Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
Chandigarh में पुलिस हेडक्वार्टर से 2 मिनट की...
सुखबीर गैंगस्टरों को भगाने की बात करने वाले...
आप सांसद मलविंदर कंग ने लोकसभा में श्री...
नए अस्पताल से धूरी और 70 गांवों के...
यदि भगत सिंह भारत के पहले प्रधानमंत्री होते...
इंडस्ट्री को मिलेंगे नए सितारे! एकता कपूर ने...
’भूत बंगला’ टीज़र का जलवा, 55 मिलियन व्यूज...
देवदास से पद्मावत तक : भंसाली की फिल्मोग्राफी...
‘अस्सी’ से पहले तापसी पन्नू ने साझा की...
‘धुरंधर द रिवेंज’ में रणवीर सिंह से टकराते...
Wednesday, March 18, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home टॉप न्यूज़पंजाब पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल पकड़ा, ग्रेनेड, पिस्टल, ड्रोन बरामद; 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया
टॉप न्यूज़पंजाब

पंजाब पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल पकड़ा, ग्रेनेड, पिस्टल, ड्रोन बरामद; 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया

by live24india December 6, 2024
by live24india December 6, 2024 0 comments 523 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
524

अमृतसर  |  पंजाब को एक सुरक्षित राज्य बनाने के अभियान के दौरान कमिश्नरेट पुलिस (सीपी) अमृतसर ने पाकिस्तान आधारित हरविंदर रिंदा और विदेश आधारित हैपी पासियन, जीवन फौजी और जशनप्रीत सिंह उर्फ़ लाल द्वारा संचालित सीमापार आतंकवादी मॉड्यूल के 4 मुख्य संचालकों सहित 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर बटाला क्षेत्र में पुलिस विभाग पर संभावित ग्रेनेड हमले को टालने में सफलता प्राप्त की है।

पंजाब पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए चार मुख्य अपराधियों की पहचान अर्जुनप्रीत सिंह निवासी अवान रामदास, अमृतसर; लवप्रीत सिंह उर्फ़ लव निवासी पेरेवाल, अमृतसर; बसंत सिंह और अमनप्रीत सिंह उर्फ़ अमन दोनों निवासी बाबा बकाला साहिब, अमृतसर के रूप में हुई है।

इसके अलावा, लॉजिस्टिक सहायता देने वाले छह हैंडलरों की पहचान भी की गई है, जिनमें बरींदरपाल सिंह उर्फ़ मनी और राजबीर सिंह उर्फ़ राजू दोनों निवासी कटेल, अमृतसर; विश्वास मसीह उर्फ़ भंबो निवासी भागनपुरा, अमृतसर; दिलप्रीत सिंह उर्फ़ मन्ना, हरजोत कुमार उर्फ़ मीतू और जोएल मसीह उर्फ़ रोहन उर्फ़ नोनी, तीनों निवासी डेरा बाबा नानक, बटाला शामिल हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से दो .30 बोर और एक .32 बोर पिस्तौल, एक हैंड ग्रेनेड और एक ड्रोन भी बरामद किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की जांच जारी है ताकि इसके पीछे के अन्य संबंधों का पता चल सके। सीपी अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने जानकारी दी कि मॉड्यूल की गतिविधियों के बारे में मिली विश्वसनीय जानकारी पर कार्रवाई करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट ने अमृतसर ग्रामीण, बटाला और अमृतसर शहर के रामदास क्षेत्र सहित विभिन्न क्षेत्रों से सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि यह बरामदगी डेरा बाबा नानक के गांव खाना चमारा, रामदास के गांव अवान और अमृतसर शहर के वल्ला क्षेत्र से की गई है। सीपी ने बताया कि दोनों आरोपी बसंत सिंह और अमनप्रीत सिंह उर्फ़ अमन की गिरफ्तारी से अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने 28 नवंबर, 2024 को बटाला में पुलिस अधिकारी के आवास पर हुए हमले का मामला भी सुलझा लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीमों ने इस मॉड्यूल के दूसरे मुख्य संचालक की पहचान भी कर ली है और पुलिस टीमें उसे पकडऩे के लिए छापेमारी कर रही हैं।

इस संबंध में थाना छावनी, अमृतसर में भारतीय दंड संहिता (बी.एन.एस.) की धाराओं 111(1), 111(2), 111(3), 111(4), 249 और 253, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यू.ए.पी.ए.) की धाराओं 13, 16, 17, 18, 19 और 20 और शस्त्र अधिनियम की धाराओं 25(6) और 25(7) के तहत एफआईआर नंबर 191 दिनांक 03.12.2024 को मामला दर्ज कर लिया गया है।

As part of the campaign to make Punjab a crime-free state, CIA Staff-2 of Commissionerate Police Amritsar has Busted TERROR MODULE and arrested 10 accused and recovered 03 pistols, 01 hand grenade, 01 drone and other criminal material from them.

These accused were in the process… pic.twitter.com/fe6zBjUvEa

— Commissionerate Police Amritsar (@cpamritsar) December 6, 2024

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
दलजीत चीमा ने किया बड़ा एलान, पंजाब में अकाली दल लड़ेगा नगर निगम चुनाव
next post
कांग्रेस दिल्ली के बेरोजगार युवाओं को देगी एक साल की अप्रेंटिसशिप, हर महीने मिलेंगे 8500 रुपए

You may also like

Chandigarh में पुलिस हेडक्वार्टर से 2 मिनट की...

March 18, 2026

सुखबीर गैंगस्टरों को भगाने की बात करने वाले...

March 17, 2026

आप सांसद मलविंदर कंग ने लोकसभा में श्री...

March 17, 2026

नए अस्पताल से धूरी और 70 गांवों के...

March 17, 2026

यदि भगत सिंह भारत के पहले प्रधानमंत्री होते...

March 17, 2026

इंडस्ट्री को मिलेंगे नए सितारे! एकता कपूर ने...

March 15, 2026

’भूत बंगला’ टीज़र का जलवा, 55 मिलियन व्यूज...

March 14, 2026

देवदास से पद्मावत तक : भंसाली की फिल्मोग्राफी...

March 13, 2026

‘अस्सी’ से पहले तापसी पन्नू ने साझा की...

March 13, 2026

‘धुरंधर द रिवेंज’ में रणवीर सिंह से टकराते...

March 12, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • Work With Us
    • Contact Us
    • Collaboration
    • Data Collection
    • Workplace
    • Adverstising
    • Privacy Policy
    • International Collab
    • Feedback
    • Terms of Use
    • About Our Ads
    • Help & Support
    • Entertainment
    • News Covering
    • Technology
    • Trending Now

Edtior's Picks

Chandigarh में पुलिस हेडक्वार्टर से 2 मिनट की दूरी पर प्रॉपर्टी डीलर की...
सुखबीर गैंगस्टरों को भगाने की बात करने वाले खुद ‘गैंगस्टरों को लाओ कैंपेन’...
आप सांसद मलविंदर कंग ने लोकसभा में श्री चमकौर साहिब और बलाचौर के...

Latest Articles

Chandigarh में पुलिस हेडक्वार्टर से 2 मिनट की दूरी पर प्रॉपर्टी डीलर की 8 गोलियां मारकर हत्या
सुखबीर गैंगस्टरों को भगाने की बात करने वाले खुद ‘गैंगस्टरों को लाओ कैंपेन’ चला रहे : कुलदीप धालीवाल
आप सांसद मलविंदर कंग ने लोकसभा में श्री चमकौर साहिब और बलाचौर के लिए रेलवे संपर्क की मांग की
नए अस्पताल से धूरी और 70 गांवों के लोगों को मिलेंगी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं : भगवंत सिंह मान
@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions