Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
रश्मिका मंदाना से गलती से रिलीज हुआ ‘कॉकटेल...
निखिल कामथ बने उभरते भारत की मजबूत सोशल...
हाई-वोल्टेज ड्रामा और रोमांच से भरपूर ये 5...
राम चरण की ‘पेड्डी’ का ट्रेलर बना इंटरनेट...
वाणी कपूर ने की TVF के ‘सपने वर्सेस...
‘आखिरी सवाल’ के लिए प्रोड्यूसर निखिल नंदा का...
‘पेड्डी’ ट्रेलर देख ऋषभ शेट्टी हुए इंप्रेस, बोले-...
सोहम शाह और ‘तुम्बाड 2’ टीम ने नवाजुद्दीन...
प्रीति जी जिंटा और कुणाल खेमू स्टारर ‘VIBE’...
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ के मुरीद हुए जॉन...
Wednesday, May 20, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home टॉप न्यूज़नायब सिंह सरकार ने 75000 बुज़ुर्गों की पेंशन की बंद : अनुराग ढांडा
टॉप न्यूज़पंजाब

नायब सिंह सरकार ने 75000 बुज़ुर्गों की पेंशन की बंद : अनुराग ढांडा

by live24india February 7, 2026
by live24india February 7, 2026 0 comments 47 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
48
  • बिना डाइट मैदान में अभ्यास करने को मजबूर हरियाणा के 37000 खिलाड़ी, नायब सरकार ने एक साल से नहीं दिया डाइट भत्ता
  • किसान की फसल के दाम को कमाई बताकर पेंशन काट रही हरियाणा सरकार
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह हरियाणा के लोगों की समस्याओं पर नहीं दे रहे ध्यान

चंडीगढ़, 7 फरवरी : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने चंडीगढ़ प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस माध्यम से हरियाणा की बीजेपी सरकार को जमकर घेरा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जन विरोधी नीति और नीयत ने देश को मेडल दिलाने वाले खिलाड़ियों को आज अपने हक, सम्मान और बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसने पर मजबूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा हमेशा से खेलों की धरती रहा है। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में देश का तिरंगा ऊंचा करने वाले अधिकतर खिलाड़ी इसी मिट्टी से निकले हैं। लेकिन आज वही खिलाड़ी पूछ रहे हैं कि क्या मेहनत और मेडल की कीमत सिर्फ चुनावी मंचों पर तालियां बटोरने तक सीमित है? क्या खिलाड़ी सिर्फ पोस्टर और भाषणों के लिए रह गए हैं

अनुराग ढांडा ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एक पोस्टर जारी करके हरियाणा के सीएम नायब सिंह को ‘जस्ट चिल सीएम’ बताया है। उन्होंने सीएम नायब सिंह को ऑन रिकॉर्ड झूठ बोलने में पीएचडी तक करार दे दिया। हरियाणा के सीएम नायब सिंह ने झूठ बोलने में पीएचडी कर ली है और नई नीति ‘आगे दौड़ पीछे छोड़’ पर काम कर रहे हैं। हरियाणा में जर्जर खेल मैदानों के कारण मारे जा रहे थे और अब नायब सिंह सरकार ने खिलाड़ियों को भूखा मारने की कोशिशों में जुटी है। अनुराग ढांडा ने मुख्यमंत्री से सीधा सवाल करते हुए कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी पूरे दिन मैदान में अपना खून पसीने बहाते हैं और उनके माता पिता के खून पसीने की कमाई से ओलिंपिक मैडल जीत कर आते हैं वो खिलाड़ी हरियाणा के जर्जर मैदानों में पोल गिरने से मारे गए। ये क्या कम था जो अब आपने 37000 खिलाड़ियों की डाइट का पैसा रोक दिया?

अनुराग ढांडा ने कहा कि खेल नर्सरी का मकसद था कि निचले स्तर के खिलाड़ी अच्छा प्रशिक्षण-डाइट लेकर राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मुकाबला कर सके लेकिन प्रदेश की 1500 खेल नर्सरियों में 37000 खिलाड़ियों को पिछले 10 महीने से डाइट का पैसा तक नहीं मिला। इन नर्सरियों में ट्रेनिंग देने वाले कोचों को 10 महीनों से तनख्वाह भी नहीं मिली। खिलाड़ी डाइट का इंतज़ाम करे या खेल की तैयारी करे?

अनुराग ढांडा ने सवाल उठाते हुए कहा कि नायब सरकार साल में 2 महीने के लिए नर्सरियों को बंद कर रही है। सीएम नायब सिंह बताएं कि क्या कोई खिलाड़ी 2 महीने की छुट्टी काट कर इंटरनेशनल मैडल की तैयारी करता है? रोज़ सुबह जल्दी उठकर घंटों मेहनत करने वाले खिलाड़ी को सरकार 2 महीने छुट्टी लेने को कह रही है। ताकि अब 2 महीने और ना खिलाड़ियों की डाइट का पैसा देना पड़े और न कोचों को उनकी तनख्वाह। खिलाड़ियों को खेल से दूर ले जा कर नायब सरकार उन्हें नशे के चंगुल में धकेल रही है। इसके अलावा जहां पुरानी खेल नर्सरियों के खिलाड़ियों को डाइट नहीं मिल रही वहां नायब सरकार नई खेल नर्सरियां खोलने की बात कह रही है।

अनुराग ढांडा ने बुढ़ापा पेंशन को लेकर भी सीएम नायब सिंह को जमकर घेरते हुए कहा कि पिछले कल मीडिया में सीएम बयान देते हैं कि किसी की पेंशन नहीं कटी जबकि हरियाणा के 75000 से अधिक बुज़ुर्गों की पेंशन काट दी गई है। और पेंशन न दिए जाने के बेतुके तर्क दिए जा रहे हैं। किसी किसान के खाते में फसल का पैसा डेढ़ या दो लाख आया तो उसे कहा जा रहा है कि 3 लाख की कमाई है तुम्हें पेंशन नहीं मिल सकती। इसका मतलब नायब सरकार 3 लाख की फसल बेचने वाले किसान को संपन्न मान रही है। ढांडा ने कहा कि किसान की खेती से कोई कमाई नहीं होती बल्कि किसान का खर्च इतना होता है कि पूरे परिवार का घर चलाना भी मुश्किल होता है। कहीं परिवार पहचान पत्र में पूरे परिवार की कमाई का हवाला देकर पेंशन बंद की जा रही है तो कहीं नाम, सरनेम, उम्र मिसमैच के नाम पर। अधिकारियों और पोर्टल की गलतियों का ठीकरा बुज़ुर्गों के सिर पर फोड़ा जा रहा है। इसके अलावा कई जगहों पर पूरे परिवार की आय को जोड़कर भी देखा जा रहा है जबकि बुज़ुर्ग की आय का परिवार की आय से कोई लेना देना नहीं है।

अनुराग ढांडा बोले कि बुज़ुर्ग को पेंशन देने का मकसद ही जीवन के अंतिम वर्षों को स्वाभिमान के साथ जीने का मौका देना है और नायब सिंह कहते हैं कि इनका परिवार बहुत कमाता है इसलिए पेंशन नहीं मिलेगी। पूरे हरियाणा में सैंकड़ों बुर्ज़ुर्गों और महिलाओं की लाइनें सरकारी दफ्तरों में लगी पड़ी है जो अपनी पेंशन कट जाने की वजह पूछते हैं। दफ्तर के अधिकारियों के पास उनकी पेंशन कट जाने का कोई वाजिब जवाब नहीं है। ढांडा ने कहा कि नायब सिंह ऑन रिकॉर्ड झूठ बोलने में पीएचडी हो गए हैं?

अनुराग ढांडा ने सीएम नायब सैनी और भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि इससे पहले कि लोग सड़कों पर उतर कर उनके पुतले जलाये। बेहतर होगा कि सरकार लोगों की मूलभूत समस्याओ पर ध्यान देकर उनका काम करें। सीएम नायब सिंह खिलाड़ियों की डाइट का करीब 10 करोड़ रूपए जल्दी जारी करे। किसानों की फसल की बिक्री को आय मांनना बंद करके सभी बुज़ुर्गों की बुढ़ापा पेंशन को जल्द से जल्द बहाल की जाए।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
Anurag DhandaHaryana GovernmentNaib Singhpensionsenior citizens
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
T20 World Cup : पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप का पहला मैच जीता, नीदरलैंड्स को 3 विकेट से हराया
next post
T20 World Cup न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया, टिम सेफर्ट का अर्धकशतक

You may also like

रश्मिका मंदाना से गलती से रिलीज हुआ ‘कॉकटेल...

May 20, 2026

निखिल कामथ बने उभरते भारत की मजबूत सोशल...

May 20, 2026

हाई-वोल्टेज ड्रामा और रोमांच से भरपूर ये 5...

May 20, 2026

राम चरण की ‘पेड्डी’ का ट्रेलर बना इंटरनेट...

May 20, 2026

वाणी कपूर ने की TVF के ‘सपने वर्सेस...

May 20, 2026

‘आखिरी सवाल’ के लिए प्रोड्यूसर निखिल नंदा का...

May 20, 2026

‘पेड्डी’ ट्रेलर देख ऋषभ शेट्टी हुए इंप्रेस, बोले-...

May 20, 2026

सोहम शाह और ‘तुम्बाड 2’ टीम ने नवाजुद्दीन...

May 20, 2026

प्रीति जी जिंटा और कुणाल खेमू स्टारर ‘VIBE’...

May 20, 2026

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ के मुरीद हुए जॉन...

May 20, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • Work With Us
    • Contact Us
    • Collaboration
    • Data Collection
    • Workplace
    • Adverstising
    • Privacy Policy
    • International Collab
    • Feedback
    • Terms of Use
    • About Our Ads
    • Help & Support
    • Entertainment
    • News Covering
    • Technology
    • Trending Now

Edtior's Picks

रश्मिका मंदाना से गलती से रिलीज हुआ ‘कॉकटेल 2’ का गाना ‘तुझको’, शाहिद...
निखिल कामथ बने उभरते भारत की मजबूत सोशल आवाज़, फाइनेंस से मीडिया तक...
हाई-वोल्टेज ड्रामा और रोमांच से भरपूर ये 5 रियलिटी शोज़ बने दर्शकों की...

Latest Articles

रश्मिका मंदाना से गलती से रिलीज हुआ ‘कॉकटेल 2’ का गाना ‘तुझको’, शाहिद कपूर संग केमिस्ट्री ने जीता दिल
निखिल कामथ बने उभरते भारत की मजबूत सोशल आवाज़, फाइनेंस से मीडिया तक बनाया अलग मुकाम
हाई-वोल्टेज ड्रामा और रोमांच से भरपूर ये 5 रियलिटी शोज़ बने दर्शकों की पहली पसंद
राम चरण की ‘पेड्डी’ का ट्रेलर बना इंटरनेट सेंसेशन, 17.5 करोड़ व्यूज के पार पहुंचा क्रेज
@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions