Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
दिव्या खोसला के बोल्ड अंदाज ने मचाई धमाल,...
‘धुरंधर’ के बाद रणवीर सिंह बने प्रोड्यूसर, ‘प्रलय’...
फिरोजपुर में मान ने फहराया तिरंगा, बोले- पंजाब...
आज़ादी दिवस : लाल किले से मोदी का...
सात साल बाद प्रभास ने बदली इंस्टाग्राम डीपी,...
दुल्हन बनीं हेली दारूवाला, सवालों में उलझे अक्षय...
नानी की ‘द पैराडाइज’ में दिखेगी विशाल झुग्गी...
गौरव वर्मा की अवानिका फिल्म्स ने ‘प्रेम कीटाणु’...
UPSC की तैयारी कर रहे थे क्रांति प्रकाश...
जैकलीन फर्नांडीज के 7 डांस नंबर, जिनकी एनर्जी...
Wednesday, August 19, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • धर्म आस्था
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home टॉप न्यूज़नशे के विरुद्ध युद्ध : फिल्लौर के गांव खानपुर और मंडी में नशा तस्करों के अनधिकृत निर्माणों पर चला बुलडोजर
टॉप न्यूज़पंजाब

नशे के विरुद्ध युद्ध : फिल्लौर के गांव खानपुर और मंडी में नशा तस्करों के अनधिकृत निर्माणों पर चला बुलडोजर

जालंधर ग्रामीण पुलिस और सिविल प्रशासन ने पंचायती जमीन पर कब्जा करने वाले नशा तस्करों के खिलाफ की कार्रवाई

by live24india March 2, 2025
by live24india March 2, 2025 0 comments 137 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
138

जालंधर/फिल्लौर, 2 मार्च | पंजाब सरकार द्वारा नशे को खत्म करने के लिए शुरू किए गए ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत, ड्रग तस्करों के अवैध कब्जों को खत्म करने के लिए जालंधर ग्रामीण पुलिस ने स्थानीय सिविल प्रशासकीय अधिकारियों के सहयोग से आज फिल्लौर उपमंडल के गांव खानपुर और मंडी की पंचायत भूमि पर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। यह अवैध निर्माण नशे के कारोबार से जुड़े दो लोगों ने करवाया था, जिसे कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद ध्वस्त कर दिया गया है।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए एस.एस.पी जालंधर (ग्रामीण) हरकमल प्रीत सिंह खख ने कहा कि ब्लॉक विकास और पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) फिल्लौर, जिन्हें इन अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने के लिए पुलिस सहायता की आवश्यकता थी, के कहने पर यह कार्यवाही की गई। कार्रवाई सीधे तौर पर जसवीर सिंह उर्फ ​​शीरा पुत्र दलवीर उर्फ ​​बूर निवासी खानपुर और भोली पत्नी रामपाल उर्फ ​​रामा निवासी गांव मंडी के खिलाफ की गई है। दोनों ने पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ था।

एस.एस.पी. खख ने कहा कि रिकॉर्ड के अनुसार, भोली एक ड्रग तस्कर है और एनडीपीएस अधिनियम के तहत कई मामलों में शामिल है। वर्ष 2005 में इसके पास से 1.190 किलोग्राम स्मैक बरामद हुई थी। इसके अलावा साल 2015 में 2 किलो पोस्त जब्त किया गया था और साल 2022 में भारी मात्रा में ड्रग्स भी बरामद की गई थी उन्होंने कहा कि इसी तरह जसवीर सिंह उर्फ ​​शीरा का नाम भी बड़ी मात्रा में चरस और नशे के इंजेक्शनों की बरामदगी जैसे कई मामलों में शामिल है।

एस.एस.पी. खख ने कहा कि राजस्व और पंचायत विभाग के अधिकारियों के साथ पुलिस ने क्रमबद्ध तरीके से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।अधिकारियों ने यह सुनिश्चित कर लिया कि यह जमीन ग्राम पंचायत की है और इस पर आरोपियों ने अवैध कब्जा किया हुआ था।
उन्होंने दोहराया कि पंजाब सरकार के निर्देश पर जालंधर ग्रामीण पुलिस अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जे से कोई लाभ न ले सके। उन्होंने लोगों से ऐसी गैरकानूनी गतिविधियों के बारे में जानकारी देने की अपील की।

उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की जाएगी। एस.एस पी. खख ने कहा कि ये दोनों नशा तस्कर ग्रामीणों को डराते-धमकाते थे, जिसके चलते पंजाब सरकार की इस कार्रवाई का स्थानीय लोग स्वागत कर रहे है।
इस मौके पर गांव खानपुर की सरपंच परमजीत कौर और स्थानीय ग्रामीणों ने पंजाब सरकार द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ की गई कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने कहा कि वह पंजाब सरकार द्वारा राज्य में नशे को खत्म करने के लिए किए जा रहे प्रयासों का स्वागत करते है।


Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
Drug SmugglerDrugsJalandharKhanpurMandi villagesPhillaurPunjabunauthorized constructionsWar against DrugsYellow paw
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
दिल्ली सरकार प्रदूषण पर सख्त, 1 अप्रैल से 15 साल पुरानी गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल
next post
गोविंदा की को-स्टार आयरा बंसल ऊर्फी जावेद के शो में करेंगी सगाई

You may also like

दिव्या खोसला के बोल्ड अंदाज ने मचाई धमाल,...

August 17, 2026

‘धुरंधर’ के बाद रणवीर सिंह बने प्रोड्यूसर, ‘प्रलय’...

August 16, 2026

फिरोजपुर में मान ने फहराया तिरंगा, बोले- पंजाब...

August 15, 2026

आज़ादी दिवस : लाल किले से मोदी का...

August 15, 2026

सात साल बाद प्रभास ने बदली इंस्टाग्राम डीपी,...

August 14, 2026

दुल्हन बनीं हेली दारूवाला, सवालों में उलझे अक्षय...

August 13, 2026

नानी की ‘द पैराडाइज’ में दिखेगी विशाल झुग्गी...

August 13, 2026

गौरव वर्मा की अवानिका फिल्म्स ने ‘प्रेम कीटाणु’...

August 12, 2026

UPSC की तैयारी कर रहे थे क्रांति प्रकाश...

August 12, 2026

जैकलीन फर्नांडीज के 7 डांस नंबर, जिनकी एनर्जी...

August 11, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • About Us
    • Fact Check Policy
    • Contact Us
    • Work With Us
    • Privacy Policy
    • Advertise With Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Editorial Policy
    • Correction Policy
    • Cookie Policy

Edtior's Picks

दिव्या खोसला के बोल्ड अंदाज ने मचाई धमाल, तस्वीरों में दिखा ग्लैमरस अवतार;...
‘धुरंधर’ के बाद रणवीर सिंह बने प्रोड्यूसर, ‘प्रलय’ के साथ शुरू की नई...
फिरोजपुर में मान ने फहराया तिरंगा, बोले- पंजाब की सांझ तोड़ने की कोशिशें...

Latest Articles

दिव्या खोसला के बोल्ड अंदाज ने मचाई धमाल, तस्वीरों में दिखा ग्लैमरस अवतार; फैंस की नजरें थमीं
‘धुरंधर’ के बाद रणवीर सिंह बने प्रोड्यूसर, ‘प्रलय’ के साथ शुरू की नई सिनेमाई पारी
फिरोजपुर में मान ने फहराया तिरंगा, बोले- पंजाब की सांझ तोड़ने की कोशिशें कामयाब नहीं होंगी
आज़ादी दिवस : लाल किले से मोदी का संदेश, संकटों के बीच स्वनिर्भर भारत की ताकत बनी मजबूत ढाल

© 2026 Live24 India. All Rights Reserved.  Powered by Live 24 India

  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • धर्म आस्था
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions