Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
‘बिग बॉस मराठी 6’ ने रचा इतिहास: 100...
राम चरण की ‘पेड्डी’ को मिलेगा हॉलीवुड जैसा...
प्रभास और आदित्य धर के साथ आने की...
इस दिन आ रहा है ‘स्वयंभू’ का पहला...
रोंगटे खड़े कर देगा राजा शिवाजी एंथम, अजय-अतुल...
अमेरिकी उपराष्ट्रपति ईरान से सीजफायर पर बातचीत करने...
ईरान की 10 शर्तों के आगे झुके डोनाल्ड...
US-Israel ईरान सीज़फ़ायर : 40वें दिन जंग रुकी,...
BJP स्थापना दिवस पर बोले PM मोदी, पार्टी...
‘राजा शिवाजी’ का फर्स्ट लुक टीज़र बिग बॉस...
Monday, April 13, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home टॉप न्यूज़प्रधानमंत्री मोदी ऑर्डर ऑफ ओमान से सम्मानित, भारत-ओमान ने ट्रेड एग्रीमेंट पर किए साइन
टॉप न्यूज़विदेश

प्रधानमंत्री मोदी ऑर्डर ऑफ ओमान से सम्मानित, भारत-ओमान ने ट्रेड एग्रीमेंट पर किए साइन

by live24india December 18, 2025
by live24india December 18, 2025 0 comments 58 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
59

ओमान : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत-ओमान संबंधों में उनके असाधारण योगदान और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए ओमान के सुल्तान हिशाम बिन तारिक द्वारा ऑर्डर ऑफ ओमान पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इससे पहले दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान भारत और ओमान के बीच व्यापार समझौते पर साइन हुए। दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री की ओमान यात्रा के दौरान यह सम्मान प्रदान किया गया है। इससे पहले, भारत और ओमान ने आज व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते सी.ई.पी.ए. पर हस्ताक्षर करके अपने द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। ​​यह समझौता भारत के कार्यबल के लिए निष्पक्ष और पूर्वानुमानित व्यवस्था और श्रम गतिशीलता सुनिश्चित करेगा, साथ ही ओमान की संप्रभु रोजगार नीति का पूर्ण सम्मान भी करेगा। समझौते से भारत के टेक्सटाइल, फुटवियर, ऑटोमोबाइल, जेम्स एंड ज्वैलरी, रिन्युएबल एनर्जी और ऑटो कंपोनेंट्स जैसे सेक्टर्स को सीधा फायदा होगा। इस पर नवंबर 2023 में बातचीत शुरू हुई थी। इस समझौते पर केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और ओमान के वाणिज्य, उद्योग तथा निवेश संवर्धन मंत्री कैस अल यूसुफ ने ओमान के सुल्तान हिशाम बिन तारिक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए। दोनों शीर्ष नेताओं ने व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर को द्विपक्षीय संबंधों में एक मील का पत्थर बताते हुए इसका स्वागत किया और कहा कि इससे भारत-ओमान रणनीतिक साझेदारी को काफी मजबूती मिलेगी।
ओमान पहुंचे पीएम मोदी ने गुरुवार को कहा कि कितने भी मौसम बदल जाएं लेकिन भारत से उनकी दोस्ती नहीं बदलेगी। ओमान का 20 वर्षों के बाद किसी देश के साथ यह दूसरा मुक्त व्यापार समझौता एफ.टी.ए. है, जो एक मित्र राष्ट्र के रूप में भारत के प्रति ओमान के महत्व को दर्शाता है। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, व्यवसायों को बेहतर बाजार पहुंच मिलेगी और दोनों देशों के लिए आर्थिक अवसर भी बढ़ेंगे। दोनों पक्षों ने समुद्री विरासत, शिक्षा, कृषि और बाजरा की खेती के क्षेत्रों में समझौता ज्ञापनों पर भी हस्ताक्षर किए।

प्रधानमंत्री ने शाहीमहल में उनके साथ पारस्परिक हित के रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा की, जहां सुल्तान ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और औपचारिक अभिनंदन किया। दोनों नेताओं ने व्यक्तिगत और प्रतिनिधिमंडल स्तर पर बैठकें कीं। उन्होंने बहुआयामी भारत-ओमान रणनीतिक साझेदारी की व्यापक समीक्षा की और द्विपक्षीय संबंधों में निरंतर वृद्धि की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह यात्रा भारत-ओमान संबंधों के लिए विशेष महत्व रखती है क्योंकि दोनों देश इस वर्ष राजनयिक संबंधों की स्थापना के 70 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
Bilateral MeetingIndia Oman Trade AgreementModiOrder of OmanPrime MinisterSultan Hisham Bin Tariq
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी, कहा- सरकार का प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम
next post
हमने कांग्रेस से चार गुना, अकाली दल से पांच गुना और भाजपा से 20 गुना अधिक सीटें जीतीं : भगवंत सिंह मान

You may also like

‘बिग बॉस मराठी 6’ ने रचा इतिहास: 100...

April 11, 2026

राम चरण की ‘पेड्डी’ को मिलेगा हॉलीवुड जैसा...

April 11, 2026

प्रभास और आदित्य धर के साथ आने की...

April 11, 2026

इस दिन आ रहा है ‘स्वयंभू’ का पहला...

April 11, 2026

रोंगटे खड़े कर देगा राजा शिवाजी एंथम, अजय-अतुल...

April 11, 2026

अमेरिकी उपराष्ट्रपति ईरान से सीजफायर पर बातचीत करने...

April 11, 2026

ईरान की 10 शर्तों के आगे झुके डोनाल्ड...

April 8, 2026

US-Israel ईरान सीज़फ़ायर : 40वें दिन जंग रुकी,...

April 8, 2026

BJP स्थापना दिवस पर बोले PM मोदी, पार्टी...

April 6, 2026

‘राजा शिवाजी’ का फर्स्ट लुक टीज़र बिग बॉस...

April 6, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • Work With Us
    • Contact Us
    • Collaboration
    • Data Collection
    • Workplace
    • Adverstising
    • Privacy Policy
    • International Collab
    • Feedback
    • Terms of Use
    • About Our Ads
    • Help & Support
    • Entertainment
    • News Covering
    • Technology
    • Trending Now

Edtior's Picks

‘बिग बॉस मराठी 6’ ने रचा इतिहास: 100 करोड़ व्यूज का आंकड़ा पार...
राम चरण की ‘पेड्डी’ को मिलेगा हॉलीवुड जैसा लुक? रत्नावेलु ने शेयर की...
प्रभास और आदित्य धर के साथ आने की चर्चा ने इंटरनेट पर मचाया...

Latest Articles

‘बिग बॉस मराठी 6’ ने रचा इतिहास: 100 करोड़ व्यूज का आंकड़ा पार करने वाला पहला मराठी रियलिटी शो!
राम चरण की ‘पेड्डी’ को मिलेगा हॉलीवुड जैसा लुक? रत्नावेलु ने शेयर की कलर ग्रेडिंग सुइट से बिहाइंड-द-सीन्स की झलक
प्रभास और आदित्य धर के साथ आने की चर्चा ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, फैंस के आ रहे हैं जबरदस्त रिएक्शंस
इस दिन आ रहा है ‘स्वयंभू’ का पहला सिंगल ‘आजा धीररा’, मेकर्स ने पोस्टर के साथ किया ऐलान
@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions