Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
‘बिग बॉस मराठी 6’ ने रचा इतिहास: 100...
राम चरण की ‘पेड्डी’ को मिलेगा हॉलीवुड जैसा...
प्रभास और आदित्य धर के साथ आने की...
इस दिन आ रहा है ‘स्वयंभू’ का पहला...
रोंगटे खड़े कर देगा राजा शिवाजी एंथम, अजय-अतुल...
अमेरिकी उपराष्ट्रपति ईरान से सीजफायर पर बातचीत करने...
ईरान की 10 शर्तों के आगे झुके डोनाल्ड...
US-Israel ईरान सीज़फ़ायर : 40वें दिन जंग रुकी,...
BJP स्थापना दिवस पर बोले PM मोदी, पार्टी...
‘राजा शिवाजी’ का फर्स्ट लुक टीज़र बिग बॉस...
Saturday, April 11, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home पंजाबमान सरकार ने व्यापारी-अनुकूल शासन की मजबूती के लिए ‘एकमुश्त निपटारा योजना’ की समय-सीमा बढ़ाई
पंजाब

मान सरकार ने व्यापारी-अनुकूल शासन की मजबूती के लिए ‘एकमुश्त निपटारा योजना’ की समय-सीमा बढ़ाई

by live24india January 1, 2026
by live24india January 1, 2026 0 comments 44 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
45

ओटीएस समय-सीमा में विस्तार हमारी सरकार की कर अनुपालन को सरल बनाने तथा जी.एस.टी. युग से पूर्व के विवादों को हल करने की प्रतिबद्धता को है दर्शाता : हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़ : राज्य के व्यापारी समुदाय एवं उद्योग को एक बड़ी राहत प्रदान करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने ‘बकाया करों की रिकवरी संबंधी पंजाब एकमुश्त निपटारा योजना, 2025’ की समय-सीमा 31 मार्च, 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।

पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी एवं कराधान मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने जी.एस.टी. प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन (जी.एस.टी.पी.ए.), पंजाब सहित विभिन्न हितधारकों के प्रतिनिधियों द्वारा की गई अपील के बाद इस विस्तार के लिए औपचारिक मंजूरी दे दी। यह निर्णय अब तक इस योजना को मिले समर्थन के मद्देनजर भी लिया गया है, जिसके तहत कर विभाग को आज तक 6,348 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

यहाँ उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025 के अंतिम महीनों के दौरान विभिन्न टैक्स रिटर्न भरने की तिथियाँ एक साथ आने के कारण करदाताओं पर काम का काफी बोझ था। इसके अलावा, वैट असेसमेंट ऑर्डर्स की लंबित डिलीवरी जैसी व्यावहारिक चुनौतियों के कारण कई व्यापारियों के लिए दिसंबर की मूल समय सीमा से पहले अपनी देनदारियों का सही निर्धारण करना कठिन हो रहा था।

ओ.टी.एस. स्कीम-2025, जो पहली अक्टूबर से शुरू की गई थी, राज्य की सबसे बड़ी करदाता-अनुकूल पहल साबित हो रही है। इसका मुख्य उद्देश्य पुराने कानूनी विवादों को समाप्त करना तथा सरकारी राजस्व में वृद्धि करना है। निर्धारित मांग की राशि के आधार पर, करदाता ब्याज एवं जुर्माने पर 100 प्रतिशत तक की छूट के साथ-साथ मूल टैक्स की राशि पर भी बड़ी राहत प्राप्त कर सकते हैं।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि समय सीमा में यह विस्तार ईमानदार करदाताओं के लिए जीएसटी से पूर्व के अधिनियमों (वैट एवं केंद्रीय विक्रय कर सहित) के तहत लंबे समय से लंबित विवादों को बिना किसी मानसिक दबाव के निपटाने का सुनहरा अवसर प्रदान कर रहा है। वित्त मंत्री ने आगे कहा, ‘हमारी सरकार व्यापार अनुकूल माहौल सृजित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस समय सीमा को 31 मार्च 2026 तक बढ़ाकर हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई भी योग्य करदाता प्रशासनिक या समय की कमी के कारण इस लाभ से वंचित न रहे।’’

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सभी योग्य व्यापारियों एवं राइस मिलरों से अपील की कि वे अपने बकाये साफ करने के लिए इस अंतिम अवसर का लाभ उठाएँ तथा नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत बिना किसी बोझ के करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि 31 मार्च 2026 की नई समय सीमा के बाद, विभाग द्वारा उन डिफॉल्टरों के खिलाफ सख्त वसूली कार्रवाई शुरू की जाएगी जो इस निपटारा योजना का अवसर नहीं चुनेंगे।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
Extended DeadlineFriendly GovernanceMann governmentOne Time Settlement SchemeStrengthen Trader
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
स्विट्जरलैंड में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान लग्जरी बार में ब्लास्ट, कई लोगों की मौत की आशंका
next post
एसडी कॉलेज में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह मनाया गया

You may also like

पंजाब के हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये...

March 30, 2026

सनौर में 87 करोड़ की लागत से होगा...

March 30, 2026

October में एशियन चैंपियनशिप हॉकी की मेज़बानी करेगा...

March 24, 2026

Chandigarh में पुलिस हेडक्वार्टर से 2 मिनट की...

March 18, 2026

सुखबीर गैंगस्टरों को भगाने की बात करने वाले...

March 17, 2026

नए अस्पताल से धूरी और 70 गांवों के...

March 17, 2026

यदि भगत सिंह भारत के पहले प्रधानमंत्री होते...

March 17, 2026

‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत महिलाओं को...

March 8, 2026

साइंस सिटी में फूलों की महक, इको क्लब...

February 28, 2026

भारत में जमशेदपुर के बाद टाटा स्टील का...

February 23, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • Work With Us
    • Contact Us
    • Collaboration
    • Data Collection
    • Workplace
    • Adverstising
    • Privacy Policy
    • International Collab
    • Feedback
    • Terms of Use
    • About Our Ads
    • Help & Support
    • Entertainment
    • News Covering
    • Technology
    • Trending Now

Edtior's Picks

‘बिग बॉस मराठी 6’ ने रचा इतिहास: 100 करोड़ व्यूज का आंकड़ा पार...
राम चरण की ‘पेड्डी’ को मिलेगा हॉलीवुड जैसा लुक? रत्नावेलु ने शेयर की...
प्रभास और आदित्य धर के साथ आने की चर्चा ने इंटरनेट पर मचाया...

Latest Articles

‘बिग बॉस मराठी 6’ ने रचा इतिहास: 100 करोड़ व्यूज का आंकड़ा पार करने वाला पहला मराठी रियलिटी शो!
राम चरण की ‘पेड्डी’ को मिलेगा हॉलीवुड जैसा लुक? रत्नावेलु ने शेयर की कलर ग्रेडिंग सुइट से बिहाइंड-द-सीन्स की झलक
प्रभास और आदित्य धर के साथ आने की चर्चा ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, फैंस के आ रहे हैं जबरदस्त रिएक्शंस
इस दिन आ रहा है ‘स्वयंभू’ का पहला सिंगल ‘आजा धीररा’, मेकर्स ने पोस्टर के साथ किया ऐलान
@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions