नई दिल्ली : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं। गुरुवार को दिल्ली पहुंचने पर पीएम मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। दोनों नेताओं की अध्यक्षता में हुए 23वें भारत-रूस सालाना समिट और भारतीय विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद जारी किए गए जॉइंट स्टेटमेंट से यह साफ़ हो गया है कि स्ट्रेटेजिक रिश्तों के अलावा, आर्थिक रिश्तों को मज़बूत करना अब दोनों देशों की प्रायोरिटी है।और बाद में जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत के दौरे पर हैं।
भारत दौरे पर आए पुतिन और मोदी ने करीब 24 घंटे में 3 बार मुलाकात की। दोनों नेताओं ने साथ में प्राइवेट डिनर, द्विपक्षीय बातचीत, जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस और इंडिया-रूस बिजनेस फोरम की बैठक को संबोधित किया। गुरुवार को वह दिल्ली पहुंचे, जहां पीएम मोदी ने खुद एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। आज रूसी राष्ट्रपति के दौरे का दूसरा दिन है। पुतिन और पीएम मोदी ने 23वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया।
मीटिंग में सारा फोकस ट्रेड, डिफेंस और एनर्जी से जुड़े कई समझौतों पर हुआ, जिसका ऐलान दोनों नेता जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। शाम को सात बजे पुतिन भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ मीटिंग के लिए राष्ट्रपति भवन गए। 2022 में रूस-यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद से यह पुतिन का पहला भारत दौरा है। पुतिन ने इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर आतंकवाद के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी का समर्थन किया। दोनों नेताओं ने ग्लोबल कम्युनिटी से किसी भी तरह के आतंकवाद के लिए ज़ीरो टॉलरेंस रखने की अपील की।

