Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की इजरायली...
इजराइली हमलों में ईरान के रक्षा मंत्री और...
साइंस सिटी में फूलों की महक, इको क्लब...
US-Israel attack Iran : अमेरिका इजरायल ने ईरान...
‘धुरंधर: द रिवेंज’ की हलचल के बीच, क्यों...
भारत में जमशेदपुर के बाद टाटा स्टील का...
सीएम मान का एलान, ‘मेरी रसोई योजना’ के...
टॉक्सिक : यश का क्लीन-शेव लुक देख दंग...
ज़ी म्यूजिक, केवीएन प्रोडक्शंस और यश की मेगा...
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में 3 आतंकी ढेर,...
Sunday, March 1, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home टॉप न्यूज़ड्रोन शो से नौवें पातशाह के महान जीवन और फ़लसफ़े को अति आधुनिक तकनीक के जरिए पेश किया
टॉप न्यूज़पंजाब

ड्रोन शो से नौवें पातशाह के महान जीवन और फ़लसफ़े को अति आधुनिक तकनीक के जरिए पेश किया

by live24india November 24, 2025
by live24india November 24, 2025 0 comments 40 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
41

CM मान और केजरीवाल ने श्री गुरु तेग बहादुर जी की अपार महिमा को समर्पित ड्रोन शो में शिरकत की

श्री आनंदपुर साहिब : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज संगतों के भारी जनसमूह में शामिल होकर विरासत-ए-खालसा यादगार में श्री गुरु तेग बहादुर जी की अपार महिमा को समर्पित हाई-टेक ड्रोन शो में पूरी श्रद्धाभावना से हाज़िरी लगाई।

मुख्यमंत्री मान और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि विरासत-ए-खालसा यादगार में 23 से 29 नवंबर तक अति-आधुनिक तकनीक के माध्यम से श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन और फ़लसफ़े को प्रदर्शित करता शानदार ड्रोन शो करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की इस विनम्र पहल का उद्देश्य अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करके राज्य की युवा पीढ़ियों को श्री गुरु तेग बहादुर जी की शिक्षाओं से परिचित करवाना है। अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह शो राज्य सरकार की ओर से श्री गुरु तेग बहादुर जी को विनम्र श्रद्धांजलि है, जिसके माध्यम से गुरु जी के महान जीवन, दर्शन और सर्वोच्च बलिदान को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

मुख्यमंत्री और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि इस शो के माध्यम से संगत को ‘हिंद की चादर’-नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी के धर्मनिरपेक्षता, मानवता और शहादत की भावना के महान आदर्शों का जीवंत अनुभव मिलता है। उन्होंने कहा कि यह शो संगत को एक गहरा आध्यात्मिक अनुभव देता है कि कैसे गुरु साहिब ने धर्म और मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया। अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह शो गुरु साहिब के सर्वोच्च बलिदान को भी दर्शाता है, जो मानवता के इतिहास में एक अद्वितीय मिसाल और जुल्म-अत्याचार के ख़िलाफ़ धर्मयुद्ध का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि पावन श्री गुरु ग्रंथ साहिब में दर्ज श्री गुरु तेग बहादुर जी की वाणी मानव एकता, आपसी भाईचारे, निर्भीकता, सत्य और दया-भावना का मार्ग दिखाती है, जिसे इस शो के माध्यम से सही अर्थों में दर्शाया गया है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहादत दिवस की याद में करवाया जा रहा यह शो समूची जनता को नौवें पातशाह की अपार महिमा से अवगत करवाने का राज्य सरकार का विनम्र प्रयास है। अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने कहा कि विरासत-ए-खालसा में करवाए जा रहे इस आउटडोर शो के ज़रिए गुरु साहिब के जीवन-चरित्र को विभिन्न भागों में रंगीन दृश्य-प्रोजेक्शनों, उन्नत लेज़र तकनीकों और प्रभावी साउंडट्रैक के माध्यम से प्रस्तुत किया जा रहा है।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
Drone Showgreat lifeNinth GuruphilosophyshowcasedSri Anandpur SahibSri Guru Tegh Bahadur Jitechnology
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
मुख्यमंत्री मान और केजरीवाल ने तख्त श्री केसगढ़ साहिब, सीस गंज साहिब और गुरुद्वारा भोरा साहिब में माथा टेका
next post
श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहादत दिवस पर पीएम मोदी ने सिक्का और डाक टिकट किया जारी

You may also like

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की इजरायली...

March 1, 2026

इजराइली हमलों में ईरान के रक्षा मंत्री और...

February 28, 2026

साइंस सिटी में फूलों की महक, इको क्लब...

February 28, 2026

US-Israel attack Iran : अमेरिका इजरायल ने ईरान...

February 28, 2026

‘धुरंधर: द रिवेंज’ की हलचल के बीच, क्यों...

February 24, 2026

भारत में जमशेदपुर के बाद टाटा स्टील का...

February 23, 2026

सीएम मान का एलान, ‘मेरी रसोई योजना’ के...

February 23, 2026

टॉक्सिक : यश का क्लीन-शेव लुक देख दंग...

February 22, 2026

ज़ी म्यूजिक, केवीएन प्रोडक्शंस और यश की मेगा...

February 22, 2026

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में 3 आतंकी ढेर,...

February 22, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • Work With Us
    • Contact Us
    • Collaboration
    • Data Collection
    • Workplace
    • Adverstising
    • Privacy Policy
    • International Collab
    • Feedback
    • Terms of Use
    • About Our Ads
    • Help & Support
    • Entertainment
    • News Covering
    • Technology
    • Trending Now

Edtior's Picks

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की इजरायली और अमेरिकी हमले में मौत
इजराइली हमलों में ईरान के रक्षा मंत्री और IRGC चीफ का भी मारे...
साइंस सिटी में फूलों की महक, इको क्लब के सदस्यों समेत 500 स्टूडेंट्स...

Latest Articles

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की इजरायली और अमेरिकी हमले में मौत
इजराइली हमलों में ईरान के रक्षा मंत्री और IRGC चीफ का भी मारे जाने का दावा
साइंस सिटी में फूलों की महक, इको क्लब के सदस्यों समेत 500 स्टूडेंट्स ने फ्लावर शो में लिया हिस्सा
US-Israel attack Iran : अमेरिका इजरायल ने ईरान पर हमला, ईरान ने जवाब में दागीं 70 बैलिस्टिक मिसाइलें
@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions