Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
अन्नू कपूर की फिल्म ‘उत्तर दा पुत्तर’ का...
भारतीय फिल्म व्यापार और इंडस्ट्री में योगदान के...
‘रामायण’ के मेकर्स 9 जुलाई से देशभर के...
सच्ची घटना पर आधारित ‘सिल्कयारा 41’ का ऐलान,...
‘कंपाउंडर सुबोध’ के नाम से आज भी पहचानते...
ट्रंप बोले- ईरान के साथ सीजफायर खत्म, अमेरिका...
67वें जन्मदिन पर भी बरकरार है नीतू कपूर...
‘Governor: The Silent Saviour’ की शूटिंग के दौरान...
‘लव लॉटरी’ का फर्स्ट लुक रिलीज़, कोर्टरूम ड्रामा...
रणवीर सिंह Birthday Special: ‘धुरंधर’ से मिली नई...
Sunday, July 12, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home टॉप न्यूज़डेरा बाबा नानक में बोले केजरीवाल, पंजाब के हर गांव में करीब 4 से 5 बच्चों को नौकरी मिली
टॉप न्यूज़पंजाब

डेरा बाबा नानक में बोले केजरीवाल, पंजाब के हर गांव में करीब 4 से 5 बच्चों को नौकरी मिली

हम पैसे के लिए नहीं, लोगों की सेवा के लिए राजनीति में आए : CM भगवंत मान

by live24india November 9, 2024
by live24india November 9, 2024 0 comments 346 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
347

डेरा बाबा नानक : आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने डेरा बाबा नानक में आप उम्मीदवार गुरदीप सिंह रंधावा के लिए प्रचार किया। दोनों नेताओं ने एक बड़ी रैली को संबोधित किया और लोगों से आप उम्मीदवार का समर्थन करने की अपील की। केजरीवाल और मान ने पिछले ढाई वर्षों में आप सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला और बताया कि कैसे उन्होंने अपने प्रमुख चुनावी वादों को पूरा किया।

अरविंद केजरीवाल ने लोगों से गुरदीप रंधावा को समर्थन देने का आग्रह करते हुए कहा कि ढाई साल पहले, आपने आम आदमी पार्टी को ऐतिहासिक जनादेश दिया था। 117 सीटों में से आपने हमें 92 सीटें दीं, जो पंजाब के इतिहास में सबसे अधिक है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के हर गांव में करीब 4 से 5 बच्चों को नौकरी मिली है। किसी से भी पैसे नहीं लिए गए और किसी को सिफारिश भी नहीं करनी पड़ी। पहले बिना सिफारिश और रिश्वत के सरकारी नौकरी मिलती ही नहीं थी। हमने कच्चे कर्मचारी पक्के किए और और अभी भी कर्मचारियों को पक्का करने का काम जारी है। अब सरकारी कर्मचारी टंकियों पर नहीं मिलते। वह अपने काम पर मिलते हैं। इसके अलावा हमारी सरकार ने कई टोल प्लाजे बंद कर दिए जिससे लोगों के रोज लाखों रुपए बच रहे हैं।

केजरीवाल ने कहा कि जब गुरदीप रंधावा डेरा बाबा नानक से विधायक चुने जाएंगे तो वे डेरा बाबा नानक में बायोगैस प्लांट और चीनी मिल स्थापित करेंगे जिससे हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। युवाओं को स्वस्थ और नशे से दूर रखने के लिए खेल के मैदान और स्टेडियम बनाए जाएंगे। एक आईटीआई-पॉलिटेक्निक कॉलेज भी खोला जाएगा. केजरीवाल ने कहा कि यह चुनाव ईमानदार रंधावा और भ्रष्ट रंधावा के बीच है।

सुखजिंदर सिंह रंधावा की वजह से डेरा बाबा नानक में लोगों को इतने सारे फर्जी मामलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सुखजिंदर रंधावा सिर्फ अपने परिवार के बारे में सोचते हैं। इसीलिए उनकी पत्नी यह चुनाव लड़ रही हैं। वहीं गुरदीप सिंह रंधावा के लिए डेरा बाबा नानक के लोग ही उनका परिवार हैं। वह आपके लिए काम करेंगे और आपके मुद्दों का समाधान करेंगे। डेरा बाबा नानक में लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस नेताओं पर हमला बोला और कहा कि वे सोचते हैं कि राजनीति एक व्यवसाय है।

मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने लोगों की सेवा करने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी। हमलोग पैसे के लिए राजनीति में नहीं आए हैं। हम यहां लोगों की सेवा करने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सबसे तेजी से उभरने वाली राजनीतिक पार्टी है। केवल 12 वर्षों में हमारे पास दो राज्यों में सरकारें हैं। गुजरात, गोवा और जम्मू-कश्मीर में विधायक और 13 सांसद हैं। मान ने कहा कि यह सब लोगों की वजह से है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि लोकतंत्र में सारी शक्ति लोगों के पास होती है। लेकिन पारंपरिक राजनेता सोचते हैं कि वे जनता से बड़े हैं। उनके अहंकार को हराएं।

उन्होंने कहा कि हम सार्वजनिक धन का उपयोग जनता को सुविधाएं प्रदान करने के लिए करते हैं। केवल ढाई वर्षों में हमने 850 से अधिक आम आदमी क्लिनिक खोले हैं, जहां 2 करोड़ से अधिक लोगों ने इलाज करवाया। हम सरकारी स्कूलों और अस्पतालों की स्थिति में सुधार कर रहे हैं। पीडब्ल्यूडी मंत्री के रूप में टोल प्लाजा स्थापित करने के लिए प्रताप बाजवा पर हमला करते हुए मान ने कहा कि हमने 16 टोल प्लाजा बंद कर दिए हैं,

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
Aam Aadmi PartyAAPArvind KejriwalBhagwant MaanDera Baba NanakGurdaspurPunjab ElectionPunjab Sarkar
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
एयरपोर्ट्स पर सिख कर्मचारी नहीं पहन सकेंगे कृपाण SGPC ने की आदेश वापिस लेने की मांग
next post
ज्योति पब्लिक स्कूल में गुरु नानक देव जी का 555वां प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया

You may also like

अन्नू कपूर की फिल्म ‘उत्तर दा पुत्तर’ का...

July 11, 2026

भारतीय फिल्म व्यापार और इंडस्ट्री में योगदान के...

July 10, 2026

‘रामायण’ के मेकर्स 9 जुलाई से देशभर के...

July 10, 2026

सच्ची घटना पर आधारित ‘सिल्कयारा 41’ का ऐलान,...

July 10, 2026

‘कंपाउंडर सुबोध’ के नाम से आज भी पहचानते...

July 9, 2026

ट्रंप बोले- ईरान के साथ सीजफायर खत्म, अमेरिका...

July 8, 2026

67वें जन्मदिन पर भी बरकरार है नीतू कपूर...

July 8, 2026

‘Governor: The Silent Saviour’ की शूटिंग के दौरान...

July 7, 2026

‘लव लॉटरी’ का फर्स्ट लुक रिलीज़, कोर्टरूम ड्रामा...

July 6, 2026

रणवीर सिंह Birthday Special: ‘धुरंधर’ से मिली नई...

July 6, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • Work With Us
    • Contact Us
    • Collaboration
    • Data Collection
    • Workplace
    • Adverstising
    • Privacy Policy
    • International Collab
    • Feedback
    • Terms of Use
    • About Our Ads
    • Help & Support
    • Entertainment
    • News Covering
    • Technology
    • Trending Now

Edtior's Picks

अन्नू कपूर की फिल्म ‘उत्तर दा पुत्तर’ का टाइटल सॉन्ग रिलीज़, 24 जुलाई...
भारतीय फिल्म व्यापार और इंडस्ट्री में योगदान के लिए कोमल नाहटा को मिला...
‘रामायण’ के मेकर्स 9 जुलाई से देशभर के स्कूलों में शुरू करेंगे अभियान,...

Latest Articles

अन्नू कपूर की फिल्म ‘उत्तर दा पुत्तर’ का टाइटल सॉन्ग रिलीज़, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
भारतीय फिल्म व्यापार और इंडस्ट्री में योगदान के लिए कोमल नाहटा को मिला NIFFA का ‘विमर्श सम्मान’
‘रामायण’ के मेकर्स 9 जुलाई से देशभर के स्कूलों में शुरू करेंगे अभियान, बोले – हम चाहते थे कि बच्चे रामायण को महसूस करें
सच्ची घटना पर आधारित ‘सिल्कयारा 41’ का ऐलान, आमिर खान प्रोडक्शंस करेगा की इस फिल्म का निर्माण
@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions