Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
नीट-यूजी पुनर्परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार
‘खलीबली’ डांसर्स ने रणवीर सिंह की तारीफों के...
‘ड्रैगन’ के लिए 5 साल की मेहनत, प्रशांत...
कॉकटेल 2 में कृति सेनन का जलवा, फैंस...
सपनों के दीवाने एक छत के नीचे! ‘सपने...
अपराधियों के मनोविज्ञान को समझना सबसे बड़ी चुनौती...
अमेरिका-ईरान के बीच 14 सूत्रीय शांति समझौता, प्रतिबंध...
वेलकम टू द जंगल बॉलीवुड की अगली बड़ी...
19 जून को हैदराबाद में लॉन्च होगा ‘नागबंधम’...
‘बंटवारा 1947’ के किरदारों से उठा पर्दा: बिखरते...
Monday, June 22, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home टॉप न्यूज़लोकसभा में बोले PM नरेंद्र मोदी, कांग्रेस पहले वंदे मातरम् पर झुकी और फिर बंटवारे के लिए
टॉप न्यूज़देश

लोकसभा में बोले PM नरेंद्र मोदी, कांग्रेस पहले वंदे मातरम् पर झुकी और फिर बंटवारे के लिए

by live24india December 8, 2025
by live24india December 8, 2025 0 comments 168 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
169

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में वंदे मातरम के विशेष प्रस्ताव पर कहा कि नेहरू की गलतियों की वजह से वंदे मातरम के दो टुकड़े हो गए। उन्होंने दावा किया कि जवाहर लाल नेहरू, मुस्लिम लीग के दबाव में आ गए थे, जिसके वजह से उन्होंने वंदे मातरम का अहम हिस्सा हटा दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने उन तारीखों का भी जिक्र किया, जब वंदे मातरम पर बहस हुई।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘अंग्रेजों ने 1905 में बंगाल का विभाजन किया, तो वंदे मातरम् चट्टान की तरह खड़ा रहा। यह नारा गली–गली का स्वर बन गया। अंग्रेजों ने बंगाल विभाजन के माध्यम से भारत को कमजोर करने की दिशा पकड़ ली थी, लेकिन वंदे मातरम् अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बनता गया। बंगाल की एकता के लिए वंदे मातरम् गली–गली का नारा बन गया था, और यही नारा बंगाल को प्रेरणा देता था।’

‘मुस्लिम लीग के दबाव में झुक गए थे नेहरू’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘मोहम्मद अली जिन्ना ने लखनऊ से 15 अक्टूबर 1936 को वंदे मातरम् के खिलाफ नारा बुलंद किया। कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष जवाहरलाल नेहरू को अपना सिंहासन डोलता दिखा। बजाय इसके कि नेहरू मुस्लिम लीग के आधारहीन बयानों को करारा जबाब देते, उसकी निंदा करते, लेकिन उल्टा हुआ। उन्होंने वंदे मातरम् की ही पड़ताल शुरू कर दी। वह मुस्लिम लीग के दबाव में झुक गए थे।

‘कांग्रेस ने वंदे मातरम की पड़ताल की’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘वंदे मातरम् के प्रति मुस्लिम लीग की विरोध की राजनीति तेज होती जा रही थी, मोहम्मद अली जिन्ना ने लखनऊ से 15 अक्टूबर 1937 को वंदे मातरम् के विरुद्ध नारा बुलंद किया। फिर कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष जवाहरलाल नेहरू को अपना सिंहासन डोलता दिखा, जवाहरलाल नेहरू ने मुस्लिम लीग के आधारहीन बयानों को करारा जवाब देने, निंदा करने की बजाय उल्टा वंदे मातरम् की पड़ताल शुरू कर दी।’

‘वंदे मातरम मुस्लिमों को भड़का सकता है’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘जिन्ना के विरोध के 5 दिन बाद ही 20 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को चिट्ठी लिखी और जिन्ना की भावना से सहमति जताते हुए लिखा कि वंदे मातरम् की आनंदमठ वाली पृष्ठभूमि मुसलमानों को भड़का सकती है। इसके बाद कांग्रेस का बयान आया कि 26 अक्टूबर को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक कोलकाता में होगी जिसमें वंदे मातरम् के उपयोग की समीक्षा की जाएगी।’

‘कांग्रेस ने मुस्लिमों के आगे टेके घुटने’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘पूरे देश में इस प्रस्ताव के विरोध में लोगों ने प्रभात फेरियां निकाली लेकिन दुर्भाग्य से 26 अक्टूबर को कांग्रेस ने वंदे मातरम् पर समझौता कर लिया, वंदे मातरम् के टुकड़े कर दिए। उस फैसले के पीछे नकाब यह पहना गया कि यह सामाजिक सद्भाव का काम है लेकिन इतिहास गवाह है कि कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के आगे घुटने टेक दिए।’

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
BJPCongressIdeaNarendra Modi​​partitionVande Mataram
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
गौरव खन्ना बने Bigg Boss 19 विजेता, फरहाना भट्ट रहीं रनरअप, 50 लाख मिली प्राइज मनी
next post
इंडिगो संकट 7वें दिन भी जारी, 500 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल, CJI बोले- सरकार को ही मामला संभालने दें

You may also like

नीट-यूजी पुनर्परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार

June 19, 2026

‘खलीबली’ डांसर्स ने रणवीर सिंह की तारीफों के...

June 19, 2026

‘ड्रैगन’ के लिए 5 साल की मेहनत, प्रशांत...

June 19, 2026

कॉकटेल 2 में कृति सेनन का जलवा, फैंस...

June 19, 2026

सपनों के दीवाने एक छत के नीचे! ‘सपने...

June 18, 2026

अपराधियों के मनोविज्ञान को समझना सबसे बड़ी चुनौती...

June 18, 2026

अमेरिका-ईरान के बीच 14 सूत्रीय शांति समझौता, प्रतिबंध...

June 18, 2026

वेलकम टू द जंगल बॉलीवुड की अगली बड़ी...

June 17, 2026

19 जून को हैदराबाद में लॉन्च होगा ‘नागबंधम’...

June 17, 2026

‘बंटवारा 1947’ के किरदारों से उठा पर्दा: बिखरते...

June 17, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • Work With Us
    • Contact Us
    • Collaboration
    • Data Collection
    • Workplace
    • Adverstising
    • Privacy Policy
    • International Collab
    • Feedback
    • Terms of Use
    • About Our Ads
    • Help & Support
    • Entertainment
    • News Covering
    • Technology
    • Trending Now

Edtior's Picks

नीट-यूजी पुनर्परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार
‘खलीबली’ डांसर्स ने रणवीर सिंह की तारीफों के बांधे पुल, बोले- किरदार से...
‘ड्रैगन’ के लिए 5 साल की मेहनत, प्रशांत नील बोले- एनटीआर के इनपुट्स...

Latest Articles

नीट-यूजी पुनर्परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार
‘खलीबली’ डांसर्स ने रणवीर सिंह की तारीफों के बांधे पुल, बोले- किरदार से बाहर ही नहीं आते थे
‘ड्रैगन’ के लिए 5 साल की मेहनत, प्रशांत नील बोले- एनटीआर के इनपुट्स रहे शानदार
कॉकटेल 2 में कृति सेनन का जलवा, फैंस बोले- करियर की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस
@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions