Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
श्रेयस अय्यर बने भारत के नए टी-20 कप्तान,...
OTT पर ‘धुरंधर 2’ की धूम: जसकीरत और...
‘पेड्डी’ बनी बॉक्स ऑफिस चैंपियन, 2 दिनों में...
‘पेड्डी’ की सफलता के बीच निर्देशक बुच्ची बाबू...
पहली बार शेफ बने N. T. Rama Rao...
Birthday Special : कैसे भूत बंगला ने एकता...
जावेद अख्तर के बोलों से सजा ‘जगमग जगमग...
‘पेड्डी’ देखते ही झूम उठे फैंस, थिएटर्स पर...
Jr. NTR ने ‘ड्रैगन’ से पहले निर्देशक प्रशांत...
राम चरण ने ‘पेड्डी’ से जीता दिल, दमदार...
Thursday, June 11, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home पंजाबभाजपा का ‘तंबाकू मॉडल’: फौज का अपमान, सरहद पर जवान नहीं, अब ‘तंबाकू टैक्स’ बचाएगा देश? : कंग
पंजाब

भाजपा का ‘तंबाकू मॉडल’: फौज का अपमान, सरहद पर जवान नहीं, अब ‘तंबाकू टैक्स’ बचाएगा देश? : कंग

by live24india December 4, 2025
by live24india December 4, 2025 0 comments 72 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
73

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने संसद में ‘हेल्थ सिक्योरिटी और नेशनल सिक्योरिटी सेस बिल 2025’ पर चर्चा के दौरान केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। कंग ने बिल के औचित्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार पान मसाला और तंबाकू जैसी हानिकारक चीजों को ‘राष्ट्रीय सुरक्षा’ से जोड़कर देश के साथ भद्दा मजाक कर रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब तक हम सोचते थे कि देश की सुरक्षा हमारी बहादुर सेना करती है, लेकिन इस बिल के बाद तो पान और तंबाकू बेचने वाले दावा करेंगे कि देश की सुरक्षा वे कर रहे हैं।

फौज के शौर्य का अपमान है तंबाकू को सुरक्षा से जोड़ना

सांसद कंग ने संसद में गरजते हुए कहा कि यह बेहद हास्यास्पद और विरोधाभास से भरा विषय है। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा हमारी ग्रेट इंडियन आर्मी करती है, लेकिन सरकार ऐसा बिल लाकर यह संदेश दे रही है कि पान-मसाले पर टैक्स देने वाला व्यक्ति देश को सिक्योर कर रहा है। कल को पान की दुकान वाला कहेगा कि मैं टैक्स दे रहा हूं, इसलिए बॉर्डर सुरक्षित है। कंग ने कहा कि सेहत की सुरक्षा अच्छे खेल ढांचे और अच्छी डाइट से होती है, न कि तंबाकू से, जिसे हर जगह स्वास्थ्य के लिए खतरनाक बताया गया है। उन्होंने सिख इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का घोड़ा भी तंबाकू के खेत को देखकर रुक गया था, सिख धर्म में इसे इतना बुरा माना जाता है, लेकिन सरकार इसका महिमामंडन कर रही है।

गुजरात के मुंद्रा पोर्ट और पंजाब बॉर्डर पर उठाए सवाल

मलविंदर सिंह कंग ने भाजपा के गुजरात मॉडल को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से हजारों करोड़ रुपये की नशे की खेप पकड़ी जाती है जो पूरे देश में फैल रही है, सरकार उन बड़े मगरमच्छों पर क्या कार्रवाई कर रही है? उन्होंने पंजाब का मुद्दा उठाते हुए कहा कि हमारा पाकिस्तान के साथ 750 किलोमीटर लंबा बॉर्डर लगता है। मुख्यमंत्री भगवंत मान बार-बार इसके आधुनिकीकरण की मांग करते हैं। कंग ने पूछा कि क्या इस सेस से इकट्ठा पैसा पंजाब के बॉर्डर को सुरक्षित करने में लगाया जाएगा? उन्होंने बिल में उस क्लॉज पर भी आपत्ति जताई जिसमें कहा गया है कि कीमतों पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। कंग ने कहा कि क्या सरकार चाहती है कि लोग सस्ता नशा करें और पान मसाले का कारोबार और बढ़े?

राज्यों के हक और इंफ्रास्ट्रक्चर पर दिया जोर

कंग ने अंत में कहा कि सरकार जीएसटी और अन्य माध्यमों से टैक्स का केंद्रीकरण कर रही है। उन्होंने मांग की कि इस सेस से इकट्ठा होने वाले पैसे में राज्यों का हिस्सा स्पष्ट किया जाए। कंग ने नसीहत देते हुए कहा कि अगर सरकार वाकई में हेल्थ और नेशनल सिक्योरिटी चाहती है तो उसे स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर और लोगों के खानपान को बेहतर करने पर ध्यान देना चाहिए, न कि तंबाकू और पान मसाले जैसी चीजों को ग्लोरिफाई करके उनसे देश की सुरक्षा का ढोंग रचना चाहिए। सरकार को इस बिल पर पुनर्विचार करने की जरूरत है।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
AAPAnandpur SahibArmyBJPKangMP Malvinder Singh KangNew DelhiTobacco ModelTobacco Tax
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
जापान दौरे के तीसरे दिन मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रदेश के लिए 500 करोड़ रूपये का निवेश सुरक्षित किया
next post
मीत हेयर ने चंडीगढ़ को पूरी तरह पंजाब को सौंपने की मांग की, कहा, संवेदनशील मुद्दों पर पंजाबियों के सब्र की परीक्षा ले रहा केंद्र

You may also like

पंजाब निकाय चुनाव: 63.94% मतदान, कई जगह हिंसा...

May 26, 2026

पंजाब बना देश का नंबर-1 राज्य, स्कूल शिक्षा...

May 21, 2026

सतोज गांव से बिजली के तारों को अंडरग्राउंड...

May 19, 2026

खाड़ी युद्ध की आड़ में अपनी विदेश और...

May 19, 2026

भीषण गर्मी की चपेट में पंजाब : बठिंडा...

May 18, 2026

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के 4 शूटर गिरफ्तार, 8...

May 17, 2026

30 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल...

May 16, 2026

जालंधर और अमृतसर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर...

May 5, 2026

श्री आनंदपुर साहिब से लौट रहे श्रद्धालुओं से...

April 15, 2026

ED ने MP मित्तल के ठिकानों पर मारी...

April 15, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • Work With Us
    • Contact Us
    • Collaboration
    • Data Collection
    • Workplace
    • Adverstising
    • Privacy Policy
    • International Collab
    • Feedback
    • Terms of Use
    • About Our Ads
    • Help & Support
    • Entertainment
    • News Covering
    • Technology
    • Trending Now

Edtior's Picks

श्रेयस अय्यर बने भारत के नए टी-20 कप्तान, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को...
OTT पर ‘धुरंधर 2’ की धूम: जसकीरत और हमज़ा के किरदार में रणवीर...
‘पेड्डी’ बनी बॉक्स ऑफिस चैंपियन, 2 दिनों में किया 181.8 करोड़ रुपये से...

Latest Articles

श्रेयस अय्यर बने भारत के नए टी-20 कप्तान, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को पहली बार मिला मौका
OTT पर ‘धुरंधर 2’ की धूम: जसकीरत और हमज़ा के किरदार में रणवीर के इन सीन्स ने जीता दर्शकों का दिल!
‘पेड्डी’ बनी बॉक्स ऑफिस चैंपियन, 2 दिनों में किया 181.8 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन
‘पेड्डी’ की सफलता के बीच निर्देशक बुच्ची बाबू साना ने मांगी माफी, दर्शकों की आपत्तियों पर होंगे बदलाव
@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions