जालंधर, 1 फरवरी : जालंधर के पूर्व मेयर एवं भाजपा पंजाब प्रदेश के महामंत्री राकेश राठौर ने केंद्रीय बजट 2026 को विकसित भारत के लक्ष्य को गति देने वाला बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
राकेश राठौर ने कहा, “यह बजट युवाओं को अवसर, किसानों को सुरक्षा, उद्यमियों को प्रोत्साहन और महिलाओं को सशक्त बनाने पर केंद्रित है। इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग, कृषि और रोजगार पर संतुलित फोकस किया गया है, जो विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को हासिल करने में मदद करेगा।”
उन्होंने आगे कहा, “बजट में 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, बायोफार्मा सेक्टर के लिए 10,000 करोड़ रुपये, शहरी आर्थिक क्षेत्र के लिए 5,000 करोड़ रुपये और MSME के लिए 10,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है, जो देश के विकास को नई गति देगा।”
राकेश राठौर ने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, महिला, युवा, मध्यम वर्ग और उद्योग – सभी को साथ लेकर चलने वाला है। उन्होंने कहा कि यह बजट देश के समग्र विकास को सुनिश्चित करने में मदद करेगा।

Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!
