Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की इजरायली...
इजराइली हमलों में ईरान के रक्षा मंत्री और...
साइंस सिटी में फूलों की महक, इको क्लब...
US-Israel attack Iran : अमेरिका इजरायल ने ईरान...
‘धुरंधर: द रिवेंज’ की हलचल के बीच, क्यों...
भारत में जमशेदपुर के बाद टाटा स्टील का...
सीएम मान का एलान, ‘मेरी रसोई योजना’ के...
टॉक्सिक : यश का क्लीन-शेव लुक देख दंग...
ज़ी म्यूजिक, केवीएन प्रोडक्शंस और यश की मेगा...
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में 3 आतंकी ढेर,...
Sunday, March 1, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home पंजाबआप नेता पर गोलीबारी नशा तस्करों और गैंगस्टरों द्वारा की गई कायरतापूर्ण कार्रवाई : बलतेज पन्नू
पंजाब

आप नेता पर गोलीबारी नशा तस्करों और गैंगस्टरों द्वारा की गई कायरतापूर्ण कार्रवाई : बलतेज पन्नू

by live24india November 27, 2025
by live24india November 27, 2025 0 comments 44 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
45

चंडीगढ़/फगवाड़ा : आम आदमी पार्टी (‘आप’) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल और जनरल सचिव बलतेज पन्नू आज ‘आप’ नेता राजू से मिलने फगवाड़ा स्थित उनके घर पहुँचे, जहाँ पिछली रात अज्ञात व्यक्तियों ने उन पर गोलीबारी की थी।

‘आप’ नेता से मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए पन्नू ने इस गोलीबारी की घटना को नशा तस्करों और गैंगस्टरों द्वारा की गई कायरतापूर्ण कार्रवाई बताया, जो ‘आप’ सरकार के पंजाब को नशा मुक्त बनाने के निर्णायक अभियान से बौखलाए हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘आप’ नेता राजू नशा मुक्ति मोर्चे के सक्रिय सदस्य हैं और इस तरह की घटनाओं से डरने वाले नहीं हैं।

पन्नू ने कहा कि यह गोलीबारी नशा तस्करों की निराशा का परिणाम है, जो ‘आप’ सरकार की सख्ती को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा, “उनका इरादा हमारे कार्यकर्ताओं को डराना है, लेकिन हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि यदि आप हमें डराने की कोशिश करेंगे, तो हम दोगुनी ताक़त और गति से पंजाब से गैंगस्टरों को खत्म कर देंगे।” उन्होंने दोहराया कि पंजाब को नशा मुक्त बनाना ‘आप’ सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मान ने आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया है कि वे या तो आत्मसमर्पण कर दें या पंजाब छोड़ दें। आज पंजाब की कमान मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली ‘आप’ सरकार के सुरक्षित हाथों में है।

इस दौरान विधायक और मुख्य प्रवक्ता कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि हम न तो गैंगस्टरों को राजनीतिक संरक्षण देते हैं और न ही उनके परिवारों को टिकटें देते हैं। मान सरकार एक साफ-सुथरी सरकार चला रही है और यहाँ गुंडागर्दी के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, और जांच रिपोर्ट जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी।

गैंगस्टरों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि ‘आप’ सरकार नशों और गैंगस्टरों के खिलाफ अपनी लड़ाई से पीछे नहीं हटेगी। यह लड़ाई पंजाब की अगली पीढ़ी की रक्षा के लिए है।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
AAPBalteJ PannuDrug SmugglersGangstersKuldeep Singh DhaliwalShooting
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
अभ्यास के दौरान राष्ट्रीय खिलाड़ी की मौत से हरियाणा के खेल ढांचे की खुली पोल, मुख्यमंत्री मान ने परिवार के साथ दुख किया साझा
next post
मान सरकार का सख्त संदेश: गैंगस्टरवाद को कुचला जाएगा, पंजाब में किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा

You may also like

साइंस सिटी में फूलों की महक, इको क्लब...

February 28, 2026

भारत में जमशेदपुर के बाद टाटा स्टील का...

February 23, 2026

सीएम मान का एलान, ‘मेरी रसोई योजना’ के...

February 23, 2026

पंजाब सेक्रेटेरिएट को बम से उड़ाने की धमकी,...

February 19, 2026

अकाली दल की सरकार बनने पर राजस्थान जाने...

February 18, 2026

दुकानदारों को अब दफ्तरों के चक्कर काटने की...

February 18, 2026

Punjab : स्कूलों और मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल...

February 17, 2026

महा शिवरात्रि मौके केजरीवाल और CM मान ने...

February 15, 2026

PM मोदी और CM मान ने पुलवामा हमले...

February 14, 2026

CM मान महीने में दूसरी बार जालंधर पहुंचे,...

February 12, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • Work With Us
    • Contact Us
    • Collaboration
    • Data Collection
    • Workplace
    • Adverstising
    • Privacy Policy
    • International Collab
    • Feedback
    • Terms of Use
    • About Our Ads
    • Help & Support
    • Entertainment
    • News Covering
    • Technology
    • Trending Now

Edtior's Picks

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की इजरायली और अमेरिकी हमले में मौत
इजराइली हमलों में ईरान के रक्षा मंत्री और IRGC चीफ का भी मारे...
साइंस सिटी में फूलों की महक, इको क्लब के सदस्यों समेत 500 स्टूडेंट्स...

Latest Articles

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की इजरायली और अमेरिकी हमले में मौत
इजराइली हमलों में ईरान के रक्षा मंत्री और IRGC चीफ का भी मारे जाने का दावा
साइंस सिटी में फूलों की महक, इको क्लब के सदस्यों समेत 500 स्टूडेंट्स ने फ्लावर शो में लिया हिस्सा
US-Israel attack Iran : अमेरिका इजरायल ने ईरान पर हमला, ईरान ने जवाब में दागीं 70 बैलिस्टिक मिसाइलें
@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions