कपूरथला : फगवाड़ा में सुबह-सुबह एक मशहूर मिठाई की दुकान पर फायरिंग की सनसनीखेज घटना हुई। फगवाड़ा में होशियारपुर रोड पर स्थित सुधीर स्वीट शॉप पर सुबह करीब 7 बजे अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की।
मिली जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने दुकान पर 7 राउंड फायरिंग की। राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। कपूरथला के SSP गौरव तुरा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हर पहलू की जांच की जा रही है।
मौके पर पहुंची फगवाड़ा पुलिस ने मौके से सात खाली कारतूस बरामद किए हैं। सूत्रों का कहना है कि मामला जबरन वसूली से जुड़ा हो सकता है, हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। आरोपियों की पहचान के लिए इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान आज जालंधर और फगवाड़ा का दौरा करेंगे। सुबह मुख्यमंत्री जालंधर में एक पब्लिक मीटिंग के दौरान मौके पर ही लोगों के मुद्दों पर बात करेंगे। इसके बाद वे फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में स्टार्ट-अप पंजाब इवेंट में शामिल होंगे।





