावा दूसरा धर्म अपनाया तो छिन जाएगा अनुसूचित जाति का दर्जा : सुप्रीम कोर्ट
next post
मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपये कम की एक्साइज़ ड्यूटी, पेट्रोल डीज़ल होगा सस्ता

You may also like

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का पहला गाना ‘दो नंबरी’...

August 4, 2026

SVC63: सलमान खान की फीस पर मेकर्स का...

August 4, 2026

‘उसके साए के भी उड़ने के लिए पंख...

August 4, 2026

सावन सोमवार 2026: पहला व्रत कब है? जानें...

August 2, 2026

सनी देओल ‘बटवारा 1947’ प्रमोशनल टूर में करेंगे...

August 2, 2026

इंतजार खत्म: 6 अगस्त को रिलीज होगा नानी...

August 1, 2026

एकता कपूर की लॉन्च की हुई ये 7...

August 1, 2026

रविंदर कुमार ने लॉन्च किया एक्सीलेंसी स्टूडियोज़, फिल्म,...

August 1, 2026

अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग पर चंडीगढ़...

July 29, 2026

‘खोसला का घोसला 2’ में दिव्या खोसला की...

July 28, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • About Us
    • Fact Check Policy
    • Contact Us
    • Work With Us
    • Privacy Policy
    • Advertise With Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Editorial Policy
    • Correction Policy
    • Cookie Policy

Edtior's Picks

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का पहला गाना ‘दो नंबरी’ रिलीज, धांडा न्योलीवाला ने बॉलीवुड...
SVC63: सलमान खान की फीस पर मेकर्स का बड़ा बयान, 6 अगस्त से...
‘उसके साए के भी उड़ने के लिए पंख हैं’, नानी की ‘द पैराडाइज’...

Latest Articles

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का पहला गाना ‘दो नंबरी’ रिलीज, धांडा न्योलीवाला ने बॉलीवुड में रखा कदम
SVC63: सलमान खान की फीस पर मेकर्स का बड़ा बयान, 6 अगस्त से मुंबई में शुरू होगा मेगा एक्शन शेड्यूल
‘उसके साए के भी उड़ने के लिए पंख हैं’, नानी की ‘द पैराडाइज’ के नए पोस्टर ने बढ़ाया रोमांच
सावन सोमवार 2026: पहला व्रत कब है? जानें पूजा विधि, शुभ रंग, क्या करें और क्या न करें

© 2026 Live24 India. All Rights Reserved.  Powered by Live 24 India

  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • धर्म आस्था
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions