259
पेरिस : पैरालंपिक 2024 में भारत के खाते में दूसरा गोल्ड मेडल आ गया है। बैडमिंटन में नितेश कुमार ने भारत के लिए यह गोल्ड जीता। पुरुष सिंगल्स के एसएल3 कैटेगरी में 29 साल के नितेश ने ब्रिटेन के डेनियल बेथेल को 21-14, 18-21, 23-21 से हराया। 29 साल के भारतीय खिलाड़ी का यह पहला ओलंपिक मेडल है।
डेनियल बेथेल भारतीय खिलाड़ी नितेश कुमार के सामने बुरी तरह से फ्लॉप रहे। उन्होंने शुरुआत से ही बढ़त बरकरार रखी है। इस पैरालंपिक में भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल शूटिंग में अवनि लेखरा ने जीता था। इसी के साथ भारत की झोली में अब कुल 9 मेडल हो गए हैं।

Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!
