Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
रश्मिका-विजय ने बनाया ग्लोबल रिकॉर्ड, शादी और हनीमून...
OTT पर भी छाया ‘धुरंधर: द रिवेंज’, रणवीर...
भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट बनी ‘रामायणम्’,...
30 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल...
‘वेलकम टू द जंगल’ का टीज़र रिलीज़: कॉमेडी,...
पेपर लीक पर फैसला, अगले साल ऑनलाइन होगी...
दूध के बाद पेट्रोल और डीजल 3 रुपए...
NTRNeel की नई झलक ने बढ़ाया रोमांच, फर्स्ट...
संजय दत्त स्टारर ‘आखिरी सवाल’ की दिल्ली CM...
रजनी की बारात’ का टीजर रिलीज, लव ट्रायंगल,...
Saturday, May 16, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home टॉप न्यूज़30 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल के मासूम को 9 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित निकाला
टॉप न्यूज़पंजाब

30 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल के मासूम को 9 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित निकाला

by live24india May 16, 2026
by live24india May 16, 2026 0 comments 0 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
1
  • होशियारपुर के गांव चक समाना में शुक्रवार शाम बोरवेल के गड्ढे में गिरा था, एनडीआरएफ-एसडीआरएफ और प्रशासन की टीमों ने बचाई जान

होशियारपुर, 16 मई। होशियारपुर के गांव चक समाना में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया, जब चार साल का मासूम गुरकरन सिंह उर्फ वंश खेलते समय 30 फीट गहरे बोरवेल के गड्ढे में गिर गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और बचाव एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

करीब 9 घंटे तक चले लगातार बचाव अभियान के बाद आखिरकार रात 12:40 बजे बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बच्चे को तुरंत एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। बच्चे के सुरक्षित बाहर आने के बाद मौके पर मौजूद लोगों और परिवार ने राहत की सांस ली।

जानकारी के अनुसार गुरकरन के पिता हरिंदर मजदूरी का काम करते हैं। परिवार ने घर के पास पानी के लिए करीब 90 फीट गहरा बोर करवाया था। बोरवेल में 15 इंच का पाइप डाला गया था। पाइप डालने के लिए करीब 5 फीट चौड़ा गड्ढा भी खोदा गया था, लेकिन काम पूरा होने के बाद गड्ढे को पूरी तरह से नहीं भरा गया। शुक्रवार शाम बच्चा खेलते समय उसी खुले हिस्से में गिर गया और करीब 30 फीट की गहराई पर जाकर फंस गया।

घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पंजाब पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंच गई। बचाव टीम ने सबसे पहले पाइप के जरिए गड्ढे में ऑक्सीजन पहुंचाने की व्यवस्था की, ताकि बच्चे को सांस लेने में कोई परेशानी न हो। इसके बाद मशीनों और विशेष उपकरणों की मदद से सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

रेस्क्यू अभियान के दौरान पूरे गांव के लोग मौके पर जुटे रहे और बच्चे की सलामती के लिए दुआ करते रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मौके पर डेरा जमाए रखा और हर गतिविधि पर नजर बनाए रखी।

एसएचओ किरण सिंह ने बताया कि समय रहते सभी एजेंसियों के समन्वय और त्वरित कार्रवाई के कारण बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बोरवेल या निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन जरूर करें, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि NDRF की 40 से ज़्यादा अधिकारियों वाली टीम ने इस मुश्किल समय में अपनी एक्सपर्टीज़ से ऑपरेशन में बहुत मदद की। इस बीच, पंजाब के जेल मंत्री डॉ. रवजोत सिंह और होशियारपुर के MP डॉ. राज कुमार चब्बेवाल, जो पूरे ऑपरेशन के दौरान मौके पर मौजूद थे, ने गुरकरण को बचाने के लिए सभी टीमों की लगातार कोशिशों की तारीफ़ की।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
borewellfour year childHoshiarpurPunjabrescue operation
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
‘वेलकम टू द जंगल’ का टीज़र रिलीज़: कॉमेडी, कन्फ्यूजन और हंसी का जबरदस्त धमाका
next post
भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट बनी ‘रामायणम्’, 10 हजार से ज्यादा लोग कर रहे काम

You may also like

रश्मिका-विजय ने बनाया ग्लोबल रिकॉर्ड, शादी और हनीमून...

May 16, 2026

OTT पर भी छाया ‘धुरंधर: द रिवेंज’, रणवीर...

May 16, 2026

भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट बनी ‘रामायणम्’,...

May 16, 2026

‘वेलकम टू द जंगल’ का टीज़र रिलीज़: कॉमेडी,...

May 15, 2026

पेपर लीक पर फैसला, अगले साल ऑनलाइन होगी...

May 15, 2026

दूध के बाद पेट्रोल और डीजल 3 रुपए...

May 15, 2026

NTRNeel की नई झलक ने बढ़ाया रोमांच, फर्स्ट...

May 15, 2026

संजय दत्त स्टारर ‘आखिरी सवाल’ की दिल्ली CM...

May 14, 2026

रजनी की बारात’ का टीजर रिलीज, लव ट्रायंगल,...

May 14, 2026

ग्रैंड विजुअल्स से गहरे इमोशंस तक : 7...

May 14, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • Work With Us
    • Contact Us
    • Collaboration
    • Data Collection
    • Workplace
    • Adverstising
    • Privacy Policy
    • International Collab
    • Feedback
    • Terms of Use
    • About Our Ads
    • Help & Support
    • Entertainment
    • News Covering
    • Technology
    • Trending Now

Edtior's Picks

रश्मिका-विजय ने बनाया ग्लोबल रिकॉर्ड, शादी और हनीमून पोस्ट्स ने मेसी-रोनाल्डो को छोड़ा...
OTT पर भी छाया ‘धुरंधर: द रिवेंज’, रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस के दीवाने...
भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट बनी ‘रामायणम्’, 10 हजार से ज्यादा लोग...

Latest Articles

रश्मिका-विजय ने बनाया ग्लोबल रिकॉर्ड, शादी और हनीमून पोस्ट्स ने मेसी-रोनाल्डो को छोड़ा पीछे
OTT पर भी छाया ‘धुरंधर: द रिवेंज’, रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस के दीवाने हुए फैंस
भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट बनी ‘रामायणम्’, 10 हजार से ज्यादा लोग कर रहे काम
30 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल के मासूम को 9 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित निकाला
@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions