Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
सात साल बाद प्रभास ने बदली इंस्टाग्राम डीपी,...
दुल्हन बनीं हेली दारूवाला, सवालों में उलझे अक्षय...
नानी की ‘द पैराडाइज’ में दिखेगी विशाल झुग्गी...
गौरव वर्मा की अवानिका फिल्म्स ने ‘प्रेम कीटाणु’...
UPSC की तैयारी कर रहे थे क्रांति प्रकाश...
जैकलीन फर्नांडीज के 7 डांस नंबर, जिनकी एनर्जी...
महिलाओं की नींद क्यों है अलग, हार्मोन से...
राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ वेव्स ओटीटी पर नंबर 1...
मोना सिंह की बुलबुल जौहरी को हुए तीन...
एक्सेल एंटरटेनमेंट के 25 साल पूरे, 30 से...
Saturday, August 15, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • धर्म आस्था
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home पंजाबपंजाब सरकार ने गैंगस्टरवाद पर लगाई लगाम, ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम की सफलता से विरोधी पार्टियाँ बौखलाईं : हरपाल चीमा
पंजाब

पंजाब सरकार ने गैंगस्टरवाद पर लगाई लगाम, ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम की सफलता से विरोधी पार्टियाँ बौखलाईं : हरपाल चीमा

by live24india November 21, 2025
by live24india November 21, 2025 0 comments 154 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
155

चंडीगढ़, 21 नवंबर : पंजाब के कैबिनेट मंत्री स हरपाल सिंह चीमा ने आज पंजाब पुलिस द्वारा नशों के पूरी तरह खात्मे के लिए चलाए गए अभियान ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ और गैंगस्टरवाद पर लगाम लगाने में मिल रही सफलता पर अनावश्यक बयानबाज़ी कर रही विरोधी पार्टियों को कड़े शब्दों में घेरा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार राज्य की शांति और तरक्की के लिए ख़तरा पैदा करने वाले हर नेटवर्क को समाप्त करने के लिए दृढ़ता से वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशों के तहत गैंगस्टरों, संगठित अपराध सिंडिकेटों और सालों से धड़ल्ले से काम कर रहे ड्रग माफिया के विरुद्ध मिसाल‒क़ायम करने वाली और चौकस कार्रवाई लगातार जारी है।

स हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब पुलिस को ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाने, खुफिया कार्रवाइयों को और मज़बूत करने और शांति व जन व्यवस्था को भंग करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध सक्रिय कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पूरे राज्य में लक्ष्य-आधारित कार्रवाइयाँ, इंटर-विंग तालमेल में बढ़ोतरी और टेक्नोलॉजी आधारित पुलिसिंग सहित नशा छुड़ाने संबंधी पहलकदमियों जैसे कई निर्णायक कदम उठाए जा रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पंजाब पुलिस ने 6 अप्रैल 2022 से 18 नवंबर 2025 तक गैंगस्टरों के विरुद्ध अपनी सख़्त कार्रवाई के तहत 310 एफआईआरज दर्ज की हैं। उन्होंने आगे कहा कि इन गतिविधियों के दौरान 300 से अधिक आरोपी ढेर हुए, 30 को निष्क्रिय किया गया, जबकि 3 पुलिस कर्मचारी शहीद हुए और 30 अन्य घायल हुए। उन्होंने बताया कि इन कार्रवाइयों के दौरान अन्य हथियारों के अलावा 511 पिस्तौल और 43 राइफलें बरामद की गईं।

स चीमा ने कहा कि गैंगस्टर अकाली-भाजपा सरकार के दौरान पनपे, जबकि कांग्रेस सरकार ने अपने निजी हितों के लिए उनकी परवरिश की। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार ने गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को एक मामूली मामले में रोपड़ जेल में बंद रखा ताकि उसे राजनीतिक विरोधियों के विरुद्ध इस्तेमाल किया जा सके। उन्होंने कहा कि इसी तरह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई भाजपा के इशारे पर विरोधी पार्टी के नेताओं और आम लोगों को धमकियाँ दे रहा है।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
CampaignGangsterismOpposition PartiesPunjab GovernmentWar against Drugs
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
चुकंदर से पाएं ग्लोइंग स्किन, डेली डाइट में भी करें शामिल
next post
मुख्यमंत्री मान ने “फास्ट्रैक पंजाब पोर्टल” के दूसरे चरण की शुरुआत की, निवेशकों को एक ही छत के नीचे मिलेंगी 173 सेवाएं

You may also like

एमबीबीएस फीस बढ़ोतरी पर परगट सिंह का सरकार...

August 9, 2026

पंजाब में 13 मल्टी परपज हेल्थ वर्करों की...

August 9, 2026

अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग पर चंडीगढ़...

July 29, 2026

Punjab Fee Regulation Ordinance 2026: पंजाब में निजी...

July 13, 2026

समाना में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की नींव, 3100 खेल...

June 27, 2026

केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू को धार्मिक सजा,...

June 24, 2026

पंजाब निकाय चुनाव: 63.94% मतदान, कई जगह हिंसा...

May 26, 2026

पंजाब बना देश का नंबर-1 राज्य, स्कूल शिक्षा...

May 21, 2026

सतोज गांव से बिजली के तारों को अंडरग्राउंड...

May 19, 2026

खाड़ी युद्ध की आड़ में अपनी विदेश और...

May 19, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • About Us
    • Fact Check Policy
    • Contact Us
    • Work With Us
    • Privacy Policy
    • Advertise With Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Editorial Policy
    • Correction Policy
    • Cookie Policy

Edtior's Picks

सात साल बाद प्रभास ने बदली इंस्टाग्राम डीपी, ‘फौजी’ के पोस्टर ने खींचा...
दुल्हन बनीं हेली दारूवाला, सवालों में उलझे अक्षय ओबेरॉय; ‘लव लॉटरी’ पोस्टर में...
नानी की ‘द पैराडाइज’ में दिखेगी विशाल झुग्गी बस्ती, कई एकड़ में तैयार...

Latest Articles

सात साल बाद प्रभास ने बदली इंस्टाग्राम डीपी, ‘फौजी’ के पोस्टर ने खींचा ध्यान
दुल्हन बनीं हेली दारूवाला, सवालों में उलझे अक्षय ओबेरॉय; ‘लव लॉटरी’ पोस्टर में रहस्य काफी बढ़ा
नानी की ‘द पैराडाइज’ में दिखेगी विशाल झुग्गी बस्ती, कई एकड़ में तैयार हुआ फिल्म का भव्य सेट
गौरव वर्मा की अवानिका फिल्म्स ने ‘प्रेम कीटाणु’ का ऐलान, 2 अक्टूबर 2026 सिनेमाघरों में आएगी

© 2026 Live24 India. All Rights Reserved.  Powered by Live 24 India

  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • धर्म आस्था
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions