- 15 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म, ट्रेलर ने पहले ही बढ़ाई दर्शकों की उत्सुकता
मुंबई, 13 मई : बॉलीवुड अभिनेता Sanjay Dutt स्टारर फिल्म Aakhiri Sawaal को रिलीज से पहले बड़ी मंजूरी मिल गई है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिल्म को आधिकारिक तौर पर ‘UA 16+’ सर्टिफिकेट दे दिया है। इसके साथ ही 15 मई 2026 को होने वाली फिल्म की थिएटर रिलीज का रास्ता साफ हो गया है।
साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल आखिरी सवाल अपने बोल्ड और इंटेंस विषय के कारण लगातार चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के टीज़र और ट्रेलर को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। ट्रेलर में राजनीतिक तनाव, छात्र आंदोलन, अभिव्यक्ति की आजादी और सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों को दमदार अंदाज में दिखाया गया है, जिसने लोगों की जिज्ञासा और बढ़ा दी है।
फिल्म के ट्रेलर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े कुछ विवादित घटनाक्रमों की झलक भी देखने को मिली, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। फिल्म की कहानी को सोचने पर मजबूर करने वाली और भावनात्मक रूप से झकझोर देने वाली बताया जा रहा है।
फिल्म में Amit Sadh, Sameera Reddy, Tridha Choudhury, Neetu Chandra और Namashi Chakraborty भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक Abhijeet Mohan Warang ने किया है। फिल्म को Nikhil Nanda प्रस्तुत कर रहे हैं, जबकि निर्माण निखिल नंदा और संजय दत्त ने किया है। इसके सह-निर्माताओं में पुनीत नंदा, डॉ. दीपक सिंह, गौरव दुबे और उज्ज्वल आनंद शामिल हैं। फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और संवाद Utkarsh Naithani ने लिखे हैं।
अब CBFC से मंजूरी मिलने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। 15 मई को यह फिल्म देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
