मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 14 नवंबर को बुलाई कैबिनेट बैठकचंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार, 14 नवंबर को मुख्यमंत्री आवास पर कैबिनेट बैठक बुलाई है। इसी दिन तरनतारन उपचुनाव के नतीजे भी घोषित होने की उम्मीद है। यह बैठक शाम 4 बजे होगी। यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि इसमें श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगने की संभावना है।
CM Mann
पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने पंजाबियों को दिवाली और बंदी छोड़ दिवस पर दी बधाई
चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रोशनी के त्योहार दिवाली और बंदी छोड़ दिवस की दुनिया भर में बसे सभी पंजाबियों को बधाई दी। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सदियों से प्रेम और खुशहाली का त्यौहार दिवाली को हम पूरी श्रद्धा और धार्मिक उत्साह के साथ मनाते आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि दिवाली की जगमगाहट न केवल हर घर को रोशन करती है, बल्कि यह अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक भी है। भगवंत मान ने आशा व्यक्त की कि दिवाली एक बार फिर लोगों के लिए शांति और खुशहाली लेकर आएगी और साथ ही भाईचारे, अमन और साम्प्रदायिक सद्भावना के बंधनों को और मजबूत करेगी।

मुख्यमंत्री मान ने छठे गुरु श्री हरगोबिंद साहिब जी द्वारा 1612 में दिवाली के त्योहार पर ग्वालियर के किले से 52 हिंदू राजाओं की रिहाई के ऐतिहासिक अवसर ‘बंदी छोड़ दिवस’ पर पूरे देशवासियों खासकर सिख धर्म को बधाई दी। उन्होंने लोगों से दीवाली और बंदी छोड़ दिवस को जाति, रंग, नस्ल और धार्मिक भेदभाव से ऊपर उठकर पारंपरिक धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाने की अपील की। जिससे आपसी साझेदारी और साम्प्रदायिक सद्भावना के बंधन और मजबूत हों।
Punjab के शिक्षा मंत्री बैंस को पुलिस घसीटकर ले गई, कई मंत्री हिरासत में, CM मान भी पहुंचे दिल्ली
नई दिल्ली, 22 मार्च : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद सियासी हलचल मच गई है। हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में आप कार्यकर्ता और कांग्रेस नेता इसका विरोध कर रहे हैं। शुक्रवार को पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह और मंत्री अमन अरोड़ा भी विरोध करने दिल्ली पहुंचे।
पार्टी कार्यकर्ता आईटीओ पर धरने पर बैठे हैं. पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस को पुलिस घसीटकर ले गई है। इस बीच पुलिस ने बड़ी संख्या में आप नेताओं को हिरासत में लिया है।

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतर आई है। प्रदर्शन कर रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता आतिशी और सौरभ भारद्वाज को हिरासत में ले लिया गया है। प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने उन्हें एक बस में हिरासत में ले लिया।
इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। वह अरविंद केजरीवाल के परिवार से मुलाकात करेंगे. उन्होंने कहा कि पूरी पार्टी चट्टान की तरह केजरीवाल के साथ खड़ी है।

बता दें की प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली शराब घोटाले मामले में वीरवार शाम अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची थी। करीब दो घंटे की पूछताछ और आवास पर तलाशी के बाद ईडी ने केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था। ईडी की टीम उन्हें 10वीं बार समन करने भेज चुकी थी। गिरफ्तारी के बाद ईडी केजरीवाल को अपने दफ्तर ले गई।
CM मान का ऐलान, अगले 5 दिनों में 5 लोकसभा सीटों पर करेंगे उम्मीदवार घोषित
चंडीगढ़, 21 मार्च : लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी अगले 5 दिनों में पांच उम्मीदवारों की घोषणा करने वाली है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर खुद इसकी जानकारी दी है।
ਅਗਲੇ ਪੰਜ ਦਿਨਾਂ ਚ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਬਾਕੀ ਪੰਜ ਲੋਕ ਸਭਾ ਦੀਆਂ ਟਿਕਟਾਂ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ..
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) March 21, 2024
उन्होंने लिखा कि अगले पांच दिनों में आम आदमी पार्टी बाकी पांच लोकसभा टिकटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी. पंजाब में लोकसभा की 13 सीटें है। 8 सीटों पर ‘आप’ पहले ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।
‘आप’ की तरफ से पहली सूची में जिन 8 उम्मीदवारों को टिकट दी गई है, उनमें से 5 पंजाब की भगवंत मान सरकार में मंत्री हैं। इनमें खडूर साहिब से लालजीत सिंह भुल्लर, अमृतसर से कुलदीप सिंह धालीवाल, संगरूर से गुरमीत सिंह मीत हेयर, पटियाला से डॉ बलबीर सिंह और बठिंडा से गुरमीत सिंह खुड़िया का नाम शामिल हैं. इसके अलावा जालंधर सांसद सुशील कुमार रिंकू और कांग्रेस से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए गुरप्रीत सिंह जीपी को फतेहगढ़ साहिब से मैदान में उतारा गया है। फरीदकोट से गायक करमजीत अनमोल को टिकट दिया गया है।
