Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
सात साल बाद प्रभास ने बदली इंस्टाग्राम डीपी,...
दुल्हन बनीं हेली दारूवाला, सवालों में उलझे अक्षय...
नानी की ‘द पैराडाइज’ में दिखेगी विशाल झुग्गी...
गौरव वर्मा की अवानिका फिल्म्स ने ‘प्रेम कीटाणु’...
UPSC की तैयारी कर रहे थे क्रांति प्रकाश...
जैकलीन फर्नांडीज के 7 डांस नंबर, जिनकी एनर्जी...
महिलाओं की नींद क्यों है अलग, हार्मोन से...
राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ वेव्स ओटीटी पर नंबर 1...
मोना सिंह की बुलबुल जौहरी को हुए तीन...
एक्सेल एंटरटेनमेंट के 25 साल पूरे, 30 से...
Saturday, August 15, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • धर्म आस्था
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home टॉप न्यूज़PM मोदी बोले- झाड़ू पार्टी वाले नशे के होलसेलर, पंजाब CM को तिहाड़ जेल में मालिक से आदेश लेने जाना पड़ा
टॉप न्यूज़पंजाब

PM मोदी बोले- झाड़ू पार्टी वाले नशे के होलसेलर, पंजाब CM को तिहाड़ जेल में मालिक से आदेश लेने जाना पड़ा

by live24india May 24, 2024
by live24india May 24, 2024 0 comments 904 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
905

जालंधर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन पंजाब के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने राज्य में जालंधर और गुरदासपुर में दो चुनावी रैलियों को संबोधित किया। गुरुवार को उन्होंने पटियाला में रैली की थी। शुक्रवार को भी उनकी रैली को लेकर किसानों ने कई जगह विरोध प्रदर्शन किया। लेकिन सुरक्षा बलों ने उनको प्रधानमंत्री की रैली की जगह तक नहीं पहुंचने दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने जालंधर की चुनावी रैली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने पार्टी को नशे का सौदागर कहा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- आम आदमी पार्टी ने इतना बड़ा शराब घोटाला किया है, वह पंजाब में ड्रग्स की काली कमाई में डुबकी कैसे नहीं लगाएंगे। झाड़ू पार्टी वाले नशे के होलसेलर हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी हमला किया और कहा- यहां सीएम खुद फैसले नहीं ले सकते। इनके मालिक जेल गए तो पंजाब की व्यवस्था ठप पड़ने लगी। पंजाब सीएम को तिहाड़ जेल में मालिक से आदेश लेने जाना पड़ा। मोदी ने विपक्षी गठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि इंडी गठबंधन वाले पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं।

इससे पहले गुरदासपुर की रैली में प्रधानमंत्री ने कहा- कांग्रेस जब पंजाब में सत्ता में थी, तो आदेश कहां से आते थे। रिमोट कंट्रोल किसके पास था, लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आदेश मानने से इनकार कर दिया। सैनिक होने के कारण उन्होंने राष्ट्र हितों पर चलने का फैसला किया। केंद्र के आदेश मानने से मना कर दिया। उसका परिणाम क्या हुआ, उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया। मोदी ने कहा- पंजाब का ये अपमान कोई भूल सकता है। दुर्भाग्य से आज भी पंजाब को रिमोट से चलाने की कोशिश हो रही है।

प्रधानमंत्री ने आप पर हमला करते हुए कहा- झाड़ू पार्टी ने कांग्रेस से आपातकाल का पाठ भी अच्छे से सीख लिया है। यह कांग्रेस की फोटो कॉपी पार्टी है, जो मीडिया हाउस इनकी धमकी के आगे झुक नहीं रहा उसपर मुकदमे करा रहे हैं, यही इनकी असलियत हैं। भाजपा फ्रीडम ऑफ प्रेस के खिलाफ झाड़ू वालों की बेईमानी नहीं चलने देगी। कांग्रेस और आप के संबंधों को लेकर मोदी ने कहा- यहां ये लोग एक दूसरे को गाली देते हैं और दिल्ली में गलबहियां करते हैं।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
Arvind KejriwalBhagwant MannBJP PunjabBJP RallyDrug WholesalersJalandharJalandhar RallyPM ModiPunjab CMTihar Jail
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
‘मैं हर संभव तरीके से देश की विरासत और विविधता को उजागर करने की कोशिश करती हूं!’ : सोनम
next post
Google खरीदेगा Flipkart में हिस्सेदारी, हो सकता है 2,900 करोड़ रुपए का निवेश

You may also like

सात साल बाद प्रभास ने बदली इंस्टाग्राम डीपी,...

August 14, 2026

दुल्हन बनीं हेली दारूवाला, सवालों में उलझे अक्षय...

August 13, 2026

नानी की ‘द पैराडाइज’ में दिखेगी विशाल झुग्गी...

August 13, 2026

गौरव वर्मा की अवानिका फिल्म्स ने ‘प्रेम कीटाणु’...

August 12, 2026

UPSC की तैयारी कर रहे थे क्रांति प्रकाश...

August 12, 2026

जैकलीन फर्नांडीज के 7 डांस नंबर, जिनकी एनर्जी...

August 11, 2026

महिलाओं की नींद क्यों है अलग, हार्मोन से...

August 10, 2026

राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ वेव्स ओटीटी पर नंबर 1...

August 10, 2026

मोना सिंह की बुलबुल जौहरी को हुए तीन...

August 10, 2026

एक्सेल एंटरटेनमेंट के 25 साल पूरे, 30 से...

August 10, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • About Us
    • Fact Check Policy
    • Contact Us
    • Work With Us
    • Privacy Policy
    • Advertise With Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Editorial Policy
    • Correction Policy
    • Cookie Policy

Edtior's Picks

सात साल बाद प्रभास ने बदली इंस्टाग्राम डीपी, ‘फौजी’ के पोस्टर ने खींचा...
दुल्हन बनीं हेली दारूवाला, सवालों में उलझे अक्षय ओबेरॉय; ‘लव लॉटरी’ पोस्टर में...
नानी की ‘द पैराडाइज’ में दिखेगी विशाल झुग्गी बस्ती, कई एकड़ में तैयार...

Latest Articles

सात साल बाद प्रभास ने बदली इंस्टाग्राम डीपी, ‘फौजी’ के पोस्टर ने खींचा ध्यान
दुल्हन बनीं हेली दारूवाला, सवालों में उलझे अक्षय ओबेरॉय; ‘लव लॉटरी’ पोस्टर में रहस्य काफी बढ़ा
नानी की ‘द पैराडाइज’ में दिखेगी विशाल झुग्गी बस्ती, कई एकड़ में तैयार हुआ फिल्म का भव्य सेट
गौरव वर्मा की अवानिका फिल्म्स ने ‘प्रेम कीटाणु’ का ऐलान, 2 अक्टूबर 2026 सिनेमाघरों में आएगी

© 2026 Live24 India. All Rights Reserved.  Powered by Live 24 India

  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • धर्म आस्था
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions