नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के आईएसबीटी (अंतरराज्यीय बस टर्मिनल) से नई इलेक्ट्रिक बसों और एक अंतरराज्यीय बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दिल्ली-धारूहेरा नामक इस नई अंतरराज्यीय बस सेवा का उद्देश्य दोनों शहरों के बीच संपर्क को मजबूत करना है। इस अवसर पर श्रीमती गुप्ता ने कहा कि सरकार का लक्ष्य अगले वर्ष तक डीटीसी की सभी बसों को इलेक्ट्रिक बनाना है, ताकि दिल्ली का सार्वजनिक परिवहन पूरी तरह उत्सर्जन-मुक्त हो सके। उन्होंने कहा कि दिल्ली परिवहन निगम के बेड़े में जुड़ रही यह बसें राजधानी में प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।
मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि आज से राजधानी दिल्ली के धौला कुआं से हरियाणा के धारूहेड़ा तक अंतरराज्यीय इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत भी की गई है। श्रीमती गुप्ता ने सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल को प्रदूषण ख़त्म करने का सबसे प्रभावी समाधान बताया। उन्होंने कहा कि राजधानी में अभी इलेक्ट्रिक बसों की संख्या अभी लगभग तीन हज़ार चार सौ हैं जिसे अगले साल तक बढ़ाया जाएगा।
इसके अलावा, दिल्ली की मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली सरकार शहर में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाने के लिए काम कर रही है और वर्तमान में 3400 इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े में अगले साल तक और वृद्धि होने की उम्मीद है। गुप्ता ने घोषणा की कि सरकार की योजना पूरे बस बेड़े को पूरी तरह से इलेक्ट्रिक बसों से लैस करने की है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछली सरकार के दौरान बंद की गई विश्वविद्यालय बस सेवा को फिर से शुरू कर दिया गया है।
live24india
प्रियंका गांधी ने नितिन गडकरी से मांगा अपॉइंटमेंट, मंत्री ने कहा- प्रश्नकाल के बाद कभी भी आ जाइए
नई दिल्ली : लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के बीच रोचक संवाद देखने को मिला। प्रियंका गांधी ने कहा कि वह जून महीने से अपने लोकसभा क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए मंत्री से समय मांग रही हैं। इस पर नितिन गडकरी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि प्रश्नकाल के बाद ही आ जाइए, कभी भी आ जाइए।
गडकरी ने कहा कि उनका दरवाजा हमेशा खुला रहता है और मिलने के लिए किसी अपॉइंटमेंट की जरूरत नहीं है। मंत्री के इस जवाब पर प्रियंका गांधी ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया, जिस पर सदन में हल्की मुस्कान और सकारात्मक माहौल देखने को मिला।
इसके बाद वायनाड से लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलने उनके कार्यालय पहुंची। यहां गडकरी से वायनाड की सड़क और कनेक्टिविटी से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। प्रियंका ने छह प्रमुख सड़क परियोजनाओं का प्रस्ताव रखा।
इसके बाद प्रियंका गांधी के सवाल का जवाब देते हुए नितिन गडकरी ने हिमालयी क्षेत्रों में सड़क निर्माण से जुड़ी चुनौतियों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हिमालय क्षेत्र में लगभग हर जगह एक जैसी समस्या है, खासकर बार-बार होने वाले भूस्खलन की। उन्होंने बताया कि कई जगहों पर इस वजह से ठेकेदारों को भी काम छोड़ना पड़ा।
नई दिल्ली : लोकसभा ने विकसित भारत- जी राम जी विधेयक पारित किया। यह विधेयक, बीस साल पुराने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम-मनरेगा-2005 का स्थान लेगा। विधेयक का उद्देश्य विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अनुरूप ग्रामीण विकास ढांचा स्थापित करना है। इस विधेयक के तहत, प्रत्येक वित्त वर्ष में प्रत्येक ग्रामीण परिवार को एक सौ पच्चीस दिनों के मजदूरी रोजगार की वैधानिक गारंटी प्रदान की जाएगी। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मनरेगा का स्थान लेने वाले वीबी-जी-राम-जी विधेयक पर बुधवार मध्यरात्रि तक चली चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि इस विधेयक के माध्यम से महिला, युवा, गरीबों की जिंदगी बदलने का काम कर बापू के आदर्शों को जिंदा रखने का काम किया गया है। यह गरीबों की जिंदगी बदलेगा और आदर्श ग्राम की स्थापना करेगा जिसमें लोगों को सभी प्रकार की सुविधाएं उनकी पहुंच में होगी। उन्होंने कहा कि हम किसी से भेदभाव नहीं करते हैं। बापू हमारी प्रेरणा और श्रद्धा हैं। पूरा देश हमारे लिए एक है। हमारे विचार संकीर्ण और संकुचित नहीं है।
पेंशनर दिवस के अवसर पर 75 वर्ष की आयु पूरी कर चुके वरिष्ठ पेंशनरों को किया गया सम्मानित
जालंधर : ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन के नेतृत्व में फिरोजपुर डिवीजन के रेलवे पेंशनरों ने आज जालंधर में पेंशनर दिवस मनाया। इस अवसर पर हजारी लाल पुरी और एलडी वर्मा के नेतृत्व में जालंधर के श्री सत्य नारायण मंदिर के हॉल में एक समारोह का आयोजन किया गया। इस दिन रेलवे प्रशासन की ओर से मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ. जे. एस. निज्जर एसीएमएस और शिवदत्त डिवीजन सचिव एनआरएमयू ने समारोह में भाग लिया।
इस अवसर पर 75 वर्ष की आयु पूरी कर चुके वरिष्ठ पेंशनरों केवल कृष्ण, अश्वनी कुमार, एलडी वर्मा, गुरदयाल दास, सरवन सिंह, दलबीर सिंह, जसविंदर सिंह, एसपी सिंह और जरनैल सिंह को सम्मानित किया गया। इसके बाद विभिन्न शाखाओं के प्रतिनिधियों एम.एम. शर्मा लुधियाना, सुखविंदर सिंह अमृतसर, पूरन सिंह पठानकोट, व्यास देव चड्ढा, आर.सी. मेहता फिरोजपुर, शिवदत्त डिविजनल सेक्रेटरी NRMU, RCF कपूरथला से निरंजन सिंह और जालंधर से गुरदयाल दास ने अपने विचार रखे।
गुरु दयाल दास और परमिंदर सिंह पिंकी ने स्टेज चलाया और श्री देवराज ब्रांच कैशियर और डिविजनल कैशियर अश्वनी कुमार ने ब्रांच अकाउंट्स पेश किए जिन्हें जनरल कमेटी ने पास कर दिया।
जोनल कैशियर मैडम जतिंदर कौर, जोनल असिस्टेंट सेक्रेटरी श्रीमती पुष्पा गुप्ता AIRPWD ने भी अपने विचार रखे और पेंशनर्स की समस्याएं बताईं। इस मौके पर फिरोजपुर डिविजन के एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर भी शामिल हुए। कॉमरेड गुरदयाल दास डिविजनल सेक्रेटरी ऑल इंडिया पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन और SP सिंह, जोनल प्रेसिडेंट, रिटायर्ड फेडरेशन ने पेंशनर्स डे मनाने के बारे में जानकारी दी और पेंशनर्स की नेशनल लेवल की मांगों पर डिटेल में चर्चा की।
फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने किया वंतारा का दौरा, अनंत अंबानी संग की पूजा-अर्चना
जामनगर : अर्जेंटीना के मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी भारत में हैं और मंगलवार की शाम वो अनंत अंबानी के गुजरात स्थित ‘वनतारा’ पहुंच। वंतारा एक वन्यजीव बचाव, पुनर्वास और संरक्षण केंद्र है। मेसी अपने इंटर मियामी टीम के साथी लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल के साथ आए। उनका स्वागत पारंपरिक तरीके से हुआ। जीवंत लोक संगीत बजा, फूलों की बारिश हुई जो आशीर्वाद और शुद्ध इरादे का प्रतीक है, और आरती की गई। फुटबॉल के इस दिग्गज ने मंदिर में महा आरती में हिस्सा लिया।
स्वागत के बाद मेसी ने वनतारा के विशाल संरक्षण-परिसर का भ्रमण किया। यह परिसर बचाए गए बिग कैट्स, हाथियों, शाकाहारी जीवों, सरीसृपों और दुनिया भर से लाए गए कम उम्र के पशुओं के पुनर्वास व देखभाल का केंद्र है।अपने गोट टूर पर निकले मेसी ने भारत के वनतारा मे ही इसे पूरा किया। इससे पहले वह कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली का दौरा कर चुके थे। मेसी अपने इंटर मियामी के साथी खिलाड़ियों लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पाल के साथ पहुंचे थे जहां उनका भव्य पारंपरिक शैली में स्वागत किया गया। फुटबाल दिग्गज ने मंदिर में महाआरती में भी भाग लिया।
डायरेक्टर नीरज घायवान की फिल्म होमबाउंड 98वें ऑस्कर अवॉर्ड के लिए हुई नामित
नई दिल्ली : भारतीय फिल्म होमबाउंड को 98वें ऑस्कर पुरस्कार की सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म श्रेणी के लिए नामित किया गया है। ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जाह्नवी कपूर स्टारर यह फिल्म ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री थी। करण जौहर और नीरज घायवान ने अपनी फिल्म के शॉर्टलिस्ट होने पर खुशी जाहिर की। मंगलवार को ऑस्कर अकादमी ने 12 श्रेणियों के लिए शॉर्टलिस्ट की घोषणा की। नीरज घेवान के निर्देशन में बनी यह फिल्म इस श्रेणी के लिए नामित 15 फिल्मों में शामिल है। इन 15 फिल्मों में से पांच फिल्मों को अंतिम नामांकन के लिए चुना जाएगा, जिसकी घोषणा 22 जनवरी को की जाएगी। भारत की फिल्म ‘होमबाउंड’ को अर्जेंटीना की ‘बेलेन’, ब्राजील की ‘द सीक्रेट एजेंट’, फ्रांस की ‘इट वाज़ जस्ट एन एक्सीडेंट’, जर्मनी की ‘साउंड ऑफ फॉलिंग’, इराक की ‘द प्रेसिडेंट्स केक’, जापान की ‘कोकुहो’, जॉर्डन की ‘ऑल दैट्स लेफ्ट ऑफ यू’, नॉर्वे की ‘सेंटिमेंटल वैल्यू’, फिलिस्तीन की ‘पैलेस्टाइन 36’, दक्षिण कोरिया की ‘नो अदर चॉइस’, स्पेन की ‘सिरात’, स्विट्जरलैंड की ‘लेट शिफ्ट’, ताइवान की ‘लेफ्ट-हैंडेड गर्ल’ और ट्यूनीशिया की ‘द वॉइस ऑफ हिंद रजब’ के साथ शॉर्टलिस्ट किया गया है।
पंजाब में ‘आप’ का क्लीन स्वीप! जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों में दर्ज की प्रचंड जीत
चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों में पार्टी को बड़ा जनादेश देने के लिए पंजाब के लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने इस नतीजे को ‘आप’ सरकार के शासन और जन-पक्षीय नीतियों का स्पष्ट समर्थन बताया।
चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए अमन अरोड़ा ने पंजाब के लोगों को चुनावों के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि 14 तारीख को हुए मतदान हाल के समय में सबसे शांतिपूर्ण और निष्पक्ष स्थानीय निकाय चुनावों में से एक थे, जो सुचारू रूप से और बिना किसी अप्रिय घटना के संपन्न हुए।
अरोड़ा ने कहा कि जिस तरह से नतीजे लगातार आ रहे हैं, उसके मुताबिक आम आदमी पार्टी के पक्ष में एकतरफा जनादेश साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि वह लोकतंत्र को मजबूत करने और सुशासन में विश्वास जताने के लिए सभी पंजाबियों को बधाई देते हैं।
उन्होंने ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पार्टी नेताओं, विधायकों, उम्मीदवारों और खासतौर पर समर्पित वालंटियर्स को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत ‘आप’ सरकार की पिछले कुछ सालों की कार्यप्रणाली और जमीनी स्तर पर वालंटियर्स की अथक मेहनत का नतीजा है।
जिला परिषद चुनावों में पूरे पंजाब के कुल 354 जोनों में से इस कॉन्फ्रेंस के दौरान 71 जोनों के नतीजे घोषित किए गए थे, जो आम आदमी पार्टी की मजबूत बढ़त को दर्शाते थे। ‘आप’ ने 60 जोनों में जीत दर्ज की, जो भारी बहुमत को दर्शाती है, जबकि कांग्रेस ने 7 जोन जीते। शिरोमणि अकाली दल ने 1 जोन, निर्दलीय उम्मीदवारों ने 2 और भाजपा ने 1 जोन में जीत हासिल की।
अरोड़ा ने कहा कि घोषित जिला परिषद के लगभग 85% नतीजे ‘आप’ के पक्ष में आए हैं, जो पार्टी की नीतियों और नेतृत्व में लोगों के विश्वास को साफ दर्शाते हैं।
ब्लॉक समिति चुनावों में पूरे पंजाब के कुल 2,863 ब्लॉकों में से इस प्रेस कॉन्फ्रेंस तक 1,275 ब्लॉकों के नतीजे घोषित किए गए थे। ‘आप’ ने 867 ब्लॉकों में जीत हासिल की, जो घोषित नतीजों का लगभग 68% है। कांग्रेस ने 216 ब्लॉक, शिरोमणि अकाली दल ने 129, निर्दलीय उम्मीदवारों ने 63 और भाजपा ने 20 ब्लॉकों में जीत दर्ज की।
इसे ‘आप’ की एकतरफा जीत करार देते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि हालांकि बैलेट पेपरों से गिनती एक धीमी प्रक्रिया है, लेकिन रुझान स्पष्ट तौर पर आम आदमी पार्टी और पंजाब सरकार की नीतियों की ओर पंजाब के झुकाव को दर्शाते हैं।
उन्होंने कहा कि पार्टी पिछले चार सालों के दौरान ‘आप’ सरकार द्वारा किए गए कामों को लेकर जनता की कचहरी में गई थी और पंजाब के लोगों ने सरकार के शासन पर मुहर लगा दी है।
अमन अरोड़ा ने मतदाताओं का उनके भरपूर समर्थन के लिए धन्यवाद किया और सभी विजेता जिला परिषद व ब्लॉक समिति सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ‘आप’ पंजाब की उम्मीदों को पूरा करने के लिए ईमानदारी, पारदर्शिता और समर्पण के साथ काम करना जारी रखेगी।
कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं। धुरंधर में शानदार कास्टिंग के बाद अब उन्होंने बॉर्डर 2 के लिए भी एक बेहद दमदार कलाकारों की टोली तैयार की है। इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी, मोना सिंह सहित कई कलाकार एक साथ नज़र आएंगे। टीज़र लॉन्च इवेंट के दौरान वरुण धवन ने मुकेश छाबड़ा की कास्टिंग की खुलकर तारीफ की और कहा कि जिन फिल्मों में मुकेश छाबड़ा कलाकारों का चयन करते हैं, वे फिल्में हिट होना तय होती हैं।
इवेंट के दौरान वरुण धवन ने कहा,
“फिल्म में मोना सिंह भी हैं और वह सनी देओल सर के अपोज़िट एक अहम भूमिका निभा रही हैं। हमारे साथ डेब्यू कर रही मेधा राणा हैं, जो मेरे अपोज़िट नज़र आएंगी। अहान शेट्टी को अनन्या सिंह के साथ कास्ट किया गया है, जिन्हें हाल ही में द बा*र्ड्स ऑफ बॉलीवुड में देखा गया था। सोनम बाजवा, जो एक बेहतरीन परफॉर्मर हैं, दिलजीत दोसांझ के साथ दिखाई देंगी। इसके अलावा फिल्म में कई ऐसे कलाकार भी हैं जिन्हें मुकेश छाबड़ा ने लॉन्च किया है।”
उन्होंने आगे कहा,
“कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने फिल्म के लिए बहुत ही शानदार कास्ट जुटाई है। फिल्म में कई नए कलाकार भी हैं। जिस फिल्म में वो लोगों को डालते हैं, वो फिल्म चलनी ही चलनी है।”
धुरंधर में जबरदस्त कास्टिंग के लिए पहले ही सराहना बटोर चुके मुकेश छाबड़ा अब बॉर्डर 2 के साथ इस सिलसिले को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अभिनेता के पीछे छिपे किरदार को पहचानने की उनकी खास नज़र उन्हें अलग बनाती है, जहां वे अभिनेता और किरदार के बीच की रेखा को बखूबी मिटा देते हैं। वहीं, बॉर्डर 2 का टीज़र देशभक्ति की भावना को जगाने के साथ-साथ दमदार कलाकारों की बेहतरीन अदाकारी का भी वादा करता है। अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।
विजय दिवस पर राष्ट्रपति भवन में भारत के वीरों का सम्मान, राष्ट्रपति मुर्मू ने परमवीर दीर्घा का किया उद्घाटन
नई दिल्ली : इस दिन को मनाने के लिए, राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में परम वीर दीर्घा का उद्घाटन किया। गैलरी में सभी 21 परम वीर चक्र (पीवीसी) विजेताओं के तस्वीर प्रदर्शित किए गए हैं। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इसका उद्देश्य आगंतुकों को उन राष्ट्रीय नायकों के बारे में शिक्षित करना है जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा में अदम्य भावना का प्रदर्शन किया।इस दिन को मनाने के लिए, राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में परम वीर दीर्घा का उद्घाटन किया। गैलरी में सभी 21 परम वीर चक्र (पीवीसी) विजेताओं के तस्वीर प्रदर्शित किए गए हैं।
On the occasion of Vijay Diwas, President Droupadi Murmu inaugurated Param Vir Dirgha at Rashtrapati Bhavan. Raksha Mantri Shri Rajnath Singh, Chief of Defence Staff General Anil Chauhan, Chief of the Army Staff General Upendra Dwivedi, Chief of the Air Staff Air Chief Marshal AP… pic.twitter.com/S9KsyV5fsy
— President of India (@rashtrapatibhvn) December 16, 2025
यह पहल देश के वीर योद्धाओं के अदम्य साहस और बलिदान को सम्मान देने के साथ-साथ आगंतुकों को राष्ट्रीय नायकों के बारे में शिक्षित करने का एक माध्यम बनेगी। 1971 के युद्ध की विजय के प्रतीक इस दिवस पर, यह दीर्घा भारतीय सेना के शौर्य और बांग्लादेश की मुक्ति में निभाई गई भूमिका को भी रेखांकित करती है।
परम वीर चक्र भारत का सर्वोच्च सैन्य सम्मान है, जो युद्ध के दौरान असाधारण वीरता, साहस और आत्मबलिदान के लिए प्रदान किया जाता है। जिन गलियारों में अब परम वीर दीर्घा बनाई गई है, वहां पहले ब्रिटिश सहायक अधिकारियों के चित्र लगे होते थे। भारतीय राष्ट्रीय नायकों के चित्र प्रदर्शित करने की यह पहल औपनिवेशिक मानसिकता को त्यागने और भारत की समृद्ध संस्कृति, विरासत और शाश्वत परंपराओं को गर्व से अपनाने की दिशा में एक सार्थक कदम है।
पहली बार इथियोपिया पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पीएम अली खुद कार चलाकर ले गए होटल
अम्मान : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा पहुंच गए हैं। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला इथियोपिया दौरा है। वे यहां 2 दिन के राजकीय दौरे पर हैं। राजधानी अदीस अबाबा के एयरपोर्ट पर इथियोपिया के पीएम अबी अहमद अली ने उनका स्वागत किया।
After welcoming me at Addis Ababa airport, Prime Minister Dr. Abiy Ahmed Ali drove me to the Science Museum in the city. This Museum showcases different aspects of science and innovation and how they can be harnessed for Ethiopia’s progress.@AbiyAhmedAli pic.twitter.com/BKxxCBfKdk
— Narendra Modi (@narendramodi) December 16, 2025
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को खुद गाड़ी चलाकर होटल तक पहुंचाया। प्रधानमंत्री मोदी इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. एबी अहमद के साथ द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा करेंगे। वे कल वहां की संसद के संयुक्त सत्र को भी संबोधित करेंगे।
