Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
श्रेयस अय्यर बने भारत के नए टी-20 कप्तान,...
OTT पर ‘धुरंधर 2’ की धूम: जसकीरत और...
‘पेड्डी’ बनी बॉक्स ऑफिस चैंपियन, 2 दिनों में...
‘पेड्डी’ की सफलता के बीच निर्देशक बुच्ची बाबू...
पहली बार शेफ बने N. T. Rama Rao...
Birthday Special : कैसे भूत बंगला ने एकता...
जावेद अख्तर के बोलों से सजा ‘जगमग जगमग...
‘पेड्डी’ देखते ही झूम उठे फैंस, थिएटर्स पर...
Jr. NTR ने ‘ड्रैगन’ से पहले निर्देशक प्रशांत...
राम चरण ने ‘पेड्डी’ से जीता दिल, दमदार...
Friday, June 12, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home टॉप न्यूज़श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहादत दिवस पर पीएम मोदी ने सिक्का और डाक टिकट किया जारी
टॉप न्यूज़देश

श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहादत दिवस पर पीएम मोदी ने सिक्का और डाक टिकट किया जारी

by live24india November 25, 2025
by live24india November 25, 2025 0 comments 85 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
86

कुरुक्षेत्र : पीएम मोदी कुरुक्षेत्र में आयोजित श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के समागम कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहादत की सालगिरह पर खास सिक्का और यादगार डाक टिकट जारी किया।

पीएम मोदी ने कहा कि मुगल आक्रांताओं के उस काल में कश्मीरी हिंदुओं का जबरन धर्मांतरण किया जा रहा था। इस संकट के बीच पीड़ितों के एक दल ने गुरु साहिब से सहयोग मांगा। तब श्री गुरु साहिब ने उन पीड़ितों को जवाब दिया था कि आप सब औरंगजेब को साफ-साफ कह दें कि यदि श्री गुरु तेग बहादुर इस्लाम स्वीकार कर लें, तो हम सब इस्लाम अपना लेंगे।

पीएम ने कहा कि हमारे गुरुओं की परंपरा, हमारे राष्ट्र के चरित्र, हमारी संस्कृति और हमारी मूल भावना का आधार है। मुझे संतोष है कि पिछले 11 वर्षों में हमारी सरकार ने इन पावन परंपराओं को, सिख परंपरा के हर उत्सव को राष्ट्रीय उत्सव के रूप में भी स्थापित किया है।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने गुरुओं के हर तीर्थ को आधुनिक भारत के स्वरूप से जोड़ने का प्रयास किया है। करतारपुर कॉरिडोर का काम पूरा कराना हो, हेमकुंड साहिब में रोप वे प्रोजेक्ट का निर्माण करना हो, या आनंदपुर साहिब में विरासत-ए-खालसा संग्रहालय का विस्तार हो, हमने गुरुजनों की गौरवशाली परंपरा को अपना आदर्श मानकर, इन सारे कामों को पूरी श्रद्धा से पूरा करने का प्रयास किया है।

उन्होंने कहा कि हम सभी जानते हैं कि कैसे मुगलों ने वीर साहिबजादों के साथ भी क्रूरता की सारी सीमाएं पार कर दी थीं। वीर साहिबजादों ने दीवार में चुने जाना स्वीकार किया, लेकिन अपने कर्तव्य और धर्म का मार्ग नहीं छोड़ा। इन्हीं आदर्शों के सम्मान के लिए, अब हम हर साल 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले महीने एक पावन यात्रा के रूप में गुरु महाराज के पावन ‘जोड़ा साहिब’ दिल्ली से पटना साहिब ले जाए गए, और वहां मुझे भी इन पवित्र ‘जोड़ा साहिब’ के सामने अपना शीश नवाने का अवसर मिला। मैं इसे गुरुओं की विशेष कृपा मानता हूं कि उन्होंने मुझे इस सेवा का, इस समर्पण का और इस पवित्र धरोहर से जुड़ने का अवसर दिया।

गुरु तेग बहादुर साहिब जी की स्मृति हमें ये सिखाती है कि भारत की संस्कृति कितनी व्यापक, कितनी उदार और कितनी मानवता केंद्रित रही है। उन्होंने ‘सरबत दा भला’ का मंत्र अपने जीवन से सिद्ध किया।

उन्होंने कहा कि आज का ये आयोजन सिर्फ इन स्मृतियों और सिखों के सम्मान का क्षण नहीं है। ये हमारे वर्तमान और भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण प्रेरणा भी है। गुरु साहब ने सिखाया है कि ‘जो नर दुख में दुख नहिं माने, सो ही पूर्ण ज्ञानी,’ यानी जो विपरीत परिस्थितियों में भी अडिग रहता है, वही सच्चा ज्ञानी है, वही सच्चा साधक है।

ਸਿੱਖਾਂ ਦੇ ਨੌਵੇਂ ਗੁਰੂ ਸ੍ਰੀ ਤੇਗ਼ ਬਹਾਦਰ ਜੀ ਦੇ 350ਵੇਂ ਸ਼ਹੀਦੀ ਦਿਹਾੜੇ 'ਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਸਨਮਾਨ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸਿੱਕਾ ਅਤੇ ਯਾਦਗਾਰੀ ਡਾਕ ਟਿਕਟ ਜਾਰੀ ਕਰਕੇ ਬਹੁਤ ਮਾਣ ਮਹਿਸੂਸ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹਾਂ। pic.twitter.com/5UiC4FuEWD

— Narendra Modi (@narendramodi) November 25, 2025

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
Coinholy cityKurukshetraMartyrdom DayPM Modipostage stampSri Guru Tegh Bahadur Ji
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
ड्रोन शो से नौवें पातशाह के महान जीवन और फ़लसफ़े को अति आधुनिक तकनीक के जरिए पेश किया
next post
CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान: गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर बनेगी वर्ल्ड-क्लास यूनिवर्सिटी

You may also like

श्रेयस अय्यर बने भारत के नए टी-20 कप्तान,...

June 6, 2026

OTT पर ‘धुरंधर 2’ की धूम: जसकीरत और...

June 6, 2026

‘पेड्डी’ बनी बॉक्स ऑफिस चैंपियन, 2 दिनों में...

June 6, 2026

‘पेड्डी’ की सफलता के बीच निर्देशक बुच्ची बाबू...

June 6, 2026

पहली बार शेफ बने N. T. Rama Rao...

June 6, 2026

Birthday Special : कैसे भूत बंगला ने एकता...

June 6, 2026

जावेद अख्तर के बोलों से सजा ‘जगमग जगमग...

June 5, 2026

‘पेड्डी’ देखते ही झूम उठे फैंस, थिएटर्स पर...

June 4, 2026

Jr. NTR ने ‘ड्रैगन’ से पहले निर्देशक प्रशांत...

June 4, 2026

राम चरण ने ‘पेड्डी’ से जीता दिल, दमदार...

June 4, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • Work With Us
    • Contact Us
    • Collaboration
    • Data Collection
    • Workplace
    • Adverstising
    • Privacy Policy
    • International Collab
    • Feedback
    • Terms of Use
    • About Our Ads
    • Help & Support
    • Entertainment
    • News Covering
    • Technology
    • Trending Now

Edtior's Picks

श्रेयस अय्यर बने भारत के नए टी-20 कप्तान, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को...
OTT पर ‘धुरंधर 2’ की धूम: जसकीरत और हमज़ा के किरदार में रणवीर...
‘पेड्डी’ बनी बॉक्स ऑफिस चैंपियन, 2 दिनों में किया 181.8 करोड़ रुपये से...

Latest Articles

श्रेयस अय्यर बने भारत के नए टी-20 कप्तान, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को पहली बार मिला मौका
OTT पर ‘धुरंधर 2’ की धूम: जसकीरत और हमज़ा के किरदार में रणवीर के इन सीन्स ने जीता दर्शकों का दिल!
‘पेड्डी’ बनी बॉक्स ऑफिस चैंपियन, 2 दिनों में किया 181.8 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन
‘पेड्डी’ की सफलता के बीच निर्देशक बुच्ची बाबू साना ने मांगी माफी, दर्शकों की आपत्तियों पर होंगे बदलाव
@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions