Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
‘बजरंगी भाईजान’ के 11 साल: सलमान खान फिल्म्स...
TVF Hits 2026: ‘ग्राम चिकित्सालय 2’, ‘एस्पिरेंट्स 3’...
Veer Hirani IMDb List: ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ के...
Punjab Fee Regulation Ordinance 2026: पंजाब में निजी...
राम मंदिर के कथित घोटाले पर AAP का...
‘कॉकटेल’ के सालों बाद भी क्यों छाई हैं...
अन्नू कपूर की फिल्म ‘उत्तर दा पुत्तर’ का...
भारतीय फिल्म व्यापार और इंडस्ट्री में योगदान के...
‘रामायण’ के मेकर्स 9 जुलाई से देशभर के...
सच्ची घटना पर आधारित ‘सिल्कयारा 41’ का ऐलान,...
Tuesday, July 21, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home टॉप न्यूज़BJP की गंदी राजनीति में कांग्रेस-अकाली ने भी साथ देकर गुरुओं की बेअदबी : CM भगवंत मान
टॉप न्यूज़पंजाब

BJP की गंदी राजनीति में कांग्रेस-अकाली ने भी साथ देकर गुरुओं की बेअदबी : CM भगवंत मान

by live24india January 11, 2026
by live24india January 11, 2026 0 comments 66 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
67

बठिंडा, 11 जनवरी : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी के दिल्ली विधानसभा के वीडियो से छेड़छाड़ करने के लिए भाजपा की कड़ी निंदा की और इसे पंजाब में सांप्रदायिक हिंसा भड़काने की नीच साजिश करार दिया। धर्मनिरपेक्ष पंजाब सरकार ऐसे मंसूबों को सफल नहीं होने देगी, यह कहते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वीडियो को एडिट करके इसमें जानबूझकर गलत शब्दावली शामिल की गई है, जो सिख धर्म की घोर बेअदबी है। साथ ही उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट ने यह साबित कर दिया है कि आतिशी ने अपने बयान में कहीं भी “गुरु” शब्द नहीं बोला।

भाजपा नेता कपिल मिश्रा के खिलाफ पंजाब पुलिस की कार्रवाई को जायज बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह झूठी वीडियो क्लिप विधानसभा के आधिकारिक रिकॉर्ड में कहीं नहीं है और भाजपा चंडीगढ़, बीबीएमबी तथा पंजाब यूनिवर्सिटी जैसे मुद्दों पर पंजाब विरोधी मानसिकता से चल रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे में विपक्षी दलों के नेता नीच राजनीति करते हुए राज्य सरकार के खिलाफ कोई ठोस मुद्दा न होने के कारण इस झूठ का बचाव करने के लिए बेचैन हो रहे हैं।

बठिंडा में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि शुरू से ही भाजपा ने फिर्कापरस्ती, बंटवारा और नफरत की राजनीति की है और इसी के हिस्से के रूप में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के मद्देनजर भाजपा ने पंजाब में लोगों को सांप्रदायिक लकीरों पर बांटने के लिए इस एजेंडे को लागू करना शुरू कर दिया है। भाजपा ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री के वीडियो से छेड़छाड़ करके इसमें आपत्तिजनक शब्दावली शामिल की है। यहां तक कि फॉरेंसिक जांच में भी स्पष्ट रूप से साबित हो गया है कि ‘आप’ नेता ने कहीं ‘गुरु’ शब्द बोला ही नहीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने संकीर्ण राजनीतिक हितों की पूर्ति के लिए तथ्यों को गलत तरीके से पेश करना भगवा पार्टी की पुरानी रणनीति है और इस कार्रवाई ने सिख संगत की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है क्योंकि वीडियो से छेड़छाड़ करके उन्होंने सिखों की बेअदबी की है, जो बिल्कुल भी बर्दाश्त योग्य नहीं है। उन्होंने कहा कि इस नीच हरकत करने वालों को उनके पापों की सजा जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा कि वीडियो से छेड़छाड़ के बारे में पूरी स्पष्टता हो गई है क्योंकि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा सदन की कार्यवाही में यह शब्द कहीं भी बोले नहीं दिखाई देते।

भाजपा नेता कपिल मिश्रा का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि जिस नेता ने सोशल मीडिया पर यह एडिटेड (छेड़छाड़ वाला) वीडियो अपलोड किया था, उसे अपने कुकर्मों के नतीजे भुगतने पड़ेंगे और पंजाब पुलिस ने उसके खिलाफ सही केस दर्ज किया है। यहां दिल्ली विधानसभा के विशेषाधिकार का कोई मामला नहीं है। कपिल मिश्रा पर आम लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का केस दर्ज किया गया है और उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

चंडीगढ़, बीबीएमबी, पंजाब यूनिवर्सिटी, गणतंत्र दिवस की झांकियों और अन्य मामलों पर भाजपा के पंजाब विरोधी रुख के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब के प्रति भगवा पार्टी का रवैया हमेशा दुश्मनी वाला रहा है। उन्होंने आगे कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, राज्य भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू आज एक अजीबोगरीब स्थिति में घिर गए हैं क्योंकि वे बार-बार झूठ का सहारा लेकर पंजाब के प्रति भाजपा के रवैये को जायज ठहराने के लिए मजबूर हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा और उसकी लीडरशिप में महान सिख गुरु साहिबान के प्रति सम्मान की भावना कहीं नजर नहीं आती और प्रधानमंत्री को तो कभी श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस (शहीदी वर्षगांठ) की याद में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने का न्योता स्वीकार करने का समय भी नहीं था। हर कोई जानता है कि न तो प्रधानमंत्री और न ही भाजपा का कोई वरिष्ठ नेता या केंद्रीय मंत्री इन कार्यक्रमों में नतमस्तक होने के लिए पंजाब आया। यह सिखों और हमारे महान गुरु साहिबान के प्रति एक तंग और घटिया मानसिकता को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा पंजाब और इसकी सरकार के खिलाफ एक ही पटरी पर चल रहे हैं। ये पार्टियां एक ही दिन अलग-अलग समय पर एक जैसे प्रेस नोट भी जारी करती हैं, जिनका एकमात्र उद्देश्य राज्य सरकार के खिलाफ जहर फैलाना है।

अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि सुखबीर बादल पंजाब के मुद्दों पर मगरमच्छ के आंसू बहा रहे हैं, लेकिन ये वही नेता हैं जिन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी को केंद्रीय यूनिवर्सिटी का दर्जा देने के लिए सहमति दी थी और जिन्होंने काले कृषि कानूनों के लिए मोदी की प्रशंसा भी की थी।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
Akali DalAtishiBhagwant Singh MannBJPCongressdirty politicsfake videoGurusacrilege
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
Punjab : मुख्यमंत्री मान ने 1,746 कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौंपे, 4 सालों में 63,027 युवाओं को दी नौकरी
next post
जम्मू-कश्मीर में LOC पर दिखे संदिग्ध पांच पाकिस्तानी ड्रोन, हाई अलर्ट पर सुरक्षा बल

You may also like

‘बजरंगी भाईजान’ के 11 साल: सलमान खान फिल्म्स...

July 17, 2026

TVF Hits 2026: ‘ग्राम चिकित्सालय 2’, ‘एस्पिरेंट्स 3’...

July 17, 2026

Veer Hirani IMDb List: ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ के...

July 17, 2026

Punjab Fee Regulation Ordinance 2026: पंजाब में निजी...

July 13, 2026

राम मंदिर के कथित घोटाले पर AAP का...

July 13, 2026

‘कॉकटेल’ के सालों बाद भी क्यों छाई हैं...

July 12, 2026

अन्नू कपूर की फिल्म ‘उत्तर दा पुत्तर’ का...

July 11, 2026

भारतीय फिल्म व्यापार और इंडस्ट्री में योगदान के...

July 10, 2026

‘रामायण’ के मेकर्स 9 जुलाई से देशभर के...

July 10, 2026

सच्ची घटना पर आधारित ‘सिल्कयारा 41’ का ऐलान,...

July 10, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • Work With Us
    • Contact Us
    • Collaboration
    • Data Collection
    • Workplace
    • Adverstising
    • Privacy Policy
    • International Collab
    • Feedback
    • Terms of Use
    • About Our Ads
    • Help & Support
    • Entertainment
    • News Covering
    • Technology
    • Trending Now

Edtior's Picks

‘बजरंगी भाईजान’ के 11 साल: सलमान खान फिल्म्स ने शेयर किए यादगार पल,...
TVF Hits 2026: ‘ग्राम चिकित्सालय 2’, ‘एस्पिरेंट्स 3’ और ‘गुल्लक 5’ ने पहले...
Veer Hirani IMDb List: ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ के बाद वीर हिरानी IMDb की...

Latest Articles

‘बजरंगी भाईजान’ के 11 साल: सलमान खान फिल्म्स ने शेयर किए यादगार पल, भावुक हुए फैंस
TVF Hits 2026: ‘ग्राम चिकित्सालय 2’, ‘एस्पिरेंट्स 3’ और ‘गुल्लक 5’ ने पहले छह महीनों में मचाया धमाल
Veer Hirani IMDb List: ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ के बाद वीर हिरानी IMDb की पॉपुलर इंडियन सेलेब्रिटीज लिस्ट में शामिल
Punjab Fee Regulation Ordinance 2026: पंजाब में निजी स्कूल अब 5% से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे
@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions