Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
श्रेयस अय्यर बने भारत के नए टी-20 कप्तान,...
OTT पर ‘धुरंधर 2’ की धूम: जसकीरत और...
‘पेड्डी’ बनी बॉक्स ऑफिस चैंपियन, 2 दिनों में...
‘पेड्डी’ की सफलता के बीच निर्देशक बुच्ची बाबू...
पहली बार शेफ बने N. T. Rama Rao...
Birthday Special : कैसे भूत बंगला ने एकता...
जावेद अख्तर के बोलों से सजा ‘जगमग जगमग...
‘पेड्डी’ देखते ही झूम उठे फैंस, थिएटर्स पर...
Jr. NTR ने ‘ड्रैगन’ से पहले निर्देशक प्रशांत...
राम चरण ने ‘पेड्डी’ से जीता दिल, दमदार...
Thursday, June 11, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home पंजाब‘रोज़गार क्रांति योजना’ : मुख्यमंत्री मान ने बेरोज़गार युवाओं को 505 मिनी बस परमिट सौंपे
पंजाब

‘रोज़गार क्रांति योजना’ : मुख्यमंत्री मान ने बेरोज़गार युवाओं को 505 मिनी बस परमिट सौंपे

by live24india December 19, 2025
by live24india December 19, 2025 0 comments 82 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
83

चंडीगढ़ : परिवहन क्षेत्र में बड़ी कंपनियों के एकाधिकार को समाप्त करने के उद्देश्य से एक बड़ा कदम उठाते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज ‘रोज़गार क्रांति योजना’ के तहत राज्य के बेरोज़गार युवाओं को 505 मिनी बस परमिट सौंपे। यहां मगसीपा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है क्योंकि राज्य सरकार ने इस स्वरोज़गार पहल के माध्यम से ‘रोज़गार क्रांति’ की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग ने मार्च 2022 से अब तक कुल 1165 ‘स्मॉल स्टेज कैरिज परमिट’ स्वीकृत किए हैं और आज इस योजना के अंतर्गत 505 युवाओं को परमिट दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये परमिट आम परिवारों के युवाओं को सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह निष्पक्ष ढंग से जारी किए गए हैं।

परमिट प्राप्त करने वाले युवाओं को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम पेट्रोल पंप ऑपरेटरों, बस ऑपरेटरों और अन्य संबंधित क्षेत्रों सहित पूरी अर्थव्यवस्था को गति देगा। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि पहले बसों की कमी के कारण विद्यार्थियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब राज्य सरकार ने छात्राओं के लिए स्कूल बसें शुरू की हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने 19,000 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों सहित कुल 43,000 किलोमीटर सड़कों की री-कारपेटिंग का कार्य पांच वर्षों की अवधि के लिए सड़कों के रखरखाव की शर्त के साथ आवंटित किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 58,000 युवाओं को बिना किसी भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद या सिफ़ारिश के सरकारी नौकरियां दी गई हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान ऐसे बस परमिट केवल सत्ताधारी नेताओं के करीबी लोगों को ही जारी किए जाते थे।

उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि तत्कालीन शासकों ने परिवहन को पारिवारिक व्यवसाय समझते हुए अपने नज़दीकी लोगों को परमिट जारी किए और इस क्षेत्र में एकाधिकार स्थापित कर लिया था। उन्होंने कहा कि अब यह प्रवृत्ति पूरी तरह बदल चुकी है क्योंकि राज्य की कमान एक ईमानदार सरकार के हाथों में है, जो सभी के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि हाल ही में स्थानीय निकाय चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हुए हैं और कुछ उम्मीदवारों ने दो या तीन वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा नकारे जाने के कारण विपक्ष इस मुद्दे पर बेवजह शोर मचा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों ने केवल बयानबाज़ी की बजाय विकास और कार्यों को वोट दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब ईश्वर की कृपा से प्राप्त उपजाऊ धरती है, लेकिन पिछली सरकारों ने अपने स्वार्थ के लिए इसके संसाधनों की लूट में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि बादलों ने पूरे परिवहन व्यवसाय का केंद्रीकरण कर दिया था, जिससे यह व्यवस्था बुरी तरह बिगड़ गई और कुछ चुनिंदा लोगों द्वारा धड़ल्ले से चलाई जाती रही।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के लिए 1311 नई बसें शामिल करने की घोषणा की और कहा कि निजी ट्रांसपोर्टरों को आम आदमी का शोषण करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पटियाला, जालंधर, संगरूर, लुधियाना और बठिंडा के बस अड्डों को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है और बहुत जल्द मोबाइल फोन के माध्यम से बस टिकट बुक करने के लिए एक नई ऐप शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पंजाब में शटल बस सेवा भी शुरू करेगी, जिससे आम जनता को बड़ा लाभ होगा।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
505 Minibus PermitsBhagwant Singh MannCM MannEmployment Revolution SchemeMonopolyTransportUnemployed
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
हमने कांग्रेस से चार गुना, अकाली दल से पांच गुना और भाजपा से 20 गुना अधिक सीटें जीतीं : भगवंत सिंह मान
next post
‘आप’ ने मजीठा की 4 में से 3 जिला परिषद सीटें जीतकर अकालियों के कब्जे को किया खत्म : कुलदीप धलीवाल

You may also like

पंजाब निकाय चुनाव: 63.94% मतदान, कई जगह हिंसा...

May 26, 2026

पंजाब बना देश का नंबर-1 राज्य, स्कूल शिक्षा...

May 21, 2026

सतोज गांव से बिजली के तारों को अंडरग्राउंड...

May 19, 2026

खाड़ी युद्ध की आड़ में अपनी विदेश और...

May 19, 2026

भीषण गर्मी की चपेट में पंजाब : बठिंडा...

May 18, 2026

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के 4 शूटर गिरफ्तार, 8...

May 17, 2026

30 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल...

May 16, 2026

जालंधर और अमृतसर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर...

May 5, 2026

श्री आनंदपुर साहिब से लौट रहे श्रद्धालुओं से...

April 15, 2026

ED ने MP मित्तल के ठिकानों पर मारी...

April 15, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • Work With Us
    • Contact Us
    • Collaboration
    • Data Collection
    • Workplace
    • Adverstising
    • Privacy Policy
    • International Collab
    • Feedback
    • Terms of Use
    • About Our Ads
    • Help & Support
    • Entertainment
    • News Covering
    • Technology
    • Trending Now

Edtior's Picks

श्रेयस अय्यर बने भारत के नए टी-20 कप्तान, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को...
OTT पर ‘धुरंधर 2’ की धूम: जसकीरत और हमज़ा के किरदार में रणवीर...
‘पेड्डी’ बनी बॉक्स ऑफिस चैंपियन, 2 दिनों में किया 181.8 करोड़ रुपये से...

Latest Articles

श्रेयस अय्यर बने भारत के नए टी-20 कप्तान, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को पहली बार मिला मौका
OTT पर ‘धुरंधर 2’ की धूम: जसकीरत और हमज़ा के किरदार में रणवीर के इन सीन्स ने जीता दर्शकों का दिल!
‘पेड्डी’ बनी बॉक्स ऑफिस चैंपियन, 2 दिनों में किया 181.8 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन
‘पेड्डी’ की सफलता के बीच निर्देशक बुच्ची बाबू साना ने मांगी माफी, दर्शकों की आपत्तियों पर होंगे बदलाव
@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions