Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन जारी, धर्मेंद्र प्रधान...
‘बजरंगी भाईजान’ के 11 साल: सलमान खान फिल्म्स...
TVF Hits 2026: ‘ग्राम चिकित्सालय 2’, ‘एस्पिरेंट्स 3’...
Veer Hirani IMDb List: ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ के...
Punjab Fee Regulation Ordinance 2026: पंजाब में निजी...
राम मंदिर के कथित घोटाले पर AAP का...
‘कॉकटेल’ के सालों बाद भी क्यों छाई हैं...
अन्नू कपूर की फिल्म ‘उत्तर दा पुत्तर’ का...
भारतीय फिल्म व्यापार और इंडस्ट्री में योगदान के...
‘रामायण’ के मेकर्स 9 जुलाई से देशभर के...
Saturday, July 25, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home टॉप न्यूज़मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा साहसिक और क्रांतिकारी कदम : CM भगवंत मान
टॉप न्यूज़पंजाब

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा साहसिक और क्रांतिकारी कदम : CM भगवंत मान

by live24india September 16, 2024
by live24india September 16, 2024 0 comments 423 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
424

चंडीगढ़, 16 (live24india.com) : आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की घोषणा की। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अरविंद केजरीवाल के फैसले की तारीफ की और इसे साहसिक तथा क्रांतिकारी फैसला बताया। उन्होंने कहा,“ऐसा एक ईमानदार और जनहितैषी सोच वाला नेता ही कह सकता है। अरविंद जी की सोच को सलाम!” उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में ईमानदारी के नाम पर उन्हें ही वोट देगी। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को जेल में डालकर आम आदमी पार्टी को तोड़ने की कोशिश की जा रही थी लेकिन वे हमें तोड़ नहीं पाए। कोई और पार्टी होती तो अभी तक टूट चुकी होती।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी ने यह बहुत बड़ा फैसला लिया है। देश जानता है कि भारतीय जनता पार्टी ने उनके खिलाफ एक झूठा केस बनाया था। अब सर्वोच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद यह साफ हो गया है कि अरविंद केजरीवाल पर जो दोष लगाए थे वे बिल्कुल झूठे थे। उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि जब श्री केजरीवाल अपने घर से निकलेंगे तो लाखों लोग उनके पीछे उनका समर्थन करने के लिए निकलेंगे।

दिल्ली के लोग उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बनाएंगे। यह त्याग की भावना है। उनके लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी नहीं बल्कि दिल्ली के लोग प्यारे हैं। वह दिल्ली की जनता से प्यार करते हैं। चीमा ने भारतीय जनता पार्टी( भाजपा) को चुनौती दी कि वे अभी चाहें तो चुनाव करवा लें, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। श्री केजरीवाल ने दिल्ली की जनता के लिए काम किया है। आने वाले चुनाव में भाजपा की करारी हार होगी और आप फिर से भारी बहुमत के साथ जीत हासिल करेगी।

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि श्री केजरीवाल ने देश में एक नई और ईमानदार राजनीति की शुरुआत की थी, आज उन्होंने इस्तीफा देकर फिर से अपनी ईमानदारी का सबूत दिया है। दिल्ली और देश की जनता श्री केजरीवाल और आप के साथ खड़ी है। दिल्ली में फिर से भारी बहुमत से आप की सरकार बनेगी। मंत्री अनमोल गगन मान ने कहा कि अब जनता फैसला करेगी कि अरविंद केजरीवाल गुनाहगार है या ईमानदार। यह बहुत बड़ा फैसला है। उन्हें पता है कि 10 सालों में उन्होंने दिल्ली की तस्वीर बदल दी। 2013 में 30,000 करोड़ के बजट को बढ़ाकर उन्होंने 75000 करोड़ कर दिया।

उन्होंने शिक्षा प्रणाली को अच्छा किया। पानी बिजली और महिलाओं के लिए बसों यात्रा मुफ्त किया। इसके अलावा सरकारी कामों में भ्रष्टाचार बंद कर पैसा बचाया और उससे लोगों को सुविधाएं दी। उनका इस्तीफा देने का सीधा कारण यह है कि उन्हें दिल्ली के लोगों पर विश्वास है कि लोग उन्हें ही चुनेंगे। उन्होंने कहा कि बाकी पार्टियों के नेताओं भी जिन्हें झूठे केसों में जेल में डाला जा रहा है उन्हें भी अरविंद केजरीवाल ने संदेश दिया है कि जेल जाने पर इस्तीफा न दें नहीं तो भाजपा अपना मुख्यमंत्री बना लेगी। सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा,“एक दिन के लिए भी कुर्सी छोड़ना किसी नेता के लिए बहुत मुश्किल काम है। ऐसा काम ईमानदार शख्स ही कर सकता है। कोई भी नेता जेल से बाहर आने के बाद जब सुप्रीम कोर्ट का उसके हक में फैसला आया हो तो वह इस्तीफा नहीं देता है। अरविंद केजरीवाल जी ने हिम्मत वाला फैसला लिया।”

सांसद मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि दिल्ली के लोगों को पता है कि अरविंद केजरीवाल एक ईमानदार और लोगों के लिए काम करने वाले नेता हैं। वह अब दिल्ली की गली – गली में जाकर लोगों के सामने अपना पक्ष रखेंगे और लोगों के आशीर्वाद से फिर से भारी बहुमत से सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की तानाशाही अंग्रेजों को भी पीछे छोड़ दी है। अरविंद केजरीवाल ने एक चिट्ठी लिखी थी वह भी भाजपा ने लोगों तक पहुंचाने नहीं दी।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
Arvind KejriwalBhagwant MannChief MinisterCM ResignationDelhi CMPunjab CMRevolutionary
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
Arvind Kejriwal का बड़ा ऐलान, ‘मैं दो दिन बाद CM पद से इस्तीफा दूंगा…’
next post
स्वस्थ और ग्लोइंग स्किन बनाने के लिए खाएं ‘अंजीर’

You may also like

जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन जारी, धर्मेंद्र प्रधान...

July 23, 2026

‘बजरंगी भाईजान’ के 11 साल: सलमान खान फिल्म्स...

July 17, 2026

TVF Hits 2026: ‘ग्राम चिकित्सालय 2’, ‘एस्पिरेंट्स 3’...

July 17, 2026

Veer Hirani IMDb List: ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ के...

July 17, 2026

Punjab Fee Regulation Ordinance 2026: पंजाब में निजी...

July 13, 2026

राम मंदिर के कथित घोटाले पर AAP का...

July 13, 2026

‘कॉकटेल’ के सालों बाद भी क्यों छाई हैं...

July 12, 2026

अन्नू कपूर की फिल्म ‘उत्तर दा पुत्तर’ का...

July 11, 2026

भारतीय फिल्म व्यापार और इंडस्ट्री में योगदान के...

July 10, 2026

‘रामायण’ के मेकर्स 9 जुलाई से देशभर के...

July 10, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • Work With Us
    • Contact Us
    • Collaboration
    • Data Collection
    • Workplace
    • Adverstising
    • Privacy Policy
    • International Collab
    • Feedback
    • Terms of Use
    • About Our Ads
    • Help & Support
    • Entertainment
    • News Covering
    • Technology
    • Trending Now

Edtior's Picks

जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन जारी, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक आंदोलन खत्म...
‘बजरंगी भाईजान’ के 11 साल: सलमान खान फिल्म्स ने शेयर किए यादगार पल,...
TVF Hits 2026: ‘ग्राम चिकित्सालय 2’, ‘एस्पिरेंट्स 3’ और ‘गुल्लक 5’ ने पहले...

Latest Articles

जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन जारी, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक आंदोलन खत्म नहीं होगा: अभिजीत दिपके
‘बजरंगी भाईजान’ के 11 साल: सलमान खान फिल्म्स ने शेयर किए यादगार पल, भावुक हुए फैंस
TVF Hits 2026: ‘ग्राम चिकित्सालय 2’, ‘एस्पिरेंट्स 3’ और ‘गुल्लक 5’ ने पहले छह महीनों में मचाया धमाल
Veer Hirani IMDb List: ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ के बाद वीर हिरानी IMDb की पॉपुलर इंडियन सेलेब्रिटीज लिस्ट में शामिल
@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions