आमिर खान प्रोडक्शंस की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एक दिन’ आखिरकार लंबे इंतजार के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अपनी सॉफ्ट और दिल छू लेने वाली रोमांटिक कहानी के चलते फिल्म पहले ही चर्चा में थी, और रिलीज के बाद इसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में पहली बार Sai Pallavi और Junaid Khan की जोड़ी नजर आई है, जिसे दर्शकों का खासा प्यार मिल रहा है।
फिल्म के इस खास मौके को और यादगार बनाने के लिए Aamir Khan, Junaid Khan, निर्देशक Sunil Pandey और पूरी टीम अचानक थिएटर पहुंच गई, जहां उन्होंने फैंस को सरप्राइज दिया। दर्शकों के बीच पहुंचकर आमिर और जुनैद ने उनसे बातचीत की, जिससे माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया। थिएटर में मौजूद लोगों ने तालियों और चीयर के साथ उनका जोरदार स्वागत किया और इस पल को अपने कैमरों में कैद किया।
फिल्म के ट्रेलर और गानों ने रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच अच्छा खासा बज़ बना दिया था। नई जोड़ी और अलग कहानी की वजह से लोगों में इसे देखने का उत्साह साफ नजर आ रहा था। अब जब फिल्म सिनेमाघरों में आ चुकी है, तो इसकी ओपनिंग भी काफी मजबूत मानी जा रही है।
‘एक दिन’ की एक और खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए Aamir Khan और Mansoor Khan की हिट जोड़ी लंबे समय बाद फिर साथ आई है। इससे पहले दोनों ने Qayamat Se Qayamat Tak, Jo Jeeta Wohi Sikandar, Akele Hum Akele Tum और Jaane Tu… Ya Jaane Na जैसी यादगार फिल्में दी हैं। ऐसे में दर्शकों को एक बार फिर इस जोड़ी से काफी उम्मीदें हैं।
आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन Sunil Pandey ने किया है, जबकि इसे Aamir Khan, Mansoor Khan और Aparna Purohit ने प्रोड्यूस किया है। साई पल्लवी और जुनैद खान स्टारर यह फिल्म अब सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीत रही है और इसकी शानदार शुरुआत इंडस्ट्री के लिए सकारात्मक संकेत मानी जा रही है।



