Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
‘बिग बॉस मराठी 6’ ने रचा इतिहास: 100...
राम चरण की ‘पेड्डी’ को मिलेगा हॉलीवुड जैसा...
प्रभास और आदित्य धर के साथ आने की...
इस दिन आ रहा है ‘स्वयंभू’ का पहला...
रोंगटे खड़े कर देगा राजा शिवाजी एंथम, अजय-अतुल...
अमेरिकी उपराष्ट्रपति ईरान से सीजफायर पर बातचीत करने...
ईरान की 10 शर्तों के आगे झुके डोनाल्ड...
US-Israel ईरान सीज़फ़ायर : 40वें दिन जंग रुकी,...
BJP स्थापना दिवस पर बोले PM मोदी, पार्टी...
‘राजा शिवाजी’ का फर्स्ट लुक टीज़र बिग बॉस...
Tuesday, April 14, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home पंजाबशहादत सभा के अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में माथा टेका
पंजाब

शहादत सभा के अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में माथा टेका

by live24india December 26, 2025
by live24india December 26, 2025 0 comments 43 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
44

फतेहगढ़ साहिब : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज सुबह ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक होकर माता गुजरी जी और छोटे साहिबज़ादे बाबा ज़ोरावर सिंह तथा बाबा फतेह सिंह जी की बेमिसाल शहादत को नमन किया। शहादत सभा के दिनों के महत्व का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरा पंजाब इन दिनों को ‘शोक के दिनों’ के रूप में मनाता है, क्योंकि इन्हीं दिनों में अत्याचारी शासकों द्वारा छोटे साहिबज़ादों को जीवित ही दीवार में चिनवा दिया गया था। उन्होंने कहा कि इस अद्वितीय और अनुपम कुर्बानी पर पूरी दुनिया को गर्व है, जो न केवल पंजाबियों और देशवासियों के लिए, बल्कि विश्व भर में रहने वाले हर व्यक्ति के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्यमंत्री ने बताया कि शहादत सभा के दौरान लगभग 50 लाख श्रद्धालु फतेहगढ़ साहिब पहुंचकर गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

गुरु घर में माथा टेकने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये महान कुर्बानियां मानवता के इतिहास में बेमिसाल हैं, जो आने वाली पीढ़ियों को ज़बर, ज़ुल्म और अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने की प्रेरणा देती रहेंगी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की एक-एक इंच भूमि पवित्र है, इसी कारण बड़ी संख्या में लोग इस पावन स्थल पर नमन करने आते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पवित्र धरती केवल सिखों के लिए ही नहीं, बल्कि समूची मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

बाबा ज़ोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की महान कुर्बानी का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरात्मा की आवाज़ के अनुसार धर्म अपनाने के मानव अधिकार की रक्षा के लिए छोटे साहिबज़ादों द्वारा दी गई यह लासानी कुर्बानी मानव इतिहास की अद्वितीय घटना है। उन्होंने कहा कि सिख इतिहास में इस शहादत को ‘नन्ही जानों का बड़ा साका’ कहा जाता है। भले ही इस घटना को घटित हुए तीन शताब्दियों से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन आज भी समूचा सिख जगत इसकी पीड़ा को गहराई से महसूस करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने परमात्मा के समक्ष पंजाब की चढ़दी कला, सद्भावना, शांति और भाईचारे की साझी मूल्यों को और मजबूत करने की अरदास की है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं कि अकाल पुरख ने उन्हें राज्य की सेवा का अवसर प्रदान किया है।

दुनिया भर से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए किए गए प्रबंधों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि संगत के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं, यातायात, स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य इंतजाम व्यापक स्तर पर किए गए हैं, ताकि किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि शहादत सभा के अवसर पर संगत के लिए व्यवस्थाएं करना सरकार का प्रथम कर्तव्य है और इस नेक कार्य में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि इस वर्ष नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहादत दिवस भी अत्यंत श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब जी के शहादत दिवस के अवसर पर नवंबर माह में श्री आनंदपुर साहिब की पावन धरती से सिखों के तख्त साहिबानों से जुड़े तीन शहरों को पवित्र शहरों का दर्जा देने की घोषणा की गई थी। उन्होंने बताया कि अमृतसर शहर के आंतरिक क्षेत्र (वॉल्ड सिटी), तलवंडी साबो और श्री आनंदपुर साहिब को पवित्र शहरों का दर्जा देने के लिए अधिसूचना जारी कर इस निर्णय को लागू किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इससे दुनिया भर में बसे सिखों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है।

छोटे साहिबज़ादों की शहादत के दिवस को ‘वीर बाल दिवस’ नाम देने को लेकर उठे विवाद पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने जब यह नाम रखने का फैसला लिया था तो शिरोमणि अकाली दल ने बाकायदा ट्वीट करके इसका समर्थन किया था परंतु संगत के विरोध के कारण इससे पीछे हट रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा, “साहिबज़ादों की बेमिसाल कुर्बानी को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता और न ही इसे किसी एक दिवस से जोड़ा जा सकता है। अकाली दल का अपने बयान से मुकरना यह सिद्ध करता है कि यह पार्टी धर्म या विरासत के प्रति गंभीर नहीं है।” इसके बाद मुख्यमंत्री ने रास्ते में रुककर चाय का लंगर ग्रहण किया और संगत से बातचीत की।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
Bhagwant Singh MannChief MinisterCommemoration CeremonyGurdwara Sri Fatehgarh SahibMartyrdomOccasion
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
सोशल मीडिया इस्तेमाल कर सकते हैं जवान, फेसबुक-इंस्टाग्राम पर कमेंट पर रोक
next post
मुख्यमंत्री के ओएसडी राजबीर सिंह व नितिन कोहली की अगुवाई में कौंसलर परमजीत कौर ‘आप’ में शामिल

You may also like

पंजाब के हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये...

March 30, 2026

सनौर में 87 करोड़ की लागत से होगा...

March 30, 2026

October में एशियन चैंपियनशिप हॉकी की मेज़बानी करेगा...

March 24, 2026

Chandigarh में पुलिस हेडक्वार्टर से 2 मिनट की...

March 18, 2026

सुखबीर गैंगस्टरों को भगाने की बात करने वाले...

March 17, 2026

नए अस्पताल से धूरी और 70 गांवों के...

March 17, 2026

यदि भगत सिंह भारत के पहले प्रधानमंत्री होते...

March 17, 2026

‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत महिलाओं को...

March 8, 2026

साइंस सिटी में फूलों की महक, इको क्लब...

February 28, 2026

भारत में जमशेदपुर के बाद टाटा स्टील का...

February 23, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • Work With Us
    • Contact Us
    • Collaboration
    • Data Collection
    • Workplace
    • Adverstising
    • Privacy Policy
    • International Collab
    • Feedback
    • Terms of Use
    • About Our Ads
    • Help & Support
    • Entertainment
    • News Covering
    • Technology
    • Trending Now

Edtior's Picks

‘बिग बॉस मराठी 6’ ने रचा इतिहास: 100 करोड़ व्यूज का आंकड़ा पार...
राम चरण की ‘पेड्डी’ को मिलेगा हॉलीवुड जैसा लुक? रत्नावेलु ने शेयर की...
प्रभास और आदित्य धर के साथ आने की चर्चा ने इंटरनेट पर मचाया...

Latest Articles

‘बिग बॉस मराठी 6’ ने रचा इतिहास: 100 करोड़ व्यूज का आंकड़ा पार करने वाला पहला मराठी रियलिटी शो!
राम चरण की ‘पेड्डी’ को मिलेगा हॉलीवुड जैसा लुक? रत्नावेलु ने शेयर की कलर ग्रेडिंग सुइट से बिहाइंड-द-सीन्स की झलक
प्रभास और आदित्य धर के साथ आने की चर्चा ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, फैंस के आ रहे हैं जबरदस्त रिएक्शंस
इस दिन आ रहा है ‘स्वयंभू’ का पहला सिंगल ‘आजा धीररा’, मेकर्स ने पोस्टर के साथ किया ऐलान
@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions