Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
‘बिग बॉस मराठी 6’ ने रचा इतिहास: 100...
राम चरण की ‘पेड्डी’ को मिलेगा हॉलीवुड जैसा...
प्रभास और आदित्य धर के साथ आने की...
इस दिन आ रहा है ‘स्वयंभू’ का पहला...
रोंगटे खड़े कर देगा राजा शिवाजी एंथम, अजय-अतुल...
अमेरिकी उपराष्ट्रपति ईरान से सीजफायर पर बातचीत करने...
ईरान की 10 शर्तों के आगे झुके डोनाल्ड...
US-Israel ईरान सीज़फ़ायर : 40वें दिन जंग रुकी,...
BJP स्थापना दिवस पर बोले PM मोदी, पार्टी...
‘राजा शिवाजी’ का फर्स्ट लुक टीज़र बिग बॉस...
Sunday, April 12, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home टॉप न्यूज़श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित नगर कीर्तन श्री आनंदपुर साहिब के लिए श्रद्धा भावना के साथ रवाना
टॉप न्यूज़पंजाब

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित नगर कीर्तन श्री आनंदपुर साहिब के लिए श्रद्धा भावना के साथ रवाना

by live24india November 22, 2025
by live24india November 22, 2025 0 comments 88 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
89

जालंधर : ‘हिंद दी चादर’ श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित पवित्र नगर कीर्तन को जालंधर के गुरु नानक मिशन चौक पहुंचने पर पंजाब पुलिस की टुकड़ी ने ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया। शुक्रवार रात जिले में प्रवेश करने वाला यह पवित्र नगर कीर्तन शनिवार को गुरुद्वारा डेरा संतगढ़ साहिब से अपना अगला पड़ाव शुरू करके शहर के विभिन्न स्थानों से होते हुए श्री आनंदपुर साहिब के लिए रवाना हुआ।

बड़ी संख्या में संगत श्रद्धा अर्पित करने के लिए सड़कों पर कतारें बांधकर खड़ी थी। जैसे ही नगर कीर्तन आगे बढ़ा, संगतों ने नतमस्तक होकर श्रद्धा भाव से स्वागत किया। गुरबानी के शब्द गाते हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के आगे सिर झुकाया गया, जिससे पूरा माहौल धार्मिक और आध्यात्मिक रंग में रंग गया।

पवित्र नगर कीर्तन में विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। इनमें कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग के सलाहकार दीपक बाली, मेयर विनीत धीर, डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर और पंजाब सहकारी कृषि विकास बैंक के चेयरमैन पवन कुमार टीनू के अलावा बड़ी संख्या में संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के आगे माथा टेका और शांति एंव समस्त मानवता के कल्याण की कामना करते हुए ‘सरबत दे भले’ की अरदास की।

इस मौके पर संगत को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित यादगारी समागम आयोजित कर रही है। इन राज्यव्यापी समागमों की कडी में नगर कीर्तन, श्री आनंदपुर साहिब में विशेष विधान सभा सैशन, ड्रोन शो, लाइट एंड साउंड शो शामिल है। उन्होंने कहा कि इन पवित्र समागमों का उद्देश्य गुरु साहिब जी के शांति और विश्वव्यापी भाईचारे के शाश्वत संदेश को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी ने मानव अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए अनुपम शहादत दी, जो हर प्रकार के धार्मिक भेदभाव से परे थी।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित 23 से 25 नवंबर तक श्री आनंदपुर साहिब में बड़े स्तर पर समागम होंगे। राज्य सरकार ने इन समागमों में शामिल होने आने वाली लाखों संगतों की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए है। संगत की भारी आमद को सुविधाजनक बनाने के लिए दो प्रमुख टेंट सिटीज़ ‘चक्क नानकी निवास’ और ‘भाई मती दास निवास’ स्थापित की गई है, जिनमें लगभग 10,000 संगत के ठहरने की व्यवस्था है।

पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने बताया कि 23 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब में बाबा बुढ़ा दल छावनी के पास गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब का आरंभ होगा। विरासत-ए-खालसा स्मारक में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के जीवन और दर्शन को दर्शाती प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा। इसी दिन मुख्य पंडाल बाबा बुढ़ा दल छावनी में राज्य सरकार द्वारा सर्वधर्म सम्मेलन होगा।

24 नवंबर को अन्य महत्वपूर्ण समागमों के अलावा भाई जैता जी की यादगार पर पहली बार चंडीगढ़ के बाहर विधान सभा का विशेष सैशन आयोजित होगा। इसी तरह विरासत-ए-खालसा में 23 से 29 नवंबर तक रोजाना ड्रोन शो होंगे। उन्होंने संगत को इन समागमों में श्रद्धापूर्वक बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का न्योता दिया।

चेयरमैन पवन कुमार टीनू ने कहा कि गुरु साहिब का जीवन और दर्शन समस्त मानवता के लिए चिराग है। उन्होंने लोगों को गुरु साहिब द्वारा दिखाए हिम्मत, दया और निस्वार्थ सेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने पूर्ण मर्यादा के साथ नगर कीर्तन में शिरकत करने के लिए संगत का धन्यवाद किया।

उल्लेखनीय है कि पवित्र नगर कीर्तन शुक्रवार रात कपूरथला से करतारपुर होते हुए जालंधर में दाखिल हुआ, जहां विधायक करतारपुर बलकार सिंह ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को माथा टेका और संगत सहित नगर कीर्तन का सम्मान और श्रद्धा से स्वागत किया। इसी तरह सलाहकार दीपक बाली, डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने मकसूदां चौक पर पहुंचने पर नगर कीर्तन में शिरकत की। इसके बाद नगर कीर्तन रात्रि विश्राम के लिए वर्कशॉप चौक से कपूरथला चौक होते हुए गुरुद्वारा डेरा संतगढ़ साहिब पहुंचा।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
350th Martyrdom DayGuard of HonorGurdwara Dera Santgarh SahibGuru Nanak Mission ChowkHind Di ChadarJalandharNagar KirtanPunjab PoliceShri Anandpur SahibShri Guru Tegh Bahadur ji
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
बेंगलुरु में 7.11 करोड़ रुपये की चोरी के मामले में एक पुलिस कांस्टेबल समेत तीन लोग गिरफ्तार
next post
बंदूकधारियों ने नाइजीरिया के स्कूल पर हमला किया, 303 बच्चों और 12 टीचरों को किया किडनैप

You may also like

‘बिग बॉस मराठी 6’ ने रचा इतिहास: 100...

April 11, 2026

राम चरण की ‘पेड्डी’ को मिलेगा हॉलीवुड जैसा...

April 11, 2026

प्रभास और आदित्य धर के साथ आने की...

April 11, 2026

इस दिन आ रहा है ‘स्वयंभू’ का पहला...

April 11, 2026

रोंगटे खड़े कर देगा राजा शिवाजी एंथम, अजय-अतुल...

April 11, 2026

अमेरिकी उपराष्ट्रपति ईरान से सीजफायर पर बातचीत करने...

April 11, 2026

ईरान की 10 शर्तों के आगे झुके डोनाल्ड...

April 8, 2026

US-Israel ईरान सीज़फ़ायर : 40वें दिन जंग रुकी,...

April 8, 2026

BJP स्थापना दिवस पर बोले PM मोदी, पार्टी...

April 6, 2026

‘राजा शिवाजी’ का फर्स्ट लुक टीज़र बिग बॉस...

April 6, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • Work With Us
    • Contact Us
    • Collaboration
    • Data Collection
    • Workplace
    • Adverstising
    • Privacy Policy
    • International Collab
    • Feedback
    • Terms of Use
    • About Our Ads
    • Help & Support
    • Entertainment
    • News Covering
    • Technology
    • Trending Now

Edtior's Picks

‘बिग बॉस मराठी 6’ ने रचा इतिहास: 100 करोड़ व्यूज का आंकड़ा पार...
राम चरण की ‘पेड्डी’ को मिलेगा हॉलीवुड जैसा लुक? रत्नावेलु ने शेयर की...
प्रभास और आदित्य धर के साथ आने की चर्चा ने इंटरनेट पर मचाया...

Latest Articles

‘बिग बॉस मराठी 6’ ने रचा इतिहास: 100 करोड़ व्यूज का आंकड़ा पार करने वाला पहला मराठी रियलिटी शो!
राम चरण की ‘पेड्डी’ को मिलेगा हॉलीवुड जैसा लुक? रत्नावेलु ने शेयर की कलर ग्रेडिंग सुइट से बिहाइंड-द-सीन्स की झलक
प्रभास और आदित्य धर के साथ आने की चर्चा ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, फैंस के आ रहे हैं जबरदस्त रिएक्शंस
इस दिन आ रहा है ‘स्वयंभू’ का पहला सिंगल ‘आजा धीररा’, मेकर्स ने पोस्टर के साथ किया ऐलान
@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions