Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
सात साल बाद प्रभास ने बदली इंस्टाग्राम डीपी,...
दुल्हन बनीं हेली दारूवाला, सवालों में उलझे अक्षय...
नानी की ‘द पैराडाइज’ में दिखेगी विशाल झुग्गी...
गौरव वर्मा की अवानिका फिल्म्स ने ‘प्रेम कीटाणु’...
UPSC की तैयारी कर रहे थे क्रांति प्रकाश...
जैकलीन फर्नांडीज के 7 डांस नंबर, जिनकी एनर्जी...
महिलाओं की नींद क्यों है अलग, हार्मोन से...
राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ वेव्स ओटीटी पर नंबर 1...
मोना सिंह की बुलबुल जौहरी को हुए तीन...
एक्सेल एंटरटेनमेंट के 25 साल पूरे, 30 से...
Sunday, August 16, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • धर्म आस्था
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home पंजाबहरिवल्लभ संगीत सम्मेलन युवाओं को समृद्ध पारंपरिक संगीत से जोड़ रहा : गुलाब चंद कटारिया
पंजाब

हरिवल्लभ संगीत सम्मेलन युवाओं को समृद्ध पारंपरिक संगीत से जोड़ रहा : गुलाब चंद कटारिया

by live24india December 27, 2025
by live24india December 27, 2025 0 comments 85 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
86

कहा, विश्व प्रसिद्ध कार्यक्रम के ऐतिहासिक 150वें संस्करण का हिस्सा बनकर गर्व महसूस हो रहा है

जालंधर : पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने शनिवार को शास्त्रीय संगीत को लोगों की सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का एक शक्तिशाली माध्यम बताते हुए युवाओं से देश की सबसे पुरानी और समृद्ध परंपराओं में से एक भारतीय शास्त्रीय संगीत को सही अर्थों में अपनाने का आह्वान किया।

राज्यपाल श्री देवी तालाब मंदिर में 150वें ऐतिहासिक हरिवल्लभ संगीत सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सम्मेलन पिछली डेढ़ सदी से पारंपरिक भारतीय संगीत की ज्योति को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

राज्यपाल ने कहा कि वह इस विश्व-प्रसिद्ध सम्मेलन के 150वें ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर, पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के सलाहकार दीपक बाली, हरिवल्लभ महासभा के चेयरमैन शीतल विज और प्रधान पूर्णिमा बेरी भी उपस्थित थे।

उन्होंने कहा कि यह वर्ष विशेष महत्व रखता है क्योंकि यह ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष और सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को दर्शाता है। देश के स्वतंत्रता आंदोलन में संगीत की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए श्री कटारिया ने कहा कि देशभक्ति से ओतप्रोत रचनाओं ने जन-जागरण और स्वतंत्रता संग्राम को मजबूती प्रदान की। उन्होंने कहा कि हरिवल्लभ संगीत सम्मेलन भारत की समृद्ध संगीतमय और सांस्कृतिक विरासत को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहा है।

राज्यपाल ने इस बात पर जोर दिया कि युवा पीढ़ी को ऐसे उत्सवों से परिचित करवाना अत्यंत आवश्यक है, जो भारत की सांस्कृतिक विरासत का सार दर्शाते है। उन्होंने कहा कि यह गौरव की बात है कि जलंधर करीब 150 वर्षों से दुनिया के सबसे पुराने शास्त्रीय संगीत उत्सवों में से एक की मेजबानी कर रहा है, जो उभरते कलाकारों को वैश्विक मंच प्रदान करने के साथ-साथ भारतीय शास्त्रीय संगीत को प्रोत्साहित कर रहा है।

प्रबंधक समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए श्री कटारिया ने कहा कि उनके समर्पण ने जालंधर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। उन्होंने भाग लेने वाले कलाकारों का सम्मान किया और उन्हें भारतीय शास्त्रीय संगीत की सेवा जारी रखने की अपील की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि युवाओं को अपनी सांस्कृतिक और संगीतमय विरासत से जोड़ना समय की मांग है।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
Gulab Chand KatariaHarivallabh Music ConferenceMusicRich Traditional
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
कैबिनेट मंत्री और मेयर ने जालंधर में 42 लाख रुपये के सीवरेज प्रोजेक्ट का नींव पत्थर रखा
next post
अकाली दल और शिरोमणि कमेटी अपने गलत कामों के लिए अकाल तख्त साहिब-पंथ को ढाल बना रही : मान

You may also like

एमबीबीएस फीस बढ़ोतरी पर परगट सिंह का सरकार...

August 9, 2026

पंजाब में 13 मल्टी परपज हेल्थ वर्करों की...

August 9, 2026

अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग पर चंडीगढ़...

July 29, 2026

Punjab Fee Regulation Ordinance 2026: पंजाब में निजी...

July 13, 2026

समाना में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की नींव, 3100 खेल...

June 27, 2026

केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू को धार्मिक सजा,...

June 24, 2026

पंजाब निकाय चुनाव: 63.94% मतदान, कई जगह हिंसा...

May 26, 2026

पंजाब बना देश का नंबर-1 राज्य, स्कूल शिक्षा...

May 21, 2026

सतोज गांव से बिजली के तारों को अंडरग्राउंड...

May 19, 2026

खाड़ी युद्ध की आड़ में अपनी विदेश और...

May 19, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • About Us
    • Fact Check Policy
    • Contact Us
    • Work With Us
    • Privacy Policy
    • Advertise With Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Editorial Policy
    • Correction Policy
    • Cookie Policy

Edtior's Picks

सात साल बाद प्रभास ने बदली इंस्टाग्राम डीपी, ‘फौजी’ के पोस्टर ने खींचा...
दुल्हन बनीं हेली दारूवाला, सवालों में उलझे अक्षय ओबेरॉय; ‘लव लॉटरी’ पोस्टर में...
नानी की ‘द पैराडाइज’ में दिखेगी विशाल झुग्गी बस्ती, कई एकड़ में तैयार...

Latest Articles

सात साल बाद प्रभास ने बदली इंस्टाग्राम डीपी, ‘फौजी’ के पोस्टर ने खींचा ध्यान
दुल्हन बनीं हेली दारूवाला, सवालों में उलझे अक्षय ओबेरॉय; ‘लव लॉटरी’ पोस्टर में रहस्य काफी बढ़ा
नानी की ‘द पैराडाइज’ में दिखेगी विशाल झुग्गी बस्ती, कई एकड़ में तैयार हुआ फिल्म का भव्य सेट
गौरव वर्मा की अवानिका फिल्म्स ने ‘प्रेम कीटाणु’ का ऐलान, 2 अक्टूबर 2026 सिनेमाघरों में आएगी

© 2026 Live24 India. All Rights Reserved.  Powered by Live 24 India

  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • धर्म आस्था
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions