Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ का टीज़र यूट्यूब पर नंबर...
पीएम मोदी को सेशेल्स का सर्वोच्च सम्मान, ‘गार्डियन...
‘प्रीतम एंड पेड्रो’ में अरशद वारसी के ‘यूनिक...
समाना में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की नींव, 3100 खेल...
लगातार दूसरे हफ्ते ‘राख’ ने दिखाया दम, प्राइम...
‘सपने वर्सेस एवरीवन’ की तारीफ में बोलीं ऑस्कर...
महेश बाबू बोले- ‘राव बहादुर’ सिर्फ फिल्म नहीं,...
डेब्यू से पहले वीर हिरानी की तारीफ, फिरोज...
आंखों में गुस्सा और निडर अंदाज, ‘मैसा’ से...
जन्मदिन विशेष : ‘फाइटर’ के विलेन से ‘नागाबंधम’...
Monday, June 29, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home टॉप न्यूज़सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर ‘राव बहादुर’ की रिलीज डेट आउट
टॉप न्यूज़मनोरंजन

सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर ‘राव बहादुर’ की रिलीज डेट आउट

by live24india May 9, 2026
by live24india May 9, 2026 0 comments 27 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
28
  • 3 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी सत्य देव स्टारर साइकोलॉजिकल थ्रिलर

मुंबई, 9 मई। सुपरस्टार महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर की प्रोडक्शन कंपनी GMB एंटरटेनमेंट ने ‘A+S मूवीज’ और ‘श्रीचक्रास एंटरटेनमेंट्स’ के साथ मिलकर निर्देशक वेंकटेश महा की बहुप्रतीक्षित साइकोलॉजिकल थ्रिलर राव बहादुर की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। यह फिल्म 3 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शकों के बीच इसे लेकर जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। हाल ही में रिलीज हुए टीज़र ने अपने रहस्यमयी और डरावने माहौल से लोगों का ध्यान खींचा था। टीज़र में अभिनेता सत्य देव एक अलग और चुनौतीपूर्ण अंदाज में नजर आए, जिसे सोशल मीडिया पर काफी सराहना मिली।

मेकर्स ने रिलीज डेट अनाउंस करते हुए लिखा, “एक नई तारीख। एक कभी न भूलने वाला सिनेमाई अनुभव। #RaoBahadur 3 जुलाई 2026 से दुनियाभर के सिनेमाघरों में।”

फिल्म का टीज़र एक ऐसी दुनिया को सामने लाता है, जहां संदेह इंसान के लिए सबसे बड़ा राक्षस बन जाता है। साइकोलॉजिकल ड्रामा और मिस्टिकल रियलिज्म के मेल से बनी यह फिल्म एक ऐसे व्यक्ति की कहानी दिखाती है, जो वास्तविकता और अंधेरे के बीच फंसता चला जाता है। इसके साथ ही फिल्म में पुराने खानदानी रुतबे, ताकत और बदलते दौर की झलक भी देखने को मिलेगी।

खास बात यह है कि वेंकटेश महा ने फिल्म को खुद लिखा, निर्देशित और एडिट किया है। मेकर्स के मुताबिक, यह कहानी भारतीय जड़ों से जुड़ी हुई है, लेकिन इसकी भावनाएं दुनियाभर के दर्शकों को जोड़ने का दम रखती हैं।

वेंकटेश महा इससे पहले ‘C/o कांचरपालम’ और ‘उमा महेश्वर उग्र रूपस्य’ जैसी चर्चित फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वहीं ‘A+S मूवीज’ ने मेजर जैसी सफल फिल्म बनाई थी और ‘श्रीचक्रास एंटरटेनमेंट्स’ फिल्म ‘KA’ को प्रोड्यूस कर चुकी है।

अब दमदार स्टारकास्ट, रहस्यमयी कहानी और अलग अंदाज की वजह से राव बहादुर को 2026 की सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में गिना जा रहा है।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
Rao BahadurRelease DateSuspenseThrills
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
मदर्स डे स्पेशल : दुआ के पहले बर्थडे का केक हो या दूसरी खुशखबरी, देखें दीपिका पादुकोण की प्यारी मदरहुड जर्नी
next post
‘बंदर’ के टीज़र पर सलमान खान का खास रिएक्शन: बोले- “बंदर करेगा अब सब को सिनेमा के अंदर”

You may also like

‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ का टीज़र यूट्यूब पर नंबर...

June 28, 2026

पीएम मोदी को सेशेल्स का सर्वोच्च सम्मान, ‘गार्डियन...

June 28, 2026

‘प्रीतम एंड पेड्रो’ में अरशद वारसी के ‘यूनिक...

June 27, 2026

समाना में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की नींव, 3100 खेल...

June 27, 2026

लगातार दूसरे हफ्ते ‘राख’ ने दिखाया दम, प्राइम...

June 27, 2026

‘सपने वर्सेस एवरीवन’ की तारीफ में बोलीं ऑस्कर...

June 27, 2026

महेश बाबू बोले- ‘राव बहादुर’ सिर्फ फिल्म नहीं,...

June 26, 2026

डेब्यू से पहले वीर हिरानी की तारीफ, फिरोज...

June 26, 2026

आंखों में गुस्सा और निडर अंदाज, ‘मैसा’ से...

June 26, 2026

जन्मदिन विशेष : ‘फाइटर’ के विलेन से ‘नागाबंधम’...

June 25, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • Work With Us
    • Contact Us
    • Collaboration
    • Data Collection
    • Workplace
    • Adverstising
    • Privacy Policy
    • International Collab
    • Feedback
    • Terms of Use
    • About Our Ads
    • Help & Support
    • Entertainment
    • News Covering
    • Technology
    • Trending Now

Edtior's Picks

‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ का टीज़र यूट्यूब पर नंबर 1 ट्रेंड, फैंस में जबरदस्त...
पीएम मोदी को सेशेल्स का सर्वोच्च सम्मान, ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ से...
‘प्रीतम एंड पेड्रो’ में अरशद वारसी के ‘यूनिक प्रोसेस’ पर बोले राजकुमार हिरानी,...

Latest Articles

‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ का टीज़र यूट्यूब पर नंबर 1 ट्रेंड, फैंस में जबरदस्त क्रेज
पीएम मोदी को सेशेल्स का सर्वोच्च सम्मान, ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ से नवाजे गए
‘प्रीतम एंड पेड्रो’ में अरशद वारसी के ‘यूनिक प्रोसेस’ पर बोले राजकुमार हिरानी, जानें क्या कहा
समाना में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की नींव, 3100 खेल मैदान बनाएगी पंजाब सरकार
@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions