Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
रकुल प्रीत ने साझा किया अपना पहला स्टार-प्रभावित...
POGO लेकर आया नया 3D एनिमेटेड शो “सम्पत...
Birthday स्पेशल : नवाजुद्दीन सिद्दीकी के 10 दमदार...
29 को सिनेमाघरों में ‘कृष्णा और चिट्ठी’, भक्त...
भीषण गर्मी की चपेट में पंजाब : बठिंडा...
देशभर में धमाल मचाने आ रही NTRNeel की...
कॉमेडी, मेलोड्रामा और फायरिंग के बीच ‘रजनी की...
स्वीडन दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, निवेश-व्यापार और...
18 को रिलीज होगा ‘पेड्डी’ का ट्रेलर, सामने...
भारत-नीदरलैंड संबंधों को मिला ‘रणनीतिक साझेदारी’ का दर्जा,...
Tuesday, May 19, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home पंजाबअनियंत्रित खनन माफिया और भ्रष्टाचार आप सरकार के दो साल के कार्यकाल का प्रतीक : शेरगिल
पंजाब

अनियंत्रित खनन माफिया और भ्रष्टाचार आप सरकार के दो साल के कार्यकाल का प्रतीक : शेरगिल

by live24india March 19, 2024
by live24india March 19, 2024 0 comments 257 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
258

चंडीगढ़, 16 मार्च (live24india) : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को सिर्फ एक अखबारी मुख्यमंत्री करार देते हुए कहा है कि बड़े पैमाने पर नशे के प्रसार, चरमराती अर्थव्यवस्था, कुशासन, जंगल राज, टूटे वायदों, अनियंत्रित खनन माफिया और भ्रष्टाचार आप सरकार के दो साल के कार्यकाल का प्रतीक हैं। यहां सख्त शब्दों में जारी एक बयान में, शेरगिल ने पंजाब को सबसे काले दौर में धकेलने के लिए आप सरकार को दोषी ठहराया है।

आप के शासन में ड्रग माफिया, जंगल राज, अवैध खनन, भ्रष्टाचार और फिजूलखर्ची का बोलबाला: भाजपा

शेरगिल ने कहा कि आप सरकार की गलत नीतियों से समाज के सभी वर्ग, विशेष रूप से किसान और उद्योग बहुत परेशान हैं और आगामी लोकसभा चुनावों में पंजाब के मतदाता इस सरकार को उसके गुनाहों का जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि 1.31 करोड़ महिला मतदाताओं को प्रति माह 1000 रुपये न देना आप सरकार द्वारा किया गया सबसे बड़ा विश्वासघात है।

शेरगिल ने अफसोस जताते हुए कहा कि सरकार बनने के 4 महीनों के भीतर पंजाब से नशों का खात्मा करने में सरकार विफलता एक टूटा हुआ वादा है और इसके चलते नशे की ओवरडोज के चलते 200 से अधिक मौतें हो चुकी हैं और नशे का यह अभिशाप गंभीर स्थिति में पहुंच चुका है।

उन्होंने आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव से पहले मान ने बदलाव लाने और पंजाब को रंगला पंजाब बनाने का दावा करके भोले-भाले पंजाबियों को गुमराह किया था, लेकिन सरकार बनने के बाद उन्होंने प्रदेश को कंगला पंजाब बना दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह शर्मनाक है कि किस प्रकार मान फर्जी प्रचार और अपने सुपर बॉस अरविंद केजरीवाल की हवाई यात्राओं पर फिजूलखर्ची कर रहे हैं।

जिस संबंध में अपने दावों को सही ठहराते हुए, भाजपा प्रवक्ता ने खुलासा किया कि मान ने अर्थव्यवस्था को रिवर्स गियर पर डालकर पंजाबियों की पीठ में छुरा घोंपा है। उन्होंने जिक्र किया कि जब आप ने सत्ता संभाली थी, तब पंजाब पर चढ़ा 2.81 लाख करोड़ रुपये का कर्ज 2024-25 के वित्तीय वर्ष के अंत में 3.74 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि ये आंकड़े खुद बयां करते हैं कि किस प्रकार आप सरकार में पंजाब की अर्थव्यवस्था चरमरा रही है।

इसी तरह, शेरगिल ने हत्या, जबरन वसूली और लूट की लगातार घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो चुके हैं और वर्तमान में पंजाब में जंगल राज कायम है। जिसके लिए सीधे तौर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान जिम्मेदार है, जिनके पास गृह विभाग का जिम्मा भी है।

शेरगिल ने आप सरकार में फल-फूल रहे खनन माफिया पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी संरक्षण के बिना कोई भी माफिया टिक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि आबकारी नीति घोटाले को लेकर न केवल आप सरकार सवालों के घेरे में है, बल्कि राज्य में भ्रष्टाचार भी बदस्तूर जारी है। शेरगिल ने कहा कि आप द्वारा किए गए पापों की सूची लंबी है, लेकिन एक पंक्ति में यह कहा जा सकता है कि आप सरकार पंजाब के लिए विनाशकारी साबित हुई है।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
AAP governmentBJPJaiveer ShergillPunjab
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
पतंजलि भ्रामक विज्ञापन मामले में SC सख्त, ‘रामदेव-बालकृष्ण अदालत में पेश हों…’
next post
आचार संहिता लागू होने पर हजारों पोस्टर, बैनर हटाए गए : पंजाब के सीईओ

You may also like

भीषण गर्मी की चपेट में पंजाब : बठिंडा...

May 18, 2026

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के 4 शूटर गिरफ्तार, 8...

May 17, 2026

30 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल...

May 16, 2026

जालंधर और अमृतसर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर...

May 5, 2026

श्री आनंदपुर साहिब से लौट रहे श्रद्धालुओं से...

April 15, 2026

ED ने MP मित्तल के ठिकानों पर मारी...

April 15, 2026

पंजाब के हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये...

March 30, 2026

सनौर में 87 करोड़ की लागत से होगा...

March 30, 2026

October में एशियन चैंपियनशिप हॉकी की मेज़बानी करेगा...

March 24, 2026

Chandigarh में पुलिस हेडक्वार्टर से 2 मिनट की...

March 18, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • Work With Us
    • Contact Us
    • Collaboration
    • Data Collection
    • Workplace
    • Adverstising
    • Privacy Policy
    • International Collab
    • Feedback
    • Terms of Use
    • About Our Ads
    • Help & Support
    • Entertainment
    • News Covering
    • Technology
    • Trending Now

Edtior's Picks

रकुल प्रीत ने साझा किया अपना पहला स्टार-प्रभावित पल, बोलीं- मैं रणवीर की...
POGO लेकर आया नया 3D एनिमेटेड शो “सम्पत चम्पत”, धमाकेदार हुआ आगाज़
Birthday स्पेशल : नवाजुद्दीन सिद्दीकी के 10 दमदार किरदार, जिन्होंने बनाया उन्हें अभिनय...

Latest Articles

रकुल प्रीत ने साझा किया अपना पहला स्टार-प्रभावित पल, बोलीं- मैं रणवीर की प्रशंसक हूं
POGO लेकर आया नया 3D एनिमेटेड शो “सम्पत चम्पत”, धमाकेदार हुआ आगाज़
Birthday स्पेशल : नवाजुद्दीन सिद्दीकी के 10 दमदार किरदार, जिन्होंने बनाया उन्हें अभिनय का बादशाह
29 को सिनेमाघरों में ‘कृष्णा और चिट्ठी’, भक्त और भगवान के प्रेम की सबसे भावुक कहानी
@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions