मुंबई : भारतीय शेयर बाजार बुधवार को लाल निशान में बंद हुआ। बाजार के सभी सूचकांकों में गिरावट देखी गई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 398 अंक या 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,523 और निफ्टी 122 अंक या 0.49 प्रतिशत के दबाव के साथ 24,918 पर बंद हुआ।
सबसे ज्यादा असर बैंकिंग शेयरों में देखा गया। निफ्टी बैंक 262 अंक या 0.51 प्रतिशत की मंदी के साथ 51,010 पर था। लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में कम बिकवाली हुई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 101 अंक या 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,938 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 155 अंक या 0.81 प्रतिशत के दबाव के बाद 19,161 पर था।
live24india
शिमला : मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने वाटर कैनन और लाठीचार्ज किया
शिमला, 11 सिंतबर : शिमला के संजौली स्थित मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में हिंदूवादी संगठनों का उग्र प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारी ढली टनल पर बैरिकेड्स तोड़कर संजौली बाजार पहुंचे। पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें एक पुलिस कर्मी के साथ कई प्रदर्शनकारी भी घायल हुए हैं। माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा है। वाटर कैनन का इस्तेमाल किया है।
प्रदर्शनकारी मस्जिद की ओर बढ़ रहे थे, पुलिस ने नियंत्रित करने में कुछ हद तक कामयाब हुई है। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर टनल में चेकिंग के बाद केवल आम लोगों को पैदल आने जाने की अनुमति दी थी। संजौली की ढली टनल को पूरी तरह बंद कर दिया गया था, ताकि कोई भी प्रदर्शनकारी अंदर न जा सके। वहीं, टनल के पास पेट्रोल पंप के सामने प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ गए और उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया है।
मामले में बीती सुनवाई के बाद 5 अक्टूबर की तारीख मिली है। संजौली में शांति व्यवस्था के मद्देनजर पूरे इलाके में बुधवार की सुबह 7 बजे से धारा 163 लागू कर दी गई। जिसके बाद पांच या उससे ज्यादा लोगों के एक साथ इकट्ठा होने पर रोक लगा दी गई थी।
प्रदर्शन के बीच संजौली क्षेत्र के कई स्कूलों से बच्चों को छुट्टी दे दी गई है। अभिभावकों को बच्चों को स्कूल से लाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
#WATCH | Shimla Protests | Himachal Pradesh: Police lathi-charge the protestors at the Sanjauli Market in order to disperse them while they are on their way to the alleged illegal construction of a mosque in the Sanjauli area pic.twitter.com/lE5uL1rbXp
— ANI (@ANI) September 11, 2024
दिल्ली एनसीआर में लगे भूकंप के झटके, पाकिस्तान केंद्र 5.7 रही तीव्रता, किसी भी तरह का नुकसान नहीं
नई दिल्ली, 11 सितंबर : उत्तर भारत के बड़े हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान के श्री गंगानगर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में बुधवार दोपहर 12.58 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र पाकिस्तान में था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई है।
इसके अलावा, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के कुछ हिस्सों में भी भूकंप की जानकारी प्राप्त हुई है। भारत के नेशनल सेंटर फॉर सेसमोलॉजी ने भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 आंकी गई है।
इसके केंद्र को पाकिस्तान में डेरा गाजी खान के पास माना जा रहा है। भूकंप के चलते लोगों में डर का माहौल देखने को मिला। भूकंप की गहराई लगभग 10 किलोमीटर थी, जिससे झटकों की तीव्रता अपेक्षाकृत कम महसूस की गई।
पाकिस्तान के अखबार द ट्रिब्यून के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा से लेकर पंजाब तक भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने भूकंप की तीव्रता 5.4 के करीब बताई है।
पाकिस्तान के पंजाब क्षेत्र के शहरों जैसे मियांवाली, खानेवाल, टोबा टेक सिंह, गुजरात, सरगोधा और झांग, साथ ही राजधानी इस्लामाबाद, मुल्तान और लाहौर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर, स्वात घाटी, और उत्तरी वजीरिस्तान में भी भूकंप आया है।
IPhone 16 और Apple वॉच सीरीज 10 लॉन्च, 16 की कीमत 79,000 और 16 Pro Max 1,44,900
आईफोन को प्यार करने वालों का इंतजार खत्म हो गया है। एप्पल ने अपने मेगा इवेंट ‘Its Glowtime’ में iPhone 16 सीरीज को लॉन्च किया है। कंपनी ने iPhone 16 को कंपनी ने नए डिजाइन के साथ पेश किया। जबकि iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max को पुराने लुक के साथ ही पेश किया है। प्रो सीरीज के डिजाइन में किसी तरह का परिवर्तन नहीं किया है। हालांकि अब प्रो सीरीज में यूजर्स को एक नया बटन मिलेगा जो कैमरा को एक्टिव करने के लिए होगा।

फीचर्स और



केदारनाथ हाईवे पर लैंडस्लाइड से मची तबाही, 5 श्रद्धालुओं की मौत, 3 घायल, बचाव कार्य जारी
देहरादून : उत्तराखंड में केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से हुई मौतों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। घटना के बाद एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के जवानों ने बचाव अभियान चलाया और 5 शव बरामद किए और 3 अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार शाम को सोनप्रयाग और मुनकटिया के बीच हुई। रुद्रप्रयाग पुलिस को संदेह है कि मलबे के नीचे और भी तीर्थयात्री फंसे हो सकते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना में हुई जानमाल की हानि पर दुख व्यक्त किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, खराब मौसम, बर्फबारी, अंधेरे और घटनास्थल पर लगातार मलबा और पत्थर गिरने के कारण सोमवार रात को रेस्क्यू रोकना पड़ा था। मंगलवार सुबह मौसम ठीक होने पर राहत अभियान को फिर शुरू किया गया। इस दौरान मलबे से 3 महिलाओं समेत कुल 5 श्रद्धालुओं के शव निकाले गए। पुलिस ने बताया कि अभियान अभी जारी है। सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच मुनकटिया के समीप सोमवार देर शाम हुए भूस्खलन के मलबे में और लोगों के भी दबे होने की आशंका है।
अमेरिका में राहुल गांधी, कहा- मुझे नहीं लगता कि निष्पक्ष चुनाव में भाजपा 246 के करीब पहुंच पाती
नई दिल्ली : विपक्ष के नेता राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं और यहां आक्रामक तेवर के साथ BJP और RSS पर हमला बोल रहे हैं। राहुल के इन बयानों पर देश में घमासान मचा हुआ है। राहुल गांधी अमेरिका की 4 दिवसीय यात्रा पर हैं। शनिवार से शुरू हुई उनकी यात्रा का पहला पड़ाव डलास था और वह सोमवार को वाशिंगटन पहुंचे। अमेरिका दौरे पर उन्होंने यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। इस दौरान वो आरएसएस पर भी हमलावर रहे। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “चुनाव से 3 महीने पहले हमारे सभी बैंक खाते सील कर दिए गए थे… हम इस बात पर चर्चा कर रहे थे कि अब क्या करना है। मैंने कहा ‘देखेंगे’, देखते हैं हम क्या कर सकते हैं… और हम चुनाव में उतर गए।”
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “चुनावों के बाद कुछ तो बदल गया है। कुछ लोगों ने कहा कि ‘डर नहीं लगता अब, डर निकल गया अब’। मेरे लिए यह दिलचस्प है कि भाजपा और पीएम मोदी ने इतना डर फैलाया, छोटे कारोबारियों पर एजेंसियों का दबाव बनाया, सब कुछ सेकंड में गायब हो गया। उन्हें यह डर फैलाने में वर्षों लग गए और वे कुछ ही सेकंड में गायब हो गया। संसद में, मैं प्रधानमंत्री को सामने देखता हूं और मैं आपको बता सकता हूं कि पीएम मोदी का विचार, 56 इंच का सीना, ईश्वर से सीधा संबंध, यह सब अब खत्म हो गया है, यह सब अब इतिहास है।”
राहुल गांधी ने कहा, “चुनावों से पहले हम इस बात पर जोर देते रहे कि संस्थानों पर कब्जा कर लिया गया है। हमारे पास निष्पक्ष खेल का मैदान नहीं है। शिक्षा व्यवस्था पर RSS का कब्जा है। मीडिया और जांच एजेंसियों पर कब्जा है। हम बार-बार कह रहे थे लेकिन लोग समझ नहीं पा रहे थे… मैंने संविधान उठाकर दिखाना शुरू किया और जो मैंने कहा था वह अचानक लोगों को समझ आया कि संविधान ही देश की असली ताकत है। अगर संविधान नहीं रहेगा तो देश का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा। गरीब लोगों ने गहराई से समझा कि यह संविधान की रक्षा करने वालों और इसे नष्ट करने वालों के बीच की लड़ाई है। जाति आधारित जनगणना का मुद्दा भी बड़ा हो गया। ये चीजें अचानक एक साथ आने लगीं। मुझे नहीं लगता कि निष्पक्ष चुनाव में भाजपा 246 के करीब पहुंच सकती है।
इंफाल : मणिपुर के जिरीबाम जिले में शनिवार को फिर से हिंसा हुई जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई व कई गंभीर रूप से घायल हो गए। ये घटना दक्षिणी असम से सटे जिरीबाम जिले के सेरौ, मोलजोल, रशीदपुर और नुंगचप्पी गांवों में हुई। हथियारबंद लोगों ने कुकी समुदाय पर हमला किया और जवाबी कार्रवाई में जमकर फायरिंग हुई और 5 लोग मारे गए। सुरक्षाबलों ने चुराचांदपुर जिले के मुआलसांग गांव में 2 बंकर और चुराचांदपुर के लाइका मुआलसौ गांव में 1 बंकर नष्ट किए हैं।
उग्रवादियों ने बिष्णुपुर जिले के 2 स्थानों पर नागरिक आबादी में रॉकेट दागे थे, जिनमें से एक वरिष्ठ नागरिक की मौत हो गई और 6 अन्य नागरिक घायल हो गए। इसके बाद पुलिस टीमों और अतिरिक्त सुरक्षा बलों ने आसपास की पहाड़ियों में तलाशी अभियान चलाया। इस घटना से एक दिन पहले बिष्णुपुर जिले के एक गांव पर संदिग्ध उग्रवादियों ने रॉकेट दागे थे। इस हमले में 1 व्यक्ति की मौत और 5 अन्य घायल हो गए थे। यह घटना शुक्रवार को बिष्णुपुर जिले के ट्रोंग्लाओबी में सुबह करीब साढ़े चार बजे शुरू हुई।
Border 2 में दिलजीत दोसांझ, Video Share कर बोले, सरहदों पर जब गुरु के बाज पहरा देते हैं…
सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ में वरुण धवन के बाद अब दिलजीत दोसांझ की एंट्री हुई है। गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ ‘बॉर्डर 2’ के कलाकारों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। सनी देओल ने सोशल मीडिया पर ये खबर शेयर करते करते हुए फैंस को खुशखबरी दी है। सोशल मीडिया पर दिलजीत दोसांझ का वीडियो सनी देओल और दिलजीत ने शेयर किया है। फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बड़े पर्दे 23 जनवरी, 2026 को गणतंत्र दिवस पर पर धमाल मचाने वाली है।
बॉर्डर 2 में दिलजीत दोसांझ भी आएंगे नजर
दिलजीत दसांझ का स्वागत करते हुए सनी देओल ने लिखा, ‘#बॉर्डर2 की बटालियन में फौजी @दिलजीतदोसांझ का स्वागत है।’ वीडियो में बैकग्राउंड में दिलजीत की आवाज सुनी जा सकती है, वह कहते हैं, ‘इस देश के तरफ उठने वाली हर नजर झुक जाती है खौफ से… इन सरहदों पर जब, गुरु के बाज पहरा देते हैं।’ सोशल मीडिया पर दिलजीत का ये वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। उनकी दमदार आवाज सुन आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
इससे पहले सनी देओल ने ‘बॉर्डर 2’ में वरुण धवन की एंट्री की भी घोषणा की थी।
पंजाब में पेट्रोल और डीजल महंगा, सरकार ने 61 पैसे और डीजल पर 92 पैसे प्रति लीटर वैट बढ़ाया
चंडीगढ़, 5 सिंतबर : पंजाब में पेट्रोल, डीजल की कीमतें बढ़ने वाली हैं। राज्य मंत्रिमंडल ने गुरुवार को पेट्रोल में 61 पैसे और डीजल पर 92 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में यह फैसला लिया गया। फिलहाल मोहाली में पेट्रोल की खुदरा कीमत 97.01 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 87.21 रुपये प्रति लीटर है।
पंजाब में पहले से ही पेट्रोल, डीजल की कीमत चंडीगढ़ से ज्यादा है. केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में पेट्रोल और डीजल की कीमतें क्रमशः 94.24 रुपये और 82.40 रुपये प्रति लीटर हैं। वहीं, पेट्रोल पंप मालिकों ने आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार के फैसले की कड़ी निंदा की है। उनका कहना है कि इससे उनके कारोबार पर बुरा असर पड़ेगा।
वैट में बढ़ोतरी से 545 करोड़ रुपये का राजस्व बढ़ेगा
वहीं, बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए पंजाब सरकार में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पेट्रोल और डीजल पर वैट बढ़ाने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पर वैट 61 पैसे और डीजल पर 92 पैसे प्रति लीटर बढ़ाया जाएगा। चीमा ने कहा कि ईंधन पर वैट बढ़ाने से डीजल से 395 करोड़ रुपये और पेट्रोल से 150 करोड़ रुपये का राजस्व बढ़ेगा।
