Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
पंजाब बना देश का नंबर-1 राज्य, स्कूल शिक्षा...
नेटफ्लिक्स पर छाई सैफ अली खान की ‘कर्तव्य’,...
‘ड्रैगन’ के लिए NTR ने घटाया 16 किलो...
कॉकरोच जनता पार्टी के X अकाउंट पर रोक,...
रणवीर सिंह ने आर्सेनल की जीत को बताया...
जैकलीन फर्नांडिस का कान्स में जलवा बरकरार, अपने...
‘मिर्जापुर : द मूवी’ को लेकर दिव्येंदु का...
‘मैं वापस आऊंगा’ में दिखेंगी अंजना सुखानी, बोलीं-...
इंटरनेट पर छाया ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ का खुमार,...
रश्मिका मंदाना से गलती से रिलीज हुआ ‘कॉकटेल...
Thursday, May 21, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home टॉप न्यूज़नीट परीक्षार्थियों के आए हजारों संदेश, केजरीवाल ने दिया डॉक्टर बनने का संकल्प लेने का मंत्र
टॉप न्यूज़देश

नीट परीक्षार्थियों के आए हजारों संदेश, केजरीवाल ने दिया डॉक्टर बनने का संकल्प लेने का मंत्र

by live24india May 19, 2026
by live24india May 19, 2026 0 comments 4 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
5
  • सभी छात्र मेरे बच्चे जैसे, छात्रों के लिए भी उसी तरह लडूंगा जैसे अपने बच्चों के लिए लड़ रहा होता
  • “आप” सरकार में पहले दिल्ली और अब पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ, क्योंकि हम लोग ईमानदार हैं
  • 21 जून को दोबारा होने जा रही नीट परीक्षा को देने वाले छात्रों के लिए पंजाब में फ्री बस सेवा उपलब्ध होगी

नई दिल्ली, 19 मई : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का नीट परीक्षा रद्द होने के बाद तनाव में जी रहे छात्रों को बाहर निकालने का प्रयास सफल हो रहा है। दो दिन पहले की गई अरविंद केजरीवाल की अपील को न सिर्फ 50 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है बल्कि हजारों परीक्षार्थियों ने उनके साथ अपनी भावनाएं और नीट को पारदर्शी बनाने को लेकर सुझाव भी साझा किया है। छात्रों से आए जबरदस्त रिस्पॉन्स को मंगलवार को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए अरविंद केजरीवाल ने उन्हें सफलता का मंत्र देते हुए कहा कि मैं आपके साथ खड़ा हूं। सभी छात्र ये संकल्प लें कि आपको हर हाल में डॉक्टर बनना है। आप अपना इरादा मजबूत रखें। आपका यह दृढ़ संकल्प ही आपको डॉक्टर बनने की राह को आसान करेगा। उन्होंने कहा कि 21 जून को दोबारा होने जा रही नीट परीक्षा को देने वाले छात्रों के लिए पंजाब में सरकार फ्री बस सेवा उपलब्ध कराएगी।

मंगलवार को एक वीडियो संदेश जारी कर अरविंद केजरीवाल ने नीट परीक्षार्थियों से कहा कि अभी दो दिन पहले मैंने नीट के एग्जाम के बारे में एक वीडियो डाला था, जिसमें आप लोगों की भावनाएं और सुझाव आमंत्रित किए थे। 50 लाख से ज्यादा लोग अभी तक उसे देख चुके हैं। हजारों की संख्या में आपके कमेंट और मैसेज आए हैं। आप में से बहुत सारे लोगों ने अपनी अंदर की भावनाएं साझा की हैं। आपने मुझ पर इतना भरोसा किया, इसके लिए मैं आपका बहुत-बहुत शुक्रिया अदा करता हूं। बहुत सारे लोगों ने धन्यवाद बोला है। सुजाता सूजी कहती हैं, “थैंक यू सर। आप ही स्टूडेंट्स की सच में फिक्र करते हो।” राहुल नायक कहते हैं, “हमें सच में इस समय इस सपोर्ट की जरूरत थी सर। थैंक यू केजरीवाल जी।” मैं पूछता हूं कि थैंक यू किस लिए? आप सब तो मेरे बच्चे हो। मेरे दो बच्चे हैं और वे दोनों आईआईटी दिल्ली से पढ़े हैं। अगर उनके एग्जाम कैंसिल हो जाते, तो मैं उनके लिए भी यही कर रहा होता और उनके लिए भी लड़ रहा होता। आप सब मेरे बच्चे हैं, इसलिए मैं आपके लिए भी उसी तरह से लड़ रहा हूं जैसे अपने बच्चों के लिए लड़ रहा होता।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कुछ बच्चों ने अपनी बहुत गहरी भावनाएं साझा की हैं। जैसे अबू बशर लिखते हैं, “हेलो सर, यह मेरा तीसरा प्रयास है। मैंने 2024 में 1.5 लाख कोचिंग फीस देकर पेपर दिया। अच्छे अंक लाए, पर तब भी पेपर लीक हो गया। अब इस साल सिर्फ सेल्फ स्टडी करके दिया। एग्जाम अच्छा गया और परिवार के साथ सेलिब्रेट भी कर लिया, पर पेपर कैंसिल हो गया। सच में सर, बहुत डिप्रेस्ड हूं।” विकास यादव लिखते हैं, “यह मेरा पांचवां अटेम्प्ट था। मैंने इस एग्जाम के लिए बहुत मेहनत की थी। पिछले 2 महीने में कभी-कभी केवल 3 घंटे सोया था सर। 3 मई के लिए हम मानसिक रूप से तैयार थे, अब 21 जून के लिए मोटिवेशन कहां से लाऊं सर?” एक बच्चे ने लिखा है, “अब मुझ में हिम्मत नहीं बची।” यह क्या है बच्चे? हिम्मत नहीं बची का क्या मतलब है?

अरविंद केजरीवाल ने आगे छात्रों को एक मंत्र दिया अपना इरादा मजबूत कर लो कि मुझे डॉक्टर बनना ही बनना है, किसी भी हालत में बनना है। चाहे कितनी भी कठिनाइयां आएं, चाहे कितना भी संघर्ष करना पड़े। एक बार जब आप दृढ़ निश्चय कर लेते हो, तो इस ब्रह्मांड की सारी शक्तियां आपकी मदद करती हैं और भगवान भी आपकी मदद करता है। आप सब डॉक्टर बनोगे। किसी भी हालत में हिम्मत नहीं हारनी है। 21 जून की अच्छे से तैयारी करो।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि कुछ लोगों ने मुझे लिखा है कि सर पेपर लीक होना बंद हो सकता है क्या? बिल्कुल हो सकता है। आम आदमी पार्टी की 10 साल दिल्ली में सरकार थी, एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। 4 साल से पंजाब में सरकार है, एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। ऐसा इसलिए क्योंकि हम लोग ईमानदार हैं। अगर सिस्टम के टॉप पर बैठे हुए लोग ईमानदार हों, तो पेपर लीक नहीं होंगे। और अगर सिस्टम के टॉप पर बैठे लोग बेईमान और भ्रष्ट हों, तो रोज पेपर लीक होंगे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कुछ बच्चों ने लिखा है, “सर हमारे पास इतने भी पैसे नहीं हैं कि हम बस का किराया वहन कर सकें।” तो मैं बुधवार को पंजाब जा रहा हूं और मुख्यमंत्री भगवंत मान से बात करूंगा। कम से कम पंजाब में जिस दिन आपका पेपर होगा, हम बसों में आपका आने-जाने का खर्चा फ्री कर देंगे। हिम्मत मत हारिए। हम आपके साथ हैं और भगवान आपके साथ है। आप सब डॉक्टर जरूर बनेंगे।

“आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि प्यारे नीट के छात्रों, आपके अनगिनत संदेशों और आपकी भावनाओं की गहराई ने मुझे बहुत भावुक कर दिया है। आपने मुझ पर जो अटूट भरोसा जताया है, उसके लिए मैं आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं। इस समय पूरी मजबूती के साथ डटे रहें। आज ही यह दृढ़ संकल्प लें कि हम डॉक्टर बनकर ही रहेंगे। ईश्वर आप सभी का कल्याण करे।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
AAP governmentArvind KejriwalDelhifirstPaper leakedPunjab
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
रकुल प्रीत ने साझा किया अपना पहला स्टार-प्रभावित पल, बोलीं- मैं रणवीर की प्रशंसक हूं
next post
खाड़ी युद्ध की आड़ में अपनी विदेश और आर्थिक नीतियों की नाकामियां छुपा रही मोदी सरकार: CM भगवंत मान

You may also like

पंजाब बना देश का नंबर-1 राज्य, स्कूल शिक्षा...

May 21, 2026

नेटफ्लिक्स पर छाई सैफ अली खान की ‘कर्तव्य’,...

May 21, 2026

‘ड्रैगन’ के लिए NTR ने घटाया 16 किलो...

May 21, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी के X अकाउंट पर रोक,...

May 21, 2026

रणवीर सिंह ने आर्सेनल की जीत को बताया...

May 21, 2026

जैकलीन फर्नांडिस का कान्स में जलवा बरकरार, अपने...

May 21, 2026

‘मिर्जापुर : द मूवी’ को लेकर दिव्येंदु का...

May 20, 2026

‘मैं वापस आऊंगा’ में दिखेंगी अंजना सुखानी, बोलीं-...

May 20, 2026

इंटरनेट पर छाया ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ का खुमार,...

May 20, 2026

रश्मिका मंदाना से गलती से रिलीज हुआ ‘कॉकटेल...

May 20, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • Work With Us
    • Contact Us
    • Collaboration
    • Data Collection
    • Workplace
    • Adverstising
    • Privacy Policy
    • International Collab
    • Feedback
    • Terms of Use
    • About Our Ads
    • Help & Support
    • Entertainment
    • News Covering
    • Technology
    • Trending Now

Edtior's Picks

पंजाब बना देश का नंबर-1 राज्य, स्कूल शिक्षा में हासिल किया पहला स्थान
नेटफ्लिक्स पर छाई सैफ अली खान की ‘कर्तव्य’, भारत में नंबर-1 तो ग्लोबल...
‘ड्रैगन’ के लिए NTR ने घटाया 16 किलो वजन, प्रशांत नील बोले- ऐसी...

Latest Articles

पंजाब बना देश का नंबर-1 राज्य, स्कूल शिक्षा में हासिल किया पहला स्थान
नेटफ्लिक्स पर छाई सैफ अली खान की ‘कर्तव्य’, भारत में नंबर-1 तो ग्लोबल टॉप 10 में दूसरे स्थान पर पहुंची
‘ड्रैगन’ के लिए NTR ने घटाया 16 किलो वजन, प्रशांत नील बोले- ऐसी दीवानगी पहले नहीं देखी
कॉकरोच जनता पार्टी के X अकाउंट पर रोक, इंस्टाग्रा पर 6 दिन में 1.26 करोड़ फॉलोअर्स
@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions