Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
द ट्रेटर्स सीजन 2 का ट्रेलर आउट, मल्लिका...
गवर्नर फिल्म की ओटीटी एंट्री, मनोज बाजपेयी की...
‘आदर्श बाल विद्यालय’ देखने के बाद परमीत सेठी...
मालविंदर सिंह कंग ने गडकरी से उठाया राष्ट्रीय...
सनी देओल ने बताया क्यों खास है ‘बटवारा...
‘मिर्जापुर: द मूवी’ का पहला गाना ‘दो नंबरी’...
SVC63: सलमान खान की फीस पर मेकर्स का...
‘उसके साए के भी उड़ने के लिए पंख...
सावन सोमवार 2026: पहला व्रत कब है? जानें...
सनी देओल ‘बटवारा 1947’ प्रमोशनल टूर में करेंगे...
Saturday, August 8, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • धर्म आस्था
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home टॉप न्यूज़इंडिगो संकट 7वें दिन भी जारी, 500 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल, CJI बोले- सरकार को ही मामला संभालने दें
टॉप न्यूज़देश

इंडिगो संकट 7वें दिन भी जारी, 500 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल, CJI बोले- सरकार को ही मामला संभालने दें

by liveydfg_userMain December 8, 2025
by liveydfg_userMain December 8, 2025 0 comments 95 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
96

नई दिल्ली : इंडिगो एयरलाइंस के ऑपरेशनल संकट से जूझ रहे लाखों यात्रियों को सुप्रीम कोर्ट से भी फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। बीते 7 दिनों से इंडिगो की उड़ानों का रद्दीकरण और लेटलतीफी का दौर जारी है। सोमवार को भी हालात सुधरने के बजाय और बिगड़ गए, जब कंपनी ने दिल्ली और बेंगलुरु हवाई अड्डों से 250 से अधिक उड़ानें रद्द कर दीं। आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली एयरपोर्ट से कुल 134 उड़ानें (75 जाने वाली और 59 आने वाली) और बेंगलुरु से 127 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। हालात की गंभीरता को देखते हुए याचिकाकर्ता के वकील ने 6 दिसंबर को सीजेआई सूर्यकांत के घर जाकर भी तत्काल सुनवाई की गुहार लगाई थी, जिसमें यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था और मुआवजे की मांग की गई थी, लेकिन कोर्ट ने फिलहाल प्रशासन के काम में दखल न देने का फैसला किया है।शीर्ष अदालत ने इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने से साफ इनकार कर दिया है। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत के समक्ष जब इस याचिका को तुरंत सूचीबद्ध करने की मांग की गई, तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि अदालत जानती है कि लाखों लोग इस समस्या का सामना कर रहे हैं और हालात खराब हैं, लेकिन सरकार इस मामले को देख रही है, इसलिए उन्हें ही इसे संभालने दिया जाए। याचिकाकर्ता वकील ने दलील दी थी कि करीब 2500 उड़ानें विलंबित हैं और देश के 95 हवाई अड्डे इस अव्यवस्था से प्रभावित हैं, जो सीधे तौर पर नागरिकों के अनुच्छेद 21 के तहत अधिकारों का उल्लंघन है।
इस बीच, विमानन नियामक डीजीसीए (DGCA) ने इंडिगो प्रबंधन पर शिकंजा कस दिया है। डीजीसीए ने पायलटों की ड्यूटी से जुड़े नए FDTL नियमों के कुप्रबंधन को लेकर कंपनी के सीईओ पीटर एल्बर्स और जवाबदेही प्रबंधक इस्द्रो पोर्क्वेरास को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नियामक ने दोनों अधिकारियों को आज शाम 6 बजे तक जवाब देने का अल्टीमेटम दिया है। डीजीसीए ने साफ कर दिया है कि अगर तय समय सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो कंपनी के खिलाफ आवश्यक और सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल देशभर के हवाई अड्डों पर यात्री अपनी उड़ानों के इंतजार में फंसे हुए हैं और एयरलाइन प्रबंधन पायलटों की कमी और रोस्टर की समस्या से जूझ रहा है।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
CJICrisis ContinuesFlights CancelledIndiGoIndigo AirlinesNew DelhiPassengersSurya Kant
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
liveydfg_userMain

previous post
लोकसभा में बोले PM नरेंद्र मोदी, कांग्रेस पहले वंदे मातरम् पर झुकी और फिर बंटवारे के लिए
next post
सुखबीर बादल ने गिद्दड़बाहा से चुनाव लड़ने का ऐलान

You may also like

द ट्रेटर्स सीजन 2 का ट्रेलर आउट, मल्लिका...

August 8, 2026

गवर्नर फिल्म की ओटीटी एंट्री, मनोज बाजपेयी की...

August 8, 2026

‘आदर्श बाल विद्यालय’ देखने के बाद परमीत सेठी...

August 6, 2026

मालविंदर सिंह कंग ने गडकरी से उठाया राष्ट्रीय...

August 6, 2026

सनी देओल ने बताया क्यों खास है ‘बटवारा...

August 6, 2026

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का पहला गाना ‘दो नंबरी’...

August 4, 2026

SVC63: सलमान खान की फीस पर मेकर्स का...

August 4, 2026

‘उसके साए के भी उड़ने के लिए पंख...

August 4, 2026

सावन सोमवार 2026: पहला व्रत कब है? जानें...

August 2, 2026

सनी देओल ‘बटवारा 1947’ प्रमोशनल टूर में करेंगे...

August 2, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • About Us
    • Fact Check Policy
    • Contact Us
    • Work With Us
    • Privacy Policy
    • Advertise With Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Editorial Policy
    • Correction Policy
    • Cookie Policy

Edtior's Picks

द ट्रेटर्स सीजन 2 का ट्रेलर आउट, मल्लिका शेरावत से श्वेता तिवारी तक...
गवर्नर फिल्म की ओटीटी एंट्री, मनोज बाजपेयी की दमदार भूमिका में दिखेगा भारत...
‘आदर्श बाल विद्यालय’ देखने के बाद परमीत सेठी ने अर्चना पूरन सिंह की...

Latest Articles

द ट्रेटर्स सीजन 2 का ट्रेलर आउट, मल्लिका शेरावत से श्वेता तिवारी तक दिखेगी भरोसे और धोखे की जंग
गवर्नर फिल्म की ओटीटी एंट्री, मनोज बाजपेयी की दमदार भूमिका में दिखेगा भारत का आर्थिक संकट
‘आदर्श बाल विद्यालय’ देखने के बाद परमीत सेठी ने अर्चना पूरन सिंह की एक्टिंग पर दिया मजेदार रिएक्शन
मालविंदर सिंह कंग ने गडकरी से उठाया राष्ट्रीय राजमार्ग का मुद्दा, क्षेत्रीय विकास और धार्मिक पर्यटन पर दिया जोर

© 2026 Live24 India. All Rights Reserved.  Powered by Live 24 India

  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • धर्म आस्था
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions