Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
Japan Election : जापान की आयरन लेडी की...
T20 World Cup स्पिनरों के दम पर श्रीलंका...
T20 World Cup रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने...
आदिवासियों के हाथ में बंदूक थमाकर उनका भविष्य...
T20 World Cup न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5...
नायब सिंह सरकार ने 75000 बुज़ुर्गों की पेंशन...
T20 World Cup : पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड...
भारत ने छठी बार जीता U-19 वर्ल्ड कप,...
खुरालगढ़ में गुरु रविदास यादगार का विस्तार और...
गुरु रविदास महाराज जी की महान विरासत को...
Monday, February 9, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home पंजाबआप विधायकों का ऐतिहासिक कदम, 10 लाख मनरेगा परिवारों की आवाज पहुंचेगी PM तक
पंजाब

आप विधायकों का ऐतिहासिक कदम, 10 लाख मनरेगा परिवारों की आवाज पहुंचेगी PM तक

by live24india December 30, 2025
by live24india December 30, 2025 0 comments 28 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
29

चंडीगढ़ : पंजाब में आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर साबित किया है कि वह गरीबों और मजदूरों की सच्ची हितैषी है। पार्टी के विधायकों ने राज्य के 10 लाख से अधिक मनरेगा मजदूर परिवारों की पीड़ा और मांगों को आवाज देने के लिए एक अभूतपूर्व अभियान शुरू किया है।

आम आदमी पार्टी के विधायक पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में मनरेगा मजदूरों द्वारा लिखे गए लाखों पत्र लेकर पहुंचे। यह पत्र उन मेहनतकश परिवारों के दर्द और संघर्ष की दास्तान बयां करते हैं, जो महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत काम करके अपना जीवन-यापन करते हैं। बतां दें कि मनरेगा मज़दूर भी आज पंजाब विधान सभा में हाजिर थे।

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने इन पत्रों को केवल विधानसभा में प्रस्तुत करने तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इन्हें सीधे देश के प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। इसका उद्देश्य केंद्र सरकार को मजदूरों की वास्तविक स्थिति से अवगत कराना और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग करना है।

पंजाब के मनरेगा मजदूर कई गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं। सबसे बड़ी समस्या मजदूरी के भुगतान में होने वाली देरी है, जिसके कारण गरीब परिवारों की आजीविका बुरी तरह प्रभावित होती है। इसके अलावा कई मजदूरों को समय पर काम नहीं मिल पाता, जिससे उन्हें बेरोजगारी का सामना करना पड़ता है। पंजाब सरकार का आरोप है कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा फंड समय पर जारी न करने से योजना का क्रियान्वयन कमजोर पड़ता है और मजदूरों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।

आम आदमी पार्टी की यह पहल दर्शाती है कि पार्टी फाइलों में दबी गरीबों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह अभियान केंद्र सरकार पर दबाव बनाने की एक रणनीतिक पहल है, ताकि मनरेगा फंड्स समय पर जारी हों और मजदूरों को उनका हक मिल सके। आम आदमी पार्टी हमेशा गरीबों, मजदूरों के साथ खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी। यह पत्र अभियान उसी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
AAP MLAHistoric StepMNREGA familiesPM Modi
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
मलेशिया गूंज उठा विजय के नाम से, एटली ने ‘वन लास्ट टाइम’ को बनाया लीजेंडरी मोमेंट
next post
मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व में सदन द्वारा चार साहिबज़ादों की लासानी शहादत को श्रद्धा और सम्मान अर्पित

You may also like

नायब सिंह सरकार ने 75000 बुज़ुर्गों की पेंशन...

February 7, 2026

खुरालगढ़ में गुरु रविदास यादगार का विस्तार और...

February 6, 2026

गुरु रविदास महाराज जी की महान विरासत को...

February 6, 2026

‘मोदी–ट्रंप गुप्त सौदा’ भारतीय किसानों को करेगा बर्बाद:...

February 4, 2026

मान सरकार ने युवाओं के लिए रोजगार के...

February 4, 2026

श्री खुरालगढ़ साहिब में 649वें प्रकाश पर्व के...

February 4, 2026

अकाली दल के नेता मजीठिया नाभा जेल से...

February 3, 2026

डेरा प्रमुख का नाम लिए बिना CM मान...

February 3, 2026

पंजाब के 11 जिलों में आज कोहरे का...

February 2, 2026

गुरदासपुर मेरिटोरियस स्कूल में खाना खाने के बाद...

February 2, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • Work With Us
    • Contact Us
    • Collaboration
    • Data Collection
    • Workplace
    • Adverstising
    • Privacy Policy
    • International Collab
    • Feedback
    • Terms of Use
    • About Our Ads
    • Help & Support
    • Entertainment
    • News Covering
    • Technology
    • Trending Now

Edtior's Picks

Japan Election : जापान की आयरन लेडी की ऐतिहासिक जीत, बहुमत का आंकड़ा...
T20 World Cup स्पिनरों के दम पर श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रन...
T20 World Cup रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रन से...

Latest Articles

Japan Election : जापान की आयरन लेडी की ऐतिहासिक जीत, बहुमत का आंकड़ा पार किया
T20 World Cup स्पिनरों के दम पर श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रन से हराया
T20 World Cup रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रन से हराया
आदिवासियों के हाथ में बंदूक थमाकर उनका भविष्य बर्बाद किया : अमित शाह
@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions