Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
ईरान में 4.3 तीव्रता का भूकंप, ईरान के...
नानी स्टारर ‘आया शेर’ हिंदी में रिलीज; श्रीकांत...
पेड्डी का ‘रई रई रा रा’ गाना आउट...
‘तुम्बाड’ यूनिवर्स का विस्तार, मच अवेटेड सीक्वल में...
T20 World Cup : टीम इंडिया सेमीफाइनल में,...
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की इजरायली...
इजराइली हमलों में ईरान के रक्षा मंत्री और...
साइंस सिटी में फूलों की महक, इको क्लब...
US-Israel attack Iran : अमेरिका इजरायल ने ईरान...
‘धुरंधर: द रिवेंज’ की हलचल के बीच, क्यों...
Wednesday, March 4, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home पंजाबहरिके पत्तन की डी-सिल्टिंग के लिए संत सीचेवाल ने मांगा विशेष पैकेज, कहा- डैमों में जमा गाद गंभीर चुनौती
पंजाब

हरिके पत्तन की डी-सिल्टिंग के लिए संत सीचेवाल ने मांगा विशेष पैकेज, कहा- डैमों में जमा गाद गंभीर चुनौती

by live24india December 20, 2025
by live24india December 20, 2025 0 comments 40 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
41

जालंधर/सुल्तानपुर लोधी : राज्यसभा सांसद एवं पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल को पत्र लिखकर केंद्र सरकार से पंजाब के लिए बाढ़ प्रबंधन तथा हरिके पत्तन की डी-सिल्टिंग हेतु विशेष पैकेज जारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने अब भी इस दिशा में देरी की, तो आने वाले समय में पंजाब को और भी बड़ी प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ सकता है।

संत सीचेवाल ने बताया कि वर्ष 2020 में सतलुज दरया पर स्थित गिद्दड़पिंडी रेलवे पुल के नीचे तथा जून-जुलाई महीनों के दौरान बुड्ढा दरया से बड़े स्तर पर गाद निकाले जाने के कारण संबंधित क्षेत्र बाढ़ की भारी मार से बचा रहा था।

अपने पत्र में संत सीचेवाल ने अगस्त 2025 में पंजाब में आई भीषण बाढ़ का उल्लेख करते हुए कहा कि इस आपदा ने अभूतपूर्व तबाही मचाई थी। इसके बाद रावी दरया में आई बाढ़ ने तो सभी पुराने रिकॉर्ड ही तोड़ दिए। इन बाढ़ों के कारण माझा, मालवा और दोआबा क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ। सैकड़ों गांव प्रभावित हुए, बहुमूल्य जानें चली गईं, जबकि किसानों की धान की फसलें लगभग 100 प्रतिशत तक नष्ट हो गईं। सड़कों, सरकारी भवनों और ग्रामीण बुनियादी ढांचे को भी भारी क्षति पहुंची।

हरिके पत्तन हेडवर्क्स का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जहां सतलुज और ब्यास नदियों का संगम होता है, वहां 1952-53 में बैराज बनने के बाद से आज तक एक बार भी डी-सिल्टिंग नहीं की गई है। लगभग 48 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में भारी मात्रा में गाद जमा हो चुकी है, जिसके कारण पानी स्टोरेज की क्षमता लगभग समाप्त हो गई है। बरसात के मौसम में चिट्टी बेईं, काली बेईं, सतलुज और ब्यास दरया बड़ी मात्रा में गाद और रेत लेकर आते हैं, जो हरिके पत्तन में जमा हो जाती है। पानी तो आगे राजस्थान की ओर चला जाता है, लेकिन गाद पंजाब के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है।

संत सीचेवाल ने कहा कि पंजाब की अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है और कृषि पूरी तरह पानी पर निर्भर करती है। पानी का भंडारण डैमों में होता है, जिनका नियंत्रण केंद्र सरकार के पास है। उन्होंने कहा, “जिस पंजाब ने देश का पेट भरा, आज वही पंजाब खुद पानी के लिए संघर्ष कर रहा है।” उन्होंने आगे बताया कि अगस्त माह में आई बाढ़ के कारण किसानों की बंजर हो चुकी जमीनों को दोबारा खेती योग्य बनाने के लिए पिछले पांच महीनों से सेवा कार्य चल रहा है। कई स्थानों पर खेतों में चार से पांच फुट तक गाद जमा है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हर साल डैमों में आने वाले पानी के साथ गाद की मात्रा कितनी अधिक होती होगी।

*बॉक्स आइटम: 23 जल-भंडारों में 50 प्रतिशत से अधिक गाद जमा*

डैमों में गाद जमने के गंभीर मुद्दे को लेकर संत सीचेवाल ने संसद के शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन शून्यकाल के दौरान यह विषय उठाने का प्रयास किया था, लेकिन सदन में हंगामे के कारण यह संभव नहीं हो सका। इस संबंध में उन्होंने प्रश्न भी लगाया था, जिसके उत्तर में केंद्र सरकार ने स्वीकार किया कि देश के 439 जल-भंडारों में गाद जमा होने के कारण जल संग्रहण क्षमता में 19.24 प्रतिशत की कमी आ चुकी है। इनमें से 23 जल-भंडार ऐसे हैं, जिनमें 50 प्रतिशत से अधिक गाद जमा हो चुकी है। संत सीचेवाल ने कहा कि पंजाब पहले ही भू-जल की गंभीर कमी से जूझ रहा है। डैमों में जल भंडारण क्षमता घटने से राज्य की सिंचाई व्यवस्था और पेयजल सुरक्षा लगातार कमजोर होती जा रही है।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
and EnvironmentalistDamsDesiltingHarike WetlandRajya Sabha MPSant SeechewalSilt AccumulationSpecial PackageSultanpur Lodhi
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
पति-पत्नी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- घर खर्च का हिसाब मांगना गलत नहीं
next post
क्या आपको भी लगती है सर्दियों में ज्यादा ठंड?

You may also like

साइंस सिटी में फूलों की महक, इको क्लब...

February 28, 2026

भारत में जमशेदपुर के बाद टाटा स्टील का...

February 23, 2026

सीएम मान का एलान, ‘मेरी रसोई योजना’ के...

February 23, 2026

पंजाब सेक्रेटेरिएट को बम से उड़ाने की धमकी,...

February 19, 2026

अकाली दल की सरकार बनने पर राजस्थान जाने...

February 18, 2026

दुकानदारों को अब दफ्तरों के चक्कर काटने की...

February 18, 2026

Punjab : स्कूलों और मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल...

February 17, 2026

महा शिवरात्रि मौके केजरीवाल और CM मान ने...

February 15, 2026

PM मोदी और CM मान ने पुलवामा हमले...

February 14, 2026

CM मान महीने में दूसरी बार जालंधर पहुंचे,...

February 12, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • Work With Us
    • Contact Us
    • Collaboration
    • Data Collection
    • Workplace
    • Adverstising
    • Privacy Policy
    • International Collab
    • Feedback
    • Terms of Use
    • About Our Ads
    • Help & Support
    • Entertainment
    • News Covering
    • Technology
    • Trending Now

Edtior's Picks

ईरान में 4.3 तीव्रता का भूकंप, ईरान के गोराश में भूकंप के झटके
नानी स्टारर ‘आया शेर’ हिंदी में रिलीज; श्रीकांत ओडेला की ‘द पैराडाइज’ ने...
पेड्डी का ‘रई रई रा रा’ गाना आउट : एआर रहमान के म्यूजिक...

Latest Articles

ईरान में 4.3 तीव्रता का भूकंप, ईरान के गोराश में भूकंप के झटके
नानी स्टारर ‘आया शेर’ हिंदी में रिलीज; श्रीकांत ओडेला की ‘द पैराडाइज’ ने बनाया साल का रिकॉर्ड
पेड्डी का ‘रई रई रा रा’ गाना आउट : एआर रहमान के म्यूजिक और राम चरण के हाई-एनर्जी स्वैग ने मचाया धमाल
‘तुम्बाड’ यूनिवर्स का विस्तार, मच अवेटेड सीक्वल में नजर आएंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी
@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions