Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
BJP स्थापना दिवस पर बोले PM मोदी, पार्टी...
‘राजा शिवाजी’ का फर्स्ट लुक टीज़र बिग बॉस...
पंचायत’ के 6 साल हुए पूरे, प्राइम वीडियो...
‘मातृभूमि’ के गाने ‘चांद देख लेना’ का मेकिंग...
आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन ने बेटे के जन्मदिन...
कलियुग राइजिंग: भारत की एआई फिल्म ने रचा...
जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी ने अभिनीत...
Bihar : नालंदा के शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़...
पंजाब के हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये...
सनौर में 87 करोड़ की लागत से होगा...
Monday, April 6, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home टॉप न्यूज़भारत में जमशेदपुर के बाद टाटा स्टील का दूसरा सबसे बड़ा प्लांट अब पंजाब में : CM भगवंत मान
टॉप न्यूज़पंजाब

भारत में जमशेदपुर के बाद टाटा स्टील का दूसरा सबसे बड़ा प्लांट अब पंजाब में : CM भगवंत मान

by live24india February 23, 2026
by live24india February 23, 2026 0 comments 16 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
17
  • लुधियाना में 3,200 करोड़ रुपए की लागत वाला टाटा स्टील प्लांट मार्च से होगा कार्यशील, उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन और 2,500 युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे
  • मेगा टाटा स्टील प्रोजेक्ट लुधियाना के औद्योगिक माहौल को मजबूती देगा
  • पंजाब सरकार ने राज्य में टाटा स्टील के सबसे बड़े प्रोजेक्ट के समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित किया

चंडीगढ़, 23 फरवरी : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहां कहा कि मार्च से लुधियाना में टाटा स्टील के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के कार्यशील होने से पंजाब में उद्योग को बड़ा हौसला मिलेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह प्रोजेक्ट राज्य की प्रगतिशील नीतियों और मजबूत शासन ढांचे में वैश्विक उद्योग के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।

टाटा स्टील के एक वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल से बातचीत करते हुए, जिसमें उपाध्यक्ष (लॉन्ग प्रोडक्ट्स) आशीष अनुपम और कॉर्पोरेट मामलों के वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल थे, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि टाटा स्टील ग्रुप दुनिया के अग्रणी स्टील निर्माताओं में से एक है, जिसकी कच्चे स्टील की वार्षिक क्षमता लगभग 34 मिलियन टन है और दुनिया के विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में इसका मजबूत स्थान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टाटा स्टील लिमिटेड लुधियाना की हाई-टेक वैली के निकट रीबार मिल के साथ 0.75 एम.टी.पी.ए. इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस आधारित स्टील-मेकिंग सुविधा स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि 115 एकड़ में फैले इस प्रोजेक्ट में शुरू में लगभग 2,600 करोड़ के निवेश का अनुमान था, जो अब बढ़कर 3,200 करोड़ हो गया है। इस प्लांट से लगभग 2,500 व्यक्तियों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्र के औद्योगिक माहौल को मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जोर देकर कहा कि यह यूनिट 100 प्रतिशत स्टील स्क्रैप को कच्चे माल के रूप में उपयोग करेगी और टिकाऊ तथा पर्यावरण-अनुकूल उत्पादन प्रक्रिया अपनाएगी। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस रूट पारंपरिक ब्लास्ट फर्नेस तकनीक की तुलना में कार्बन उत्सर्जन को काफी हद तक कम करता है, जो पर्यावरण-अनुकूल और टिकाऊ औद्योगिक विकास के प्रति पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।

पंजाब सरकार की ओर से निभाई गई सक्रिय भूमिका को उजागर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने इस मेगा प्रोजेक्ट के निर्माण और संचालन को समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित किया है, जो पंजाब की उद्योग-समर्थक नीतियों और सक्रिय शासन ढांचे को दर्शाता है।

इस प्रोजेक्ट की शुरुआत को राज्य के लिए गौरव की बात बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह जमशेदपुर के बाद भारत में टाटा स्टील का दूसरा सबसे बड़ा प्लांट है और पंजाब में कंपनी के सबसे बड़े निवेश को दर्शाता है। निरंतर औद्योगिक विस्तार के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए उन्होंने प्रोजेक्ट के सफल संचालन और भविष्य में और विस्तार के लिए टाटा स्टील को पूरा समर्थन और सहयोग देने का भरोसा दिया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा, मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
Bhagwant MannIndiaJamshedpurPunjabsecond largest plantTata Steel
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
सीएम मान का एलान, ‘मेरी रसोई योजना’ के तहत 40 लाख परिवारों को मिलेगा मुफ्त राशन
next post
‘धुरंधर: द रिवेंज’ की हलचल के बीच, क्यों रणवीर सिंह हैं बॉलीवुड के असली शेप-शिफ्टर स्टार

You may also like

BJP स्थापना दिवस पर बोले PM मोदी, पार्टी...

April 6, 2026

‘राजा शिवाजी’ का फर्स्ट लुक टीज़र बिग बॉस...

April 6, 2026

पंचायत’ के 6 साल हुए पूरे, प्राइम वीडियो...

April 3, 2026

‘मातृभूमि’ के गाने ‘चांद देख लेना’ का मेकिंग...

April 3, 2026

आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन ने बेटे के जन्मदिन...

April 3, 2026

कलियुग राइजिंग: भारत की एआई फिल्म ने रचा...

April 3, 2026

जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी ने अभिनीत...

March 31, 2026

Bihar : नालंदा के शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़...

March 31, 2026

पंजाब के हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये...

March 30, 2026

सनौर में 87 करोड़ की लागत से होगा...

March 30, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • Work With Us
    • Contact Us
    • Collaboration
    • Data Collection
    • Workplace
    • Adverstising
    • Privacy Policy
    • International Collab
    • Feedback
    • Terms of Use
    • About Our Ads
    • Help & Support
    • Entertainment
    • News Covering
    • Technology
    • Trending Now

Edtior's Picks

BJP स्थापना दिवस पर बोले PM मोदी, पार्टी को अपनी मां मानते हैं,...
‘राजा शिवाजी’ का फर्स्ट लुक टीज़र बिग बॉस मराठी के साथ नेशनल टेलीविज़न...
पंचायत’ के 6 साल हुए पूरे, प्राइम वीडियो ने आधिकारिक तौर पर किया...

Latest Articles

BJP स्थापना दिवस पर बोले PM मोदी, पार्टी को अपनी मां मानते हैं, हर चुनौती का ईमानदारी से सामना कर रहे
‘राजा शिवाजी’ का फर्स्ट लुक टीज़र बिग बॉस मराठी के साथ नेशनल टेलीविज़न पर होगा प्रीमियर
पंचायत’ के 6 साल हुए पूरे, प्राइम वीडियो ने आधिकारिक तौर पर किया सीजन 5 का ऐलान
‘मातृभूमि’ के गाने ‘चांद देख लेना’ का मेकिंग वीडियो आउट, सलमान-चित्रांगदा की दिखी केमिस्ट्री
@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions