नई दिल्ली : मनरेगा की जगह रोजगार गारंटी के लिए सरकार ने अब नई योजना लाने का फैसला लिया है। उसका नाम है ‘जी राम जी’यानी गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण है। आज इससे जुड़े बिल को सरकार ने लोकसभा में पेश कर दिया है। नए बिल में कहा गया है कि इसका उद्देश्य ‘विकसित भारत 2047’ के राष्ट्रीय विजन के अनुरूप ग्रामीण विकास का नया ढांचा तैयार करना है। इसमें मनरेगा के 100 दिन की जगह 125 दिन रोजगार की गारंटी मिलेगी।
इधर कांग्रेस ने सरकार के फैसले का विरोध किया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के स्थान पर नया कानून बनाने की तैयारी के बीच सोमवार को कहा कि आखिर इस योजना से महात्मा गांधी का नाम क्यों हटाया जा रहा है। उन्होंने संसद में गतिरोध को लेकर यह दावा भी किया कि ऐसा लगता है कि सरकार ही सदन नहीं चलाना चाहती।
live24india
जालंधर में भी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, चलती क्लास में लाइटें बंद कर बच्चे बाहर निकाले
जालंधर : अमृतसर के बाद जालंधर में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया, जहाँ चलती क्लासों में लाइटें बंद कर बच्चों को बाहर निकाला गया और सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया; DC और CP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस (PC) कर बताया कि यह धमकी भरा ईमेल आया था, जिसकी जांच साइबर सेल और केंद्रीय एजेंसियों की मदद से की जा रही है, और यह शरारत हो सकती है। इसके बाद पेरेंट्स को वॉट्सऐप, फोन कॉल और स्कूल एप की मदद से सूचना दी गई कि वह तुरंत अपने बच्चों को ले जाएं। सभी अपने कामकाज छोड़ तुरंत बच्चों को लेने के लिए स्कूल पहुंच गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जालंधर के केएमवी स्कूल, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, आईवीवाई वर्ल्ड स्कूल और शिव ज्योति स्कूल को यह धमकी भेजी गई है।
टीम इंडिया ने तीसरे टी-20 में साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया
धर्मशाला : धर्मशाला में खेले गए टी-20 सीरीज के तीसरे मैच में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की इस सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। टीम इंडिया की इस जीत में गेंदबाजों से लेकर बल्लेबाजों तक हर किसी ने अहम भूमिका निभाई। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 118 रन का टारगेट रखा था। टीम इंडिया ने इस टारगेट को 15.5 ओवर में 7 विकेट रहते हासिल कर लिया।
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत इस मैच में काफी खराब रही थी। साउथ अफ्रीका के शुरुआती तीन विकेट महज सात रन पर गिर गए थे। टीम के सलामी बल्लेबाज रीजा हेंड्रिक्स का इस मैच में खाता तक नहीं खुला। क्विंटन डी कॉक (1) और डेवाल्ड ब्रेविस (2) सहित आठ प्लेयर दहाई के अंक तक नहीं पहुंचे।
टीम के लिए कप्तान एडन मार्करम ने कप्तानी करते हुए अर्धशतक लगाया था। उन्होंने 46 गेंदों में छह चौके और दो छक्के की मदद से 61 रन बनाए। डोनोवन फरेरा ने 20 और एनरिख नॉर्खिया ने 12 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट लिए। हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे ने एक-एक शिकार किया।
118 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत दिलाई। पहले विकेट के लिए दोनों के बीच 60 रन की साझेदारी हुई। अभिषेक शर्मा इस मैच में तूफानी पारी खेली। वह 18 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 35 रन बनाकर आउट हुए।
Shivam Dube with the winning runs 🥳#TeamIndia register a 7-wicket win in Dharamshala and lead the series 2⃣-1⃣
— BCCI (@BCCI) December 14, 2025
Scorecard ▶️ https://t.co/AJZYgMAHc0#INDvSA | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/TUodMWQAo5
ऑस्ट्रेलिया के बोंडी बीच पर आतंकी हमला : 12 की मौत, 29 घायल; PM मोदी ने की कड़ी निंदा
सिडनी : ऑस्ट्रेलिया में सिडनी के बोंडी बीच पर आज सुबह यहूदियों की छुट्टियों के दौरान बंदूकधारियों द्वारा गोलीबारी में एक बंदूकधारी सहित बारह लोग मारे गए और 29 अन्य घायल हो गए। न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने कहा कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। जबकि मीडिया ने बताया कि मारे गए लोगों में से दो बंदूकधारियों में एक बंदूकधारी मृतकों में शामिल था।
प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस ने इस घटना को चौंकाने और परेशान करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि आपातकालीन प्रतिक्रियाकर्ता जमीन पर हैं और जीवन बचाने के लिए काम कर रहे हैं। इस्राइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने कहा कि वह गोलीबारी के हमले से स्तब्ध हैं। उन्होंने इस घटना को पिछले दो वर्षों में ऑस्ट्रेलिया की सड़कों पर यहूदी विरोधी भगदड़ का परिणाम बताया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के बोंडी बीच पर आज हुए भयानक आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। इस हमले में यहूदी त्योहार हनुक्का के पहले दिन के उत्सव के दौरान लोगों को निशाना बनाया गया था। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में भारत ऑस्ट्रेलिया के लोगों के साथ है। श्री मोदी ने कहा कि भारत की आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने की नीति रही है। उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के खिलाफ लड़ाई का समर्थन करता है।

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर हनुक्का उत्सव के दौरान हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत की संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के बोंडी बीच पर हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की
Strongly condemn the ghastly terrorist attack carried out today at Bondi Beach, Australia, targeting people celebrating the first day of the Jewish festival of Hanukkah. On behalf of the people of India, I extend my sincere condolences to the families who lost their loved ones.…
— Narendra Modi (@narendramodi) December 14, 2025
बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन, नए अध्यक्ष के चुनाव तक कार्यभार संभालेंगे
नई दिल्ली। बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस फैसले की जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने रविवार को दी। नितिन नवीन पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वास्थ्य मंत्रालय में शामिल होने के बाद नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव तक कार्यभार संभालेंगे।
जानकारी के अनुसार, जेपी नड्डा का 2020 में शुरू हुआ कार्यकाल जून 2024 में समाप्त हो चुका है। इसके बाद वे एक्सटेंशन पर थे। अब नितिन नवीन को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर संगठन की जिम्मेदारी दी गई है। वर्तमान में उनकी उम्र 45 साल है, और यदि उन्हें स्थायी रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया तो वे पार्टी के अब तक के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने नितिन नबीन को BJP का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर दी बधाई
Shri Nitin Nabin Ji has distinguished himself as a hardworking Karyakarta. He is a young and industrious leader with rich organisational experience and has an impressive record as MLA as well as Minister in Bihar for multiple terms. He has diligently worked to fulfil people’s…
— Narendra Modi (@narendramodi) December 14, 2025
भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने श्री नितिन नबीन, मंत्री, बिहार सरकार को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। pic.twitter.com/aNRLS6S8at
— BJP (@BJP4India) December 14, 2025
जालंधर : गुरु कृपा प्लेवे में स्पोर्ट्स डे मनाया गया। इसमें विद्यालय के छोटे-छोटे छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल भावना का प्रदर्शन किया। समारोह के मुख्य मेहमान प्रो. पवन कुमार थे। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि खेल प्रतियोगिताएं तनाव कम करती हैं और हमें स्वस्थ व अनुशासित रहने में मदद करती है, और स्कूल व कॉलेजों में होने वाले वार्षिक खेल दिवस इसी उद्देश्य से आयोजित किए जाते हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ एथलेटिक मीट मार्च पास्ट से हुआ, जिसका नेतृत्व प्लेवे की शिक्षकों के द्वारा किया गया।

स्पोर्ट्स डे पर छोटे चैंपियन खूबसूरत कलर थीम में चमक रहे थे। विद्यालय के सभी छात्रों को ग्रूपस में बांटा गया और स्पोट्स डे पर बैलून रेस, टेडी बेयर रेस, कार रेस, फ्रूट रेस, बॉल कलेक्टिंग रेस, वेजिटेबल रेस, अल्फाबेट रेस, फ्रॉग जंप रेस, बॉल बैलेंसिंग रेस व हर्डल्स रेस करवाई गई। कार्यक्रम के अंत में नन्हे-मुन्ने बच्चों को मैडल देकर सनमानित भी किया गया। कुल मिलाकर आज का दिन छात्रों के लिए बहुत ही यादगार रहा।

इस मौके पर प्रिंसीपल श्रीमति डिंपल और अमन कुमार ने कहा कि किसी भी विद्यालय के द्वारा स्पोर्ट्स डे मनाने का उदेश्य खेल की भावना को बढाना होता है। खेल हमारे जीवन, खासकर छात्रों के लिए, शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक विकास, अनुशासन, टीम वर्क और जीवन के महत्वपूर्ण कौशल जैसे धैर्य, नेतृत्व, सिखाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। इस मौके पर विद्यालय की तरफ से सभी बच्चों को उनके उत्साह, कड़ी मेहनत और रंगीन भागीदारी के लिए ज़ोरदार तालियों से बधाई दी गई।
मुख्यमंत्री मान ने चन्नी की ओर से निराधार बयानों से लोगों को गुमराह करने की कड़ी निंदा की
चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पूर्व मुख्यमंत्री और लोक सभा सदस्य चरनजीत सिंह चन्नी द्वारा अपने गैर-जिम्मेदाराना और निराधार बयानों से लोगों को गुमराह करने के लिए उनकी कड़ी निंदा की। मुख्यमंत्री ने आज सुबह अपनी निवास स्थान पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “111 दिनों के पूर्व मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र की भावना के विरुद्ध ऐसे बयान देकर अपनी पार्टी की हार स्वीकार कर ली है।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों में अपनी हार देखते हुए कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा लोगों को गुमराह करने वाली चालें चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा कांग्रेस को बार-बार नकारा गया है और अकाली दल को ज्यादातर उप-चुनावों में हार का मुंह देखना पड़ा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ये पार्टियां आगामी चुनावों में होने वाली अपनी हार से अच्छी तरह वाकिफ हैं, जिस कारण वे अपनी साख बचाने के लिए ऐसे निराधार बयान दे रही हैं।
मुख्यमंत्री ने चन्नी को उनके द्वारा लगाए जा रहे निराधार आरोपों को साबित करने और यह दिखाने की चुनौती दी कि अतिरिक्त बैलट पेपर कहां छापे गए हैं। उन्होंने कहा कि खुद को कमजोर वर्गों का मसीहा बताने वाला नेता सिर्फ लाइमलाइट में आने के लिए ऐसी चालें चल रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि रिकॉर्ड पर है कि न तो कभी चन्नी और न ही उनकी पार्टी का कोई नेता कभी लोगों के पास गया है, जिस कारण उन्हें लोगों ने बार-बार बाहर का रास्ता दिखाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोगों की सेवा करने की बजाय हमेशा हर पांच साल बाद अपनी बारी का इंतजार किया है, लेकिन अब उनके सपने पूरे नहीं हो रहे, जिस कारण वे निराश हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चन्नी को ऐसे दिखावे में उलझने की बजाय विधान सभा चुनावों के लिए अगले चेहरे की घोषणा के लिए उनके मुख्य दफ्तर में हो रही नीलामी पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि चन्नी को इस ओर ध्यान देना चाहिए, वरना वे नेतृत्व की दौड़ में पीछे रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री की ऐसी चालों से उन्हें कोई लाभ नहीं होगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि लोगों ने पहले ही इन चुनावों में कांग्रेस को सबक सिखाने का मन बना लिया है, जिस कारण कांग्रेस नेतृत्व घबरा गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वास्तव में कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा इन चुनावों में मिलकर मैच खेल रहे हैं क्योंकि कई मामलों में इन पार्टियों के नेता ‘आप’ को हराने के लिए एक ही उम्मीदवार के लिए बारी-बारी प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर ‘आप’ सिर्फ विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है और ये पार्टियां सिर्फ नफरत और फूट डालने के अपने एजेंडे पर निर्भर कर रही हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वे इन चुनावों में कभी भी चुनाव प्रचार के लिए नहीं गए, लेकिन एक बात पक्की है कि लोगों की ताकत ने पहले शक्तिशाली रहे नेताओं को जमीन पर लाकर खड़ा कर दिया है।
अकाली नेता सुखबीर सिंह बादल की उदाहरण देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अकाली नेता अपनी सत्ता के दौरान कभी लोगों के साथ नहीं घूले-मिले, लेकिन अब वे जिला परिषद चुनावों के लिए भी प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह आम आदमी की ताकत है कि उस समय के शक्तिशाली नेता अब अपने उम्मीदवारों के लिए वोट मांगने के लिए मोटरसाइकिलों पर सवार हो रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने चुटकी लेते हुए कहा कि अकाली दल अब अकाली दल (बादल) नहीं रहा, बल्कि अकाली दल (बेअदबी) या अकाली दल (बदमाशी) बन गया है क्योंकि इस पार्टी ने गैंगस्टरों को चुनाव मैदान में उतारा है।
मुख्यमंत्री ने विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों को जड़ से खारिज करते हुए कहा कि उनके उम्मीदवारों को परेशान किया गया है। उन्होंने कहा कि जिला परिषद की 347 जोनों के लिए कांग्रेस के 331, अकाली दल के 298 और भाजपा के 215 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जबकि पंचायत समिति की 2833 जोनों के लिए कांग्रेस के 2433, अकाली दल के 1814 और भाजपा के 1127 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इससे साबित होता है कि हर पार्टी को इन खुली चुनावों में अपने उम्मीदवार उतारकर चुनाव लड़ने का उचित अवसर मिला है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुरानी पार्टियां पंजाब को बिकाऊ प्रदेश समझती हैं, जिस कारण वे सत्ता प्राप्त करने की उम्मीद में चुनाव लड़ने के लिए आगे आ रही हैं। उन्होंने कहा कि एक नेता कह रहा है कि भाजपा अपने नेताओं का सम्मान नहीं करती। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अगर इस नेता को भगवे रंग में विश्वास नहीं रहा तो उसे अपनी निराशा दिखाने के लिए मीडिया में लंबे इंटरव्यू देने की बजाय पार्टी छोड़ देनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग कांग्रेस से इतने तंग आ चुके हैं कि दिग्गज नेता भी अपने गृह मैदान में हार रहे हैं। उदाहरण के लिए, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख की पत्नी गिद्दड़बाहा से हार गई थी, जबकि 1.75 किलोमीटर (कांग्रेसी नेता के घर से राज भवन तक की दूरी) दूर रहने वाले मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा की पत्नी भी डेरा बाबा नानक से हार गई थी। उन्होंने कहा कि सिद्धू जोड़ा भले ही जो मर्जी शेखी मारे, लेकिन हकीकत यह है कि पंजाब सरकार में मंत्री के रूप में नवजोत सिंह सिद्धू की कार्यक्षमता पूरी तरह शून्य थी।
भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन नेताओं को पंजाब और पंजाबियों की कोई चिंता नहीं है क्योंकि उनकी नीयत सिर्फ पंजाब को लूटने में है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके अलावा पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने कई जनहितैषी फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार प्रदेश के दूर-दराज के गांवों तक नहरी पानी पहुंचाया गया है, जिससे सिंचाई के मुद्दे हल हुए हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि कई बंद पड़ी नहरें और राजबहाएं दोबारा खोली गई हैं, जिससे 37 साल बाद कई क्षेत्रों में पानी फिर बहने लगा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को दिन के समय बिजली मिल रही है और इसके साथ ही 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है, जिससे प्रदेशवासियों पर वित्तीय दबाव कम हो रहा है। उन्होंने कहा कि 56,856 युवाओं को बिना किसी सिफारश या भ्रष्टाचार के पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां दी गई हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि 19 टोल प्लाजा बंद करने से पंजाबी टोल फीस न देकर रोजाना 64 लाख रुपए की बचत कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हर नागरिक तक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए पूरे प्रदेश में 881 आम आदमी क्लीनिक खोले गए हैं जो मुफ्त इलाज और दवाइयां प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में अनेक नवीन कदम उठाए गए हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रशंसा मिली है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि कुल 118 स्कूल ऑफ एमिनेंस स्थापित किए जा रहे हैं, जो पिछड़े वर्ग के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मिसाली कदम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को मुफ्त वर्दियां मिल रही हैं और लड़कियों के लिए मुफ्त बस सेवा यह सुनिश्चित करती है कि कोई भी लड़की शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि इन विद्यार्थियों को सशस्त्र सेनाओं में प्रवेश और नीट, जेईई, क्लैट तथा निफ्ट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेष कोचिंग भी दी जा रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह गर्व की बात है कि स्कूल ऑफ एमिनेंस और अन्य सरकारी स्कूलों के 265 विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स के लिए, 44 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस्ड के लिए और 848 विद्यार्थियों ने नीट के लिए क्वालीफाई किया है।
अमृत लॉटरी एजेंसी पर लगी इनामों की झड़ी, 1 लाख के करीब लोगों को दिए इनाम
फाजिल्का : बीते दिनी नागालैंड स्टेट वीकली लॉटरी बम्पर 2025 का 1 करोड़ का इनाम कनकीनारा में निकला । जहाँ ढोल नगाड़ों से खुशी मनाई जा रही। इसी के तहत फाजिल्का के नई आबादी स्थित अमृत लॉटरी एजेंसी पर मिठाई खिलाकर खुशी मनाई जा रही है। बता दे कि नागालैंड स्टेट लॉटरी वीकली बंपर 2025 का 1 करोड़ का इनाम 11 दिसंबर को कनकीनारा में निकला है। इस दौरान नागालैंड स्टेट लॉटरी वीकली बम्पर 2025 के इनाम में अमृत एजेंसी ने भी नई पहचान बना ली है। जानकारी देते संचालक अमृत व साहिल ने बताया कि उनकी एजेंसी से 1 लाख के करीब लोगों को इनाम घोषित हुए है। उन्होंने कहा कि 7 वाली लॉटरी में टिकट नंबर 12840 पर चंदरभान गांव टाहली वाला बोदला फाजिल्का को 50 हजार रुपये ,टिकट नंबर A-7428 पर 5 हजार रुपये, टिकट नंबर B-7428 पर 5 हजार रुपये , टिकट नंबर C-7428 पर 5 हजार रुपये के इनाम निकले है । जिनको अमृत लाटरी एजेंसी के संचालक अमृत व साहिल की तरफ से मिठाई खिलाकर बधाई दी गई । अमृत व साहिल ने बताया कि बाकी विजेता को उनकी तरफ से सूचना दे दी गई है जिनको टिकट चैक कर इनाम दे दिया जाएगा। इस अवसर पर अमृत ने कहा कि उनकी एजेंसी से अभी तक लाखो रुपये के इनाम घोषित हो चुके है। उन्होंने कहा कि उनके कस्टमरों को इनाम घोषित होने पर फोन राहीं सूचित किया जाता है और हाथों हाथ इनाम दिया जाता है । उन्होंने कहा कि बीती रात को 7 रुपये वाली लॉटरी का रिजल्ट 8 पीएम को घोषित हुआ है । जिस में फाजिल्का गांव टाहली वाला बोदला के चंदरभान को 50 हजार रुपये इनाम निकला है । उन्होंने कहा की चंदर भान फाजिल्का की दाना मंडी में एक पेस्टिसाइड की दुकान पर कर्मचारी है। जिस को इस पहले ही छोटे इनाम निकल चुके है ।
क्या कहना है विजेताओं का
इस अवसर पर अमृत लॉटरी एजेंसी पर पहुंचे चंदरभान गांव टाहली वाला बोदला ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी हो रही है कि 1 करोड़ वाली लॉटरी में बेशक कम इनाम आया है पर इनाम तो इनाम है । जिसे जाहिर नही किया जा सकता है । उन्होंने कहा कि इससे पहले भी उन्हें अमृत लॉटरी एजेंसी से कई इनाम निकल चुके है । इस मौके पर अमृत व साहिल ने विजेताओं को बधाई दी और मिठाई खिलाकर मुह मीठा करवाया गया । उन्होंने कहा कि उनके पास अब 11 लाख वाली लॉटरी, 3 ,करोड़ वाली लॉटरी एक्स मास ,1.50 करोड़ वाली व 10 करोड़ वालीलोहड़ी बंपर टिकट खरीद कर अपनी किस्मत आजमा सकते है । जानकारी देते साहिल ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति ने उनसे टिकट खरीद की है तो उनके पास नई आबादी नजदीक रेलवे फाटक व नई दूकान गांधी नगर शर्मा टैंट में सामने पटवार खाना रोड के पास पहुंच कर अपनी टिकट मिला सकते है।
फाजिल्का : फाजिल्का पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा को लेकर बड़े बड़े दावे किए जा रहे है और दूसरी तरफ फाजिल्का में चोरों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे है । जानकारी अनुसार बीती रात चोरों ने फाजिल्का की राधा स्वामी कॉलोनी की गली नंबर 3 में एक सुनार की दुकान को निशाना बनाया है । जानकारी देते दुकान मालिक साहिल वर्मा ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले ही यह दुकान ख़रीदी है और उस मे रिपेरिंग का कार्य चल रहा था। साहिल ने बताया कि बीती रात सब कार्य खत्म कर दूकान बंद करके चला गया था ।
जब वह आज सुबह शनिवार को दुकान पर आने के लिए तैयार हो रहा था तो उसे पेंटरों ने फोन पर बताया कि दुकान के शटर के ऊपर बनेरा टूटा हुआ है। जब वह दुकान पर पहुंचा तो ताला खोला तो दुकान में रखी अलमारी टूटी हुई थी और में पड़ा सोना, चांदी व कैश चोरी हुआ पड़ा था। जिस को देखर उसने फाजिल्का के थाना सिटी में सूचित किया । साहिल ने कहा कि उस की दुकान में 3 लाख करीब नुकसान हो गया है । दूसरी तरफ थाना पुलिस के अधिकरी ओम प्रकाश ने बताया कि उनके जैसे ही सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंच है और पीड़ित दुकानदार के बयान दर्ज कर लिए है और अगली कार्यवाही शुरू कर दी है।
श्रीजगन्नाथ मंदिर खजूरी गेट की तरफ से रथ यात्रा का आयोजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए नतमस्तक
बटाला : श्रीजगन्नाथ मंदिर खजूरी गेट की तरफ से भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा का बटाला में आयोजन श्री रामा नंद राय दास के नेतृत्व में किया गया। रथयात्रा से पहले श्रीजगन्नाथ मंदिर खजूरी गेट में भगवान श्री जगन्नाथ, बलराम जी व सुभद्रा जी की आरती उतारी गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु नतमस्तक हुए। आयोजकों की तरफ से आए हुए अतिथियों व प्रभु भक्तों के लिए लंगर की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान सुबह के समय रथ यात्रा हरे कृष्णा, हरे कृष्णा, हरे राम, हरे, हरे के महामंत्र व ढोल-ताशे के साथ खजूरी गेट से शुरू हुई। रथ के आगे घोड़े भी शामिल थे। इसी तरह यात्रा में शामिल भगवान जगन्नाथ के भक्त हरे रामा, हरे कृष्णा की धुन पर नृत्य करते हुए भी नजर आए।

रथ के आगे सड़क पर सुंदर रंगोलियों की पेशकारी भी की जा रही थी। सैकड़ों भक्तों ने भगवान श्री जगन्नाथ जी के रथ के रस्से को खींच कर भगवान का आशीर्वाद लिया। प्राचीन काल से उड़ीसा प्रांत में स्थित जगन्नाथ पुरी धाम में प्रति वर्ष रथ यात्रा बड़े ही हर्षोल्लास एवं भव्य आयोजन से निकाली जाती है। भगवान जगन्नाथ जी के वस्त्र एवं शिंगार से भगवान को सजाया गया।

इस यात्रा में शामिल भक्तों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि साल में एक बार भगवान खुद मंदिर से बाहर आकर लोगों को दर्शन देते हैं।यह यात्रा खजूरी गेट के कम्युनिटी हाल से शुरु हुई और जस्सा सिंह हाल, सर्कुलर रोड, सिनेमा रोड, नेहरू गेट, सिटी रोड, लक्कड़ मंडी, लोहा मंडी, गांधी चौंक, बस स्टैंड, भाई सुक्खा सिंह मेहताब सिंह चौंक, हंसली पुल, जस्सा सिंह हाल चौंक, खजूरी गेट से होते हुए कम्युनिटी हाल के पास संपन्न हुई।
