Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
T20 World Cup : टीम इंडिया सेमीफाइनल में,...
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की इजरायली...
इजराइली हमलों में ईरान के रक्षा मंत्री और...
साइंस सिटी में फूलों की महक, इको क्लब...
US-Israel attack Iran : अमेरिका इजरायल ने ईरान...
‘धुरंधर: द रिवेंज’ की हलचल के बीच, क्यों...
भारत में जमशेदपुर के बाद टाटा स्टील का...
सीएम मान का एलान, ‘मेरी रसोई योजना’ के...
टॉक्सिक : यश का क्लीन-शेव लुक देख दंग...
ज़ी म्यूजिक, केवीएन प्रोडक्शंस और यश की मेगा...
Monday, March 2, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home पंजाबपंथ के नाम पर राजनीति करने वालों ने जो नहीं किया, वो मान सरकार ने कर दिखाया : विधायक धालीवाल
पंजाब

पंथ के नाम पर राजनीति करने वालों ने जो नहीं किया, वो मान सरकार ने कर दिखाया : विधायक धालीवाल

by live24india December 21, 2025
by live24india December 21, 2025 0 comments 32 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
33

चंडीगढ़/अमृतसर, 21 दिसंबर : आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और अजनाला से विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा तीन ऐतिहासिक व धार्मिक शहरों अमृतसर (वाल्ड सिटी), श्री आनंदपुर साहिब और तलवंडी साबो को ‘पवित्र शहर’ का दर्जा देने के फैसले का जोरदार स्वागत किया है। उन्होंने इस ऐतिहासिक फैसले के लिए मुख्यमंत्री का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि भगवंत मान ने सिख कौम से किया अपना वादा पूरा करके दिखाया है।

कुलदीप सिंह धालीवाल ने विपक्षी दलों, खासकर अकाली दल पर तीखा राजनीतिक हमला करते हुए कहा कि पंजाब में कई मुख्यमंत्री आए जो खुद को पंथक कहलाते थे और पंथ की राजनीति करते थे। उन्होंने कहा कि वो नेता अपने लिए तो ‘फख्र-ए-कौम’ जैसे अवार्ड ढूंढते रहे, लेकिन गुरुओं की चरण छुई इन पवित्र धरतियों को कभी भी अधिकारिक तौर पर पवित्र शहर का दर्जा नहीं दे सके। धालीवाल ने याद दिलाया कि विरोधी पार्टियों के हर चुनावी घोषणापत्र में यह वादा होता था, लेकिन सत्ता में आने के बाद वे इसे भूल जाते थे।

धालीवाल ने भावुक होते हुए कहा कि उन्हें बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री आनंदपुर साहिब की पवित्र धरती पर हुए पंजाब विधानसभा के सत्र के दौरान जो वादा किया था, आज उसका नोटिफिकेशन जारी करके उसे अमली जामा पहना दिया है। उन्होंने कहा कि ये तीनों शहर सिख धर्म के तख्त साहिबान से संबंधित हैं और पंजाब की धरती पर स्थित हैं, इसलिए इनका सम्मान बहाल करना हर पंजाबी का सपना था।

अपने बयान के अंत में कुलदीप सिंह धालीवाल ने देश-विदेश में बसी समूची सिख संगत और पंजाबियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पहली बार किसी सरकार ने सच्ची नीयत से काम करते हुए अमृतसर, आनंदपुर साहिब और तलवंडी साबो को वो मान-सम्मान दिया है जिसके वे हकदार थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस फैसले से दुनियाभर के सिखों में खुशी की लहर है।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
आज 22 दिसंबर 2025 दिन सोमवार
next post
महाराष्ट्र निकाय चुनाव : महायुति की आंधी में उड़ा MVA, PM बोले- विकास के साथ मजबूती से खड़े हैं लोग

You may also like

साइंस सिटी में फूलों की महक, इको क्लब...

February 28, 2026

भारत में जमशेदपुर के बाद टाटा स्टील का...

February 23, 2026

सीएम मान का एलान, ‘मेरी रसोई योजना’ के...

February 23, 2026

पंजाब सेक्रेटेरिएट को बम से उड़ाने की धमकी,...

February 19, 2026

अकाली दल की सरकार बनने पर राजस्थान जाने...

February 18, 2026

दुकानदारों को अब दफ्तरों के चक्कर काटने की...

February 18, 2026

Punjab : स्कूलों और मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल...

February 17, 2026

महा शिवरात्रि मौके केजरीवाल और CM मान ने...

February 15, 2026

PM मोदी और CM मान ने पुलवामा हमले...

February 14, 2026

CM मान महीने में दूसरी बार जालंधर पहुंचे,...

February 12, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • Work With Us
    • Contact Us
    • Collaboration
    • Data Collection
    • Workplace
    • Adverstising
    • Privacy Policy
    • International Collab
    • Feedback
    • Terms of Use
    • About Our Ads
    • Help & Support
    • Entertainment
    • News Covering
    • Technology
    • Trending Now

Edtior's Picks

T20 World Cup : टीम इंडिया सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को 5 विकेट से...
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की इजरायली और अमेरिकी हमले में मौत
इजराइली हमलों में ईरान के रक्षा मंत्री और IRGC चीफ का भी मारे...

Latest Articles

T20 World Cup : टीम इंडिया सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की इजरायली और अमेरिकी हमले में मौत
इजराइली हमलों में ईरान के रक्षा मंत्री और IRGC चीफ का भी मारे जाने का दावा
साइंस सिटी में फूलों की महक, इको क्लब के सदस्यों समेत 500 स्टूडेंट्स ने फ्लावर शो में लिया हिस्सा
@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions