नई दिल्ली : भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अमित मालवीय पर दर्ज प्राथमिकी रद्द करने के मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ के फैसले का स्वागत किया है। उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन की सनातन धर्म पर की गई टिप्पणियों की आलोचना करने पर अमित मालवीय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
मदुरंतकम में आज केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा कि यह न्याय की जीत है। उन्होंने डीएमके नेताओं एम.के. स्टालिन और उदयनिधि स्टालिन पर हिंदू विरोधी और भ्रष्ट होने का आरोप लगाया। भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी अपने एनडीए सहयोगियों के साथ गठबंधन कर रही है और ऑल इंडिया अन्ना डी एम के चुनाव का नेतृत्व करेगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को होने वाली जनसभा में गठबंधन के सभी नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा करेंगे।

Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!
