Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
BJP स्थापना दिवस पर बोले PM मोदी, पार्टी...
‘राजा शिवाजी’ का फर्स्ट लुक टीज़र बिग बॉस...
पंचायत’ के 6 साल हुए पूरे, प्राइम वीडियो...
‘मातृभूमि’ के गाने ‘चांद देख लेना’ का मेकिंग...
आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन ने बेटे के जन्मदिन...
कलियुग राइजिंग: भारत की एआई फिल्म ने रचा...
जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी ने अभिनीत...
Bihar : नालंदा के शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़...
पंजाब के हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये...
सनौर में 87 करोड़ की लागत से होगा...
Monday, April 6, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home टॉप न्यूज़BJP स्थापना दिवस पर बोले PM मोदी, पार्टी को अपनी मां मानते हैं, हर चुनौती का ईमानदारी से सामना कर रहे
टॉप न्यूज़देश

BJP स्थापना दिवस पर बोले PM मोदी, पार्टी को अपनी मां मानते हैं, हर चुनौती का ईमानदारी से सामना कर रहे

by live24india April 6, 2026
by live24india April 6, 2026 0 comments 1 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
2

नई दिल्ली, 6 अप्रैल : भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक वीडियो संदेश में कहा कि देश की जनता में बीजेपी का भरोसा लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने पार्टी की उपलब्धियों को गिनाया और पार्टी के कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी।

पीएम मोदी ने कहा- ‘भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जहां हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं। इसलिए पार्टी का स्थापना दिवस केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं होता है। ये हम सब कार्यकर्ताओं के लिए एक भावुक अवसर होता है। ये दिन हमें पार्टी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का मौका देता है कि पार्टी ने हमें राष्ट्रसेवा का सौभाग्य दिया। मैं देशभर के कोटि कोटि भाजपा कार्यकर्ताओं और भाजपा को समर्थन करने वाले मेरे देश के सभी नागरिकों को भाजपा स्थापना दिवस की बहुत बहुत बधाई देता हूं।’

इसके साथ ही पीएम मोदी ने मौजूदा चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि इस समय जिन राज्यों में चुनाव हैं, वहां भी मैं पार्टी कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा देख रहा हूं। उन्होंने पार्टी के नए अध्यक्ष नितिन नवीन के कार्यो की भी सराहना की। पीएम मोदी ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने इस ऊर्जा को देखकर ऐसा लग रहा है कि नवीन जी (बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन) ने पार्टी में नवीनता भर दी है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज BJP जिस शिखर पर है, उसकी चमक सबको दिखती है, लेकिन यहां तक पहुंचने में लाखों कार्यकर्ताओं का जो श्रम है, उन्होंने तप, त्याग की पराकाष्ठा की है, ये वही जान सकता है, जो इस पार्टी के संकल्पों के लिए समर्पित होकर स्वयं इस साधना का हिस्सा रहा है।

हमने कार्यकर्ताओं का ऐसा विशाल कैडर खड़ा किया, जिनमें सेवा भावना से काम करने का समर्पण था, जिन्होंने पार्टी के सिद्धांतों को अपने जीवन का आदर्श बनाया और जिन्होंने किसी भी परिस्थिति में अपने मूल्यों से समझौता स्वीकार नहीं किया।

पीएम मोदी ने आगे कहा-” सत्ता को प्राथमिकता देने वाली राजनीति का धीरे-धीरे पतन होने लगा और सेवा आधारित राजनीति को धीरे धीरे लोगों का भारी समर्थन मिलने लगा। आज हमें इस बात का गर्व है कि हमने अपने आचरण से भारत की राजनीति में एक नया सिद्धांत स्थापित किया। राष्ट्र प्रथम का सिद्धांत।”

हम 1984 का वह दौर भूल नहीं सकते जब कांग्रेस ने रिकॉर्ड सीटें जीतीं लेकिन देश की जनता देख रही थी कि कैसे कांग्रेस सत्ता हासिल करके उसके साथ विश्वासघात कर रही है। ऐसे में BJP पर देशवासियों का भरोसा बढ़ता रहा और BJP धीरे धीरे चुनाव जीतने लगी। हमारे आने से देश की राजनीति में दो धाराएं स्पष्ट हो गईं। एक धारा बनी सत्ता आधारित राजनीति तो दूसरी धारा बनी सेवा आधारित राजनीति।

उन्होंने आगे कहा-“देश जानता है, हर चुनौती का सामना करने के लिए भाजपा ईमानदारी से कोशिश कर रही है, आगे भी करेगी। पहले भी सकारात्मक नतीजे मिले हैं और आगे भी मिलेंगे। अंग्रेजों के दौर के सैकड़ों काले कानूनों का अंत, लोकतंत्र के लिए नए संसद भवन का निर्माण, सामान्य समाज के गरीबों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण, कानून बनाकर तीन तलाक पर रोक, सीएए, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण… ऐसे कितने ही काम हैं, जो भाजपा के ईमानदार प्रयासों का नतीजा है। और हमारा मिशन अभी भी जारी है। यूनिफॉर्म सिविल कोड, वन नेशन वन इलेक्शन ऐसे सभी विषयों पर आज देश में एक गंभीर चर्चा हो रही है।’

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
BJP Foundation DaychallengeMotherNarendra ModipartyPM ModiSpeaking
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
‘राजा शिवाजी’ का फर्स्ट लुक टीज़र बिग बॉस मराठी के साथ नेशनल टेलीविज़न पर होगा प्रीमियर

You may also like

‘राजा शिवाजी’ का फर्स्ट लुक टीज़र बिग बॉस...

April 6, 2026

पंचायत’ के 6 साल हुए पूरे, प्राइम वीडियो...

April 3, 2026

‘मातृभूमि’ के गाने ‘चांद देख लेना’ का मेकिंग...

April 3, 2026

आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन ने बेटे के जन्मदिन...

April 3, 2026

कलियुग राइजिंग: भारत की एआई फिल्म ने रचा...

April 3, 2026

जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी ने अभिनीत...

March 31, 2026

Bihar : नालंदा के शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़...

March 31, 2026

पंजाब के हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये...

March 30, 2026

सनौर में 87 करोड़ की लागत से होगा...

March 30, 2026

मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपये कम...

March 27, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • Work With Us
    • Contact Us
    • Collaboration
    • Data Collection
    • Workplace
    • Adverstising
    • Privacy Policy
    • International Collab
    • Feedback
    • Terms of Use
    • About Our Ads
    • Help & Support
    • Entertainment
    • News Covering
    • Technology
    • Trending Now

Edtior's Picks

BJP स्थापना दिवस पर बोले PM मोदी, पार्टी को अपनी मां मानते हैं,...
‘राजा शिवाजी’ का फर्स्ट लुक टीज़र बिग बॉस मराठी के साथ नेशनल टेलीविज़न...
पंचायत’ के 6 साल हुए पूरे, प्राइम वीडियो ने आधिकारिक तौर पर किया...

Latest Articles

BJP स्थापना दिवस पर बोले PM मोदी, पार्टी को अपनी मां मानते हैं, हर चुनौती का ईमानदारी से सामना कर रहे
‘राजा शिवाजी’ का फर्स्ट लुक टीज़र बिग बॉस मराठी के साथ नेशनल टेलीविज़न पर होगा प्रीमियर
पंचायत’ के 6 साल हुए पूरे, प्राइम वीडियो ने आधिकारिक तौर पर किया सीजन 5 का ऐलान
‘मातृभूमि’ के गाने ‘चांद देख लेना’ का मेकिंग वीडियो आउट, सलमान-चित्रांगदा की दिखी केमिस्ट्री
@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions