Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
ईरान में 4.3 तीव्रता का भूकंप, ईरान के...
नानी स्टारर ‘आया शेर’ हिंदी में रिलीज; श्रीकांत...
पेड्डी का ‘रई रई रा रा’ गाना आउट...
‘तुम्बाड’ यूनिवर्स का विस्तार, मच अवेटेड सीक्वल में...
T20 World Cup : टीम इंडिया सेमीफाइनल में,...
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की इजरायली...
इजराइली हमलों में ईरान के रक्षा मंत्री और...
साइंस सिटी में फूलों की महक, इको क्लब...
US-Israel attack Iran : अमेरिका इजरायल ने ईरान...
‘धुरंधर: द रिवेंज’ की हलचल के बीच, क्यों...
Tuesday, March 3, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home पंजाबएक्शन हेल्पलाइन का असर; जिला प्रशासन ने 376 शिकायतों का किया निपटारा
पंजाब

एक्शन हेल्पलाइन का असर; जिला प्रशासन ने 376 शिकायतों का किया निपटारा

by live24india December 9, 2025
by live24india December 9, 2025 0 comments 42 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
43

जालंधर : जिला प्रशासन द्वारा खाली प्लॉटों की सफाई, ढीली व खराब तारें तथा बेसहारा पशुओं से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए जारी एक्शन हेल्पलाइन व्हाट्सएप नंबर 96462-22555 पर प्राप्त 376 शिकायतों का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया है। एक्शन हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों के निपटारे संबंधी एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने अधिकारियों को एक्शन हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता देते हुए इनके त्वरित व उचित समाधान के लिए और भी सक्रियता से काम करने को कहा।

डा. अग्रवाल ने बताया कि खाली प्लॉटों की सफाई से संबंधित एक्शन हेल्पलाइन व्हाट्सएप नंबर के जरिए प्राप्त 291 शिकायतों का समाधान करके लोगों को राहत दी गई है। उन्होंने आगे बताया कि प्रशासन द्वारा प्लॉटों की सफाई नहीं करवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है, जिसके तहत प्लॉट मालिकों को 159 नोटिस जारी करने के अलावा 8 मामलों में रेड एंट्री भी की गई है।

डिप्टी कमिश्नर ने लोगों की सुरक्षा और शहर की सूरत संवारने के लिए जिला प्रशासन द्वारा टेलीकॉम व इंटरनेट सुविधा प्रदान करने वाली कंपनियों की शहर में लटकती, ढीली, गैर-उपयोगी और खराब तारें हटाने के लिए चलाई जा रही मुहिम की भी समीक्षा की। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक्शन हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त 37 शिकायतों का निपटारा करते हुए ऐसी तारों को हटाया गया है। उन्होंने पी.एस.पी.सी.एल. के अधिकारियों को बिजली के खंभों पर अनधिकृत तौर पर लटकती तारों के लिए संबंधित कंपनियों पर जुर्माना लगाने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि एक्शन हेल्पलाइन पर बेसहारा पशुओं संबंधी प्राप्त शिकायतों का भी त्वरित निपटारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एक्शन हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त ऐसे 48 मामलों का निपटारा करते हुए बेसहारा पशुओं को कन्नियां कलां गौशाला पहुंचाया गया है।

उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को खाली प्लॉटों की सफाई संबंधी लंबित शिकायतों का तुरंत निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को राहत देने के लिए एक्शन हेल्पलाइन के जरिए प्राप्त ऐसी शिकायतों का तुरंत निपटारा किया जाए।

शहर को साफ-सुथरा बनाने में जनता से सहयोग की मांग करते हुए डा. अग्रवाल ने कहा कि लोग खाली प्लॉटों में कूड़ा फेंकने संबंधी सूचना एक्शन हेल्पलाइन व्हाट्सएप नंबर 96462-22555 पर भेज सकते हैं। इसी तरह अपनी खाली संपत्ति की सफाई के लिए प्रशासन से मदद चाहने वाले लोग भी इस हेल्पलाइन नंबर पर स्थान व पता साझा कर सकते है। इसके अलावा बेसहारा पशु और लटकती गैर-उपयोगी व खराब तारों के बारे में भी एक्शन हेल्पलाइन पर व्हाट्सएप मैसेज किया जा सकता है।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इन्वेस्ट पंजाब के तहत निवेश से संबंधित मंजूरियों और अन्य प्रक्रियाओं के बारे में किसी भी सवाल, जानकारी और समाधान के लिए निवेशक एक्शन हेल्पलाइन के जरिए सीधे जिला प्रशासन से संपर्क कर सकते है। उन्होंने कहा कि इस पहल से निवेशकों और संबंधित विभागों के बीच संचार और अधिक सुविधाजनक हो जाएगा। उन्होंने निवेशकों और उद्यमियों से इस हेल्पलाइन का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की। बैठक में सी.एम.एफ.ओ. नवदीप सिंह सहित नगर निगम जालंधर और संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
376 ComplaintsDistrict AdministrationHelplineHimanshu AggarwalJalandharResolved
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
जापान में 7.6 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी
next post
राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने लाला लाजपत राय म्यूज़ियम का किया उद्घाटन

You may also like

साइंस सिटी में फूलों की महक, इको क्लब...

February 28, 2026

भारत में जमशेदपुर के बाद टाटा स्टील का...

February 23, 2026

सीएम मान का एलान, ‘मेरी रसोई योजना’ के...

February 23, 2026

पंजाब सेक्रेटेरिएट को बम से उड़ाने की धमकी,...

February 19, 2026

अकाली दल की सरकार बनने पर राजस्थान जाने...

February 18, 2026

दुकानदारों को अब दफ्तरों के चक्कर काटने की...

February 18, 2026

Punjab : स्कूलों और मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल...

February 17, 2026

महा शिवरात्रि मौके केजरीवाल और CM मान ने...

February 15, 2026

PM मोदी और CM मान ने पुलवामा हमले...

February 14, 2026

CM मान महीने में दूसरी बार जालंधर पहुंचे,...

February 12, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • Work With Us
    • Contact Us
    • Collaboration
    • Data Collection
    • Workplace
    • Adverstising
    • Privacy Policy
    • International Collab
    • Feedback
    • Terms of Use
    • About Our Ads
    • Help & Support
    • Entertainment
    • News Covering
    • Technology
    • Trending Now

Edtior's Picks

ईरान में 4.3 तीव्रता का भूकंप, ईरान के गोराश में भूकंप के झटके
नानी स्टारर ‘आया शेर’ हिंदी में रिलीज; श्रीकांत ओडेला की ‘द पैराडाइज’ ने...
पेड्डी का ‘रई रई रा रा’ गाना आउट : एआर रहमान के म्यूजिक...

Latest Articles

ईरान में 4.3 तीव्रता का भूकंप, ईरान के गोराश में भूकंप के झटके
नानी स्टारर ‘आया शेर’ हिंदी में रिलीज; श्रीकांत ओडेला की ‘द पैराडाइज’ ने बनाया साल का रिकॉर्ड
पेड्डी का ‘रई रई रा रा’ गाना आउट : एआर रहमान के म्यूजिक और राम चरण के हाई-एनर्जी स्वैग ने मचाया धमाल
‘तुम्बाड’ यूनिवर्स का विस्तार, मच अवेटेड सीक्वल में नजर आएंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी
@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions