चंडीगढ़: पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां घोषणा की कि पंजाब सरकार 13 नवंबर से 15 नवंबर, 2025 तक राज्य के सभी जिला खजाना कार्यालयों में ‘पेंशनर सेवा मेला’ आयोजित करेगी। इस पहल का उद्देश्य राज्य सरकार के सभी पेंशनभोगियों को आवश्यक ई-केवाईसी प्रक्रिया सुविधाएं प्रदान करना है, ताकि वे नए लॉन्च किए गए पेंशनर सेवा पोर्टल पर खुद को पंजीकृत करा सकें। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार ने 3 नवंबर, 2025 को पेंशन संबंधी सभी सेवाओं के लिए वन-स्टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। उन्होंने कहा कि पेंशनभोगियों के लिए पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। उन्होंने सभी पेंशनभोगियों से अनुरोध किया कि वे मेले के दौरान अपने नजदीकी जिला खजाना कार्यालयों में पहुंचकर अपना पंजीकरण करवाएं और निर्बाध डिजिटल पेंशन सेवाओं का अनुभव करें।
live24india
भूटान से लौटते ही सीधे LNJP अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी, दिल्ली ब्लास्ट के घायलों से मिले
नई दिल्ली : बुधवार को भूटान की अपनी दो दिवसीय यात्रा से लौटने के तुरंत बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में दिल्ली में हुए बम विस्फोटों में घायल हुए लोगों से मिलने राष्ट्रीय राजधानी स्थित लोक नायक जय प्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल गए।
दिल्ली पहुंचने पर, प्रधानमंत्री मोदी सीधे एलएनजेपी अस्पताल पहुँचे, जहाँ उन्होंने घायलों से बातचीत की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। इस दौरान, वरिष्ठ अधिकारियों और डॉक्टरों ने प्रधानमंत्री को पीड़ितों की स्थिति और उनके उपचार के बारे में जानकारी दी।
सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक हुंडई i20 कार में हुए विस्फोट में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली विस्फोट के पीड़ितों के प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गंभीर चोटों का पता चला है, जिनमें टूटी हुई हड्डियाँ और सिर में चोट शामिल हैं।
विस्फोट तरंगों से फेफड़े, कान और पेट के अंग प्रभावित हुए, जिससे कान के पर्दे, फेफड़े और आंतें फट गईं। विस्फोट बहुत शक्तिशाली था। मौत के कारणों में गहरे घाव और अत्यधिक रक्तस्राव शामिल हैं, और चोटों के निशान इस बात का संकेत देते हैं कि पीड़ितों को दीवारों या ज़मीन पर फेंका गया था।
Went to LNJP Hospital and met those injured during the blast in Delhi. Praying for everyone’s quick recovery.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 12, 2025
Those behind the conspiracy will be brought to justice! pic.twitter.com/HfgKs8yeVp
तरनतारन उपचुनाव में 60.95 प्रतिशत वोटिंग, 14 नवंबर को आएगा रिजल्ट
चंडीगढ़ : तरनतारन विधानसभा क्षेत्र मे उपचुनाव के लिए मतदान शाम 6 बजे खत्म हो गया। 6 बजे पुलिस ने मतदान केंद्रों के गेट बद कर दिए। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि शाम 6 बजे तक लगभग 60.95 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी पोलिंग पार्टियों के कलेक्शन सेंटर लौटने और अंतिम डेटा एंट्री पूरी होनेके बाद सटीक आंकड़े कल तक जारी किए जाएंगे। उपचुनाव का नतीजा 14 नवंबर को आएगा।
आज लगभग 1.92 लाख मतदाता मतदान किया। (पंजाब) में केंद्रीय बलों की 12 कंपनियां तैनात की गई। चुनाव आयोग ने कहा कि यह पहली बार है जब किसी उपचुनाव में केंद्रीय बलों को तैनात किया गया है।
100 मतदान केंद्र संवेदनशील हैं, लेकिन 114 पर केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात है। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और वेबकास्टिंग लगाई गई है।
इससे पहले, बंगा से पूर्व विधायक तरलोचन सिंह सूंध का कल चुनाव प्रचार के दौरान निधन हो गया था। कल चुनाव आयोग ने एसएसपी रवजोत ग्रेवाल को हटाकर सुरिंदर लांबा को नया एसएसपी नियुक्त किया।
चुनाव आयोग (पंजाब) ने क्षेत्र में 114 स्थानों पर 222 मतदान केंद्र (60 शहरी और 162 ग्रामीण) स्थापित किए हैं। इनमें से 100 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है और विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। नौ आदर्श मतदान केंद्र और महिलाओं के लिए तीन समर्पित मतदान केंद्र भी स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा, दिव्यांग और युवा मतदाताओं के लिए एक-एक विशेष मतदान केंद्र स्थापित किया गया है। सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और 100% वेबकास्टिंग सुनिश्चित की गई है।
ਜ਼ਿਮਨੀ ਚੋਣਾਂ 2025 | AC21 ਤਰਨਤਾਰਨ
— Chief Electoral Officer, Punjab (@TheCEOPunjab) November 11, 2025
ਵੋਟ ਪਾਉਣ ਲਈ ਹੈ ਸਿਰਫ਼ ਕੁਝ ਸਮਾਂ ਬਾਕੀ,
ਫਿਰ ਵੀ ਉਤਸ਼ਾਹ ਵਿੱਚ ਨਹੀਂ ਹੈ ਕੋਈ ਕਮੀ ਬਾਕੀ।
Voting in AC21 Tarn Taran will take place till 6 PM today#GoVote with pride#ByeElections2025 #TheCEOPunjab #ChunavKaParv #NoVoterToBeLeftBehind@ECISVEEP pic.twitter.com/x7mxtAjoVX
रिटर्निंग अधिकारी गुरमीत सिंह ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र 021-तरनतारन में कुल मतदाताओं की संख्या 1,92,838 है। इनमें 1,00,933 पुरुष मतदाता, 91,897 महिला मतदाता और 8 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा, कुल सेवा मतदाता 1,357 हैं, जबकि 85 वर्ष से अधिक आयु के कुल मतदाताओं की संख्या 1,657 है। वहीं, एनआरआई मतदाताओं की कुल संख्या 306 और दिव्यांग मतदाताओं की कुल संख्या 1,488 है। इसके साथ ही, 18 से 19 वर्ष की आयु के मतदाताओं की कुल संख्या 3,333 है।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : दूसरे फेज में 20 जिलों की 122 सीटों पर 68.79% हुआ मतदान
पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव 2025 चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य में कुल 66.91%, यानी लगभग 67% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जो बिहार के चुनावी इतिहास में अब तक का सर्वाधिक मतदान प्रतिशत है। यह बंपर वोटिंग न केवल लोकतंत्र के प्रति जनता के उत्साह को दर्शाती है, बल्कि 14 नवंबर को आने वाले नतीजों को लेकर भी सस्पेंस बढ़ा रही है।
इस ऐतिहासिक मतदान में एक बार फिर बिहार की महिला शक्ति ने पुरुषों को काफी पीछे छोड़ दिया है। जहां पुरुषों का मतदान प्रतिशत 62.8% रहा, वहीं महिलाओं ने रिकॉर्ड 71.6% मतदान करके एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। दोनों के बीच लगभग 9% का यह विशाल अंतर स्पष्ट रूप से दिखाता है कि महिला मतदाता बिहार की राजनीति में एक निर्णायक शक्ति बन चुकी हैं।
पश्चिमी चंपारण : बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के दूसरे चरण में बढ़-चढ़कर मतदान कर रही हैं महिलाएं। कोई भी वोट छूटे नहीं, आएं हम सब मिलकर वोट करें।
— Chief Electoral Officer, Bihar (@CEOBihar) November 11, 2025
वोट करेगा बिहार, अपनी सरकार चुनेगा बिहार#BiharElections2025#Biharvidhansabha2025#ElectionDay @ECISVEEP pic.twitter.com/8A2rEzu7Hu
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के सामने हुए आतंकी विस्फोट की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दी है। अब इस मामले की आगे की जांच एनआईए करेगी। मामले की समीक्षा के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को अपने आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई। सभी वरिष्ठ अधिकारियों को इसमें शामिल होने का निर्देश दिया गया। बैठक के बाद ही जांच एनआईए को सौंप दी गई। मामले की समीक्षा के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को अपने आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई। सभी वरिष्ठ अधिकारियों को इसमें शामिल होने का निर्देश दिया गया। बैठक के बाद ही जांच एनआईए को सौंप दी गई।
मान सरकार के बड़ा एक्शन, संगरूर में दो नशा तस्करों के घर पर चलाया बुलडोजर; दोनों के खिलाफ 11 केस दर्ज थे
संगरूर | पंजाब को रंगला पंजाब बनाने और नशे को जड़ से खतम करने के लिए सरकार एक्शन मोड में है। वहीं, अब संगरूर में दो नशा तस्करों के घरों पर बुलडोजर चलाया गया है।
जानकारी के अनुसार संगरूर के ही रहने वाले राजपाल सिंह और रत्तो के घर पर बुलडोजर चला है। ये दोनों पति-पत्नी हैं और इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत 11 केस दर्ज थे। वहीं, दूसरा मकान लखो नामक व्यक्ति का था, जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत चार केस दर्ज थे, जो 2018 से लंबित थे। अधिकारियों ने बताया कि ये मकान अवैध रूप से बनाए गए थे। जिनको बुलडोजर के द्वारा ध्वस्त कर दिया गया है।

मान सरकार का कहना है कि वह राज्य में नशे को जड़ से खतम कर देंगे। उनका कहना है कि अगर कोई नशा बेच रहा है तो सुधर जाए, नहीं तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। सरकार द्वारा ‘सेफ पंजाब’ एंटी-ड्रग हेल्पलाइन 97791-00200 भी जारी किया गया है।

'ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ' ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਸੰਗਰੂਰ ਵਿਖੇ ਚੱਲਿਆ ਬੁਲਡੋਜ਼ਰ https://t.co/2L383DY2Ho
— AAP Punjab (@AAPPunjab) March 18, 2025
पंजाब के थानों में दो साल होगा मुंशी का कार्यकाल, नशा तस्करों के खिलाफ अब पुलिस की होगी नई स्ट्रेटजी
चंडीगढ़ | पंजाब को रंगला पंजाब बनाने और नशे को जड़ से खतम करने को लेकर पंजाब सरकार सख्त कदम उठा रही है। वहीं, पंजाब पुलिस ने अब नशा तस्करों से निपटने के लिए एक नई स्ट्रेटजी बनाई है। इसी के साथ थानों में मुंशी का कार्यकाल दो साल करने का फैसला लिया गया है।
डीजीपी गौरव यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा सभी जिलों की मैपिंग की जाएगी और यह पता लगाया जाएगा कि वहां किस तरह की ड्रग्स उपलब्ध हैं और उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सके। सभी अधिकारियों को विशेष लक्ष्य दिए जाएंगे, जिनके आधार पर एसएसपी और एसएचओ की कार्यक्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य लक्ष्य ड्रग सप्लायर्स पर रहेगा, जबकि नशा पीड़ितों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। इसके अलावा, मुख्यमंत्री के निर्देश पर निर्णय लिया गया है कि थानों के मुंशी का कार्यकाल दो साल का होगा, जिसके बाद उन्हें रोटेट किया जाएगा।
गौरव यादव ने कहा कि पाकिस्तान की एजेंसी आईएसआई व वहां के तस्करों को नुकसान हुआ है। ऐसे में अब पाकिस्तान में पंजाब में अशांति फैलाकर यहां की भाईचारक सांझ को खराब करने की कोशिश कर रहा है।
टीम इंडिया चैंपियन, चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया
दुबई | टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीत ली है। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा तीसरी बार इस ट्रॉफी को अपने नाम किया है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस खिताबी मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।
जिसके बाद वह 50 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 251 रनों का स्कोर बनाने में सफल रहे। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को रोहित शर्मा और शुभमन गिल की ओपनिंग जोड़ी ने शानदार शुरुआत तो दी लेकिन इसके बाद अचानक विकेट गिरने से कीवी टीम ने मुकाबले में वापसी की।

केएल राहुल और हार्दिक पांड्या की जोड़ी ने संभलकर खेलते हुए टीम को जीत की तरफ लेकर जाने का काम किया, लेकिन हार्दिक जब भारतीय टीम को 11 रन जीत के लिए चाहिए थे तो उससे पहले 18 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद केएल राहुल ने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर 49 ओवर्स में भारतीय टीम को जीत दिलाकर वापस लौटे।

CHAMPIONS 🇮🇳🇮🇳#TeamIndia pic.twitter.com/5fjltfyBB6
— BCCI (@BCCI) March 9, 2025
One Team
— BCCI (@BCCI) March 9, 2025
One Dream
One Emotion!
🇮🇳🇮🇳🇮🇳#TeamIndia pic.twitter.com/MbqZi9VGoG
जालंधर | ज्योति पब्लिक स्कूल जालंधर में 8 मार्च शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। महिला दिवस मनाने का उद्देश्य छात्रों में महिलाओं की स्थिति और सम्मान के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम की शुरुआत में हमारी आदरणीय प्रिंसिपल श्रीमती मधु लूथरा उप्पल ने महिला दिवस पर एक संक्षिप्त भाषण दिया।
उन्होंने कहा कि इस दिन, आइए हम अपने आस-पास की महिलाओं का समर्थन, उत्थान और सशक्तिकरण करने का संकल्प लें न केवल आज, बल्कि हर दिन। उन्होंने कहा कि महिलाऐं समाज स्तम्भ। इसलिए महिलाऐं सबसे पहले अपनी सेहत का ध्यान रखे तभी वे अपने परिवार की ज़रूरतों का ध्यान रख सकेंगी। अपने संदेश में उन्होंने हर महिला को सस्कत होने की प्रेरणा दी।
मान सरकार का बड़ा एक्शन, डेडलाइन खत्म होने के बाद 5 तहसीलदारों और 9 नायब तहसीलदारों को किया सस्पेंड
चंडीगढ़ | पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह के नेतृत्व वाली सरकार ने तहसीलदारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने 5 तहसीलदारों और 9 नायब तहसीलदारों को सस्पेंड कर दिया है। तहसीलदार ने सेल्स डीड रजिस्टर करने से इनकार कर दिया था। तहसीलदारों के नामों की सूची पढ़ें।

बतादें कि पंजाब सरकार ने राजस्व अधिकारियों को हड़ताल खत्म कर शाम पांच बजे तक काम पर लौटने की चेतावनी दी थी। यदि ऐसा नहीं किया गया तो शाम पांच बजे के बाद सभी को सस्पेंड किया जा सकता है।
ਆਪਣੇ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰੀ ਸਾਥੀਆਂ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਹੜਤਾਲ ਕਰਕੇ ਇਹ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਬਲੈਕਮੇਲ ਕਰਨਾ ਚਾਹੁੰਦੇ ਨੇ, ਹੜਤਾਲੀ ਤਹਿਲੀਸਦਾਰਾਂ ਨੂੰ ਸਮੂਹਿਕ ਛੁੱਟੀ ਮੁਬਾਰਕ। ਇਹ ਰੱਬ ਬਣਨ ਦਾ ਭੁਲੇਖਾ ਨਾ ਰੱਖਣ, ਤੁਹਾਡੇ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਵੀ ਕੰਮ ਹੋ ਸਕਦਾ। ਅਸੀਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਖੱਜਲ-ਖੁਆਰ ਨਹੀਂ ਹੋਣ ਦੇਵਾਂਗੇ।
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) March 4, 2025
———–
अपने भ्रष्टाचारी साथियों को… pic.twitter.com/6X7o8SCff9
उन्होंने ट्वीट में लिखा कि “तहसीलदार अपने भ्रष्ट साथियों के पक्ष में हड़ताल पर जा रहे हैं, लेकिन हमारी सरकार रिश्वतखोरी के सख्त खिलाफ है। आम लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए दूसरे तहसील अधिकारियों को तहसील के सारे काम की जिम्मेदारी दी जा रही है, ताकि लोगों के काम न रुकें। तहसीलदारों को सामूहिक अवकाश की शुभकामनाएं। लेकिन अवकाश के बाद कब और कहां ज्वाइन करना है, यह ये लोग तय करेंगे।”
