Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
Chandigarh में पुलिस हेडक्वार्टर से 2 मिनट की...
सुखबीर गैंगस्टरों को भगाने की बात करने वाले...
आप सांसद मलविंदर कंग ने लोकसभा में श्री...
नए अस्पताल से धूरी और 70 गांवों के...
यदि भगत सिंह भारत के पहले प्रधानमंत्री होते...
इंडस्ट्री को मिलेंगे नए सितारे! एकता कपूर ने...
’भूत बंगला’ टीज़र का जलवा, 55 मिलियन व्यूज...
देवदास से पद्मावत तक : भंसाली की फिल्मोग्राफी...
‘अस्सी’ से पहले तापसी पन्नू ने साझा की...
‘धुरंधर द रिवेंज’ में रणवीर सिंह से टकराते...
Thursday, March 19, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home टॉप न्यूज़2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को दी मंजूरी
टॉप न्यूज़देश

2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को दी मंजूरी

by live24india December 12, 2025
by live24india December 12, 2025 0 comments 43 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
44

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने शुक्रवार को आयोजित केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में देश की अगली जनगणना 2027 को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में वर्ष 2027 की जनगणना कराने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई। इस महाभियान को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सरकार ने 11,718.24 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट स्वीकृत किया है।

केंद्र सरकार ने बताया कि जनगणना 2027 देश में अब तक की सबसे बड़ी डिजिटल जनगणना होगी। इसमें पहली बार मोबाइल ऐप के जरिए डेटा संग्रह किया जाएगा और एक सेंट्रल पोर्टल के माध्यम से रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। सरकार ने बताया कि इस महाअभियान को सम्पन्न करने के लिए करीब 30 लाख फील्ड फंक्शनरी मैदान में होंगी। इसमें शिक्षक, सुपरवाइजर्स, चार्ज ऑफिसर्स, जिला अधिकारी और अन्य कर्मचारी शामिल होंगे। सभी को उनके नियमित काम के अलावा अतिरिक्त मानदेय दिया जाएगा।

जनगणना की यह विशाल प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। अश्विनी वैष्णव के अनुसार, पहला चरण जिसमें हाउस लिस्टिंग (मकानों की सूची) और हाउसिंग जनगणना शामिल है, अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा। इसके बाद, मुख्य जनसंख्या गणना का दूसरा चरण फरवरी 2027 में होगा।

हालांकि, भौगोलिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने पर्वतीय क्षेत्रों के लिए अलग समय सारिणी तय की है। लद्दाख, जम्मू-कश्मीर के कुछ बर्फीले इलाकों तथा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे क्षेत्रों में जनसंख्या गणना का काम समय से पहले, यानी सितंबर 2026 में ही पूरा कर लिया जाएगा ताकि मौसम बाधा न बने।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
11718 Crore BudgetCenSus 02027First Digital CensusNarendra ModiNew DelhiPrime Minister
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर किए हस्ताक्षर, कहा- एक जगह से ही नियंत्रित किया होगा AI
next post
सैन फ्रांसिस्को में गैस पाइपलाइन फटने से बड़ा हादसा, सड़क मुरम्मत के दौरान टूटी लाइन से कई घर तबाह

You may also like

Chandigarh में पुलिस हेडक्वार्टर से 2 मिनट की...

March 18, 2026

सुखबीर गैंगस्टरों को भगाने की बात करने वाले...

March 17, 2026

आप सांसद मलविंदर कंग ने लोकसभा में श्री...

March 17, 2026

नए अस्पताल से धूरी और 70 गांवों के...

March 17, 2026

यदि भगत सिंह भारत के पहले प्रधानमंत्री होते...

March 17, 2026

इंडस्ट्री को मिलेंगे नए सितारे! एकता कपूर ने...

March 15, 2026

’भूत बंगला’ टीज़र का जलवा, 55 मिलियन व्यूज...

March 14, 2026

देवदास से पद्मावत तक : भंसाली की फिल्मोग्राफी...

March 13, 2026

‘अस्सी’ से पहले तापसी पन्नू ने साझा की...

March 13, 2026

‘धुरंधर द रिवेंज’ में रणवीर सिंह से टकराते...

March 12, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • Work With Us
    • Contact Us
    • Collaboration
    • Data Collection
    • Workplace
    • Adverstising
    • Privacy Policy
    • International Collab
    • Feedback
    • Terms of Use
    • About Our Ads
    • Help & Support
    • Entertainment
    • News Covering
    • Technology
    • Trending Now

Edtior's Picks

Chandigarh में पुलिस हेडक्वार्टर से 2 मिनट की दूरी पर प्रॉपर्टी डीलर की...
सुखबीर गैंगस्टरों को भगाने की बात करने वाले खुद ‘गैंगस्टरों को लाओ कैंपेन’...
आप सांसद मलविंदर कंग ने लोकसभा में श्री चमकौर साहिब और बलाचौर के...

Latest Articles

Chandigarh में पुलिस हेडक्वार्टर से 2 मिनट की दूरी पर प्रॉपर्टी डीलर की 8 गोलियां मारकर हत्या
सुखबीर गैंगस्टरों को भगाने की बात करने वाले खुद ‘गैंगस्टरों को लाओ कैंपेन’ चला रहे : कुलदीप धालीवाल
आप सांसद मलविंदर कंग ने लोकसभा में श्री चमकौर साहिब और बलाचौर के लिए रेलवे संपर्क की मांग की
नए अस्पताल से धूरी और 70 गांवों के लोगों को मिलेंगी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं : भगवंत सिंह मान
@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions