Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
रकुल प्रीत ने साझा किया अपना पहला स्टार-प्रभावित...
POGO लेकर आया नया 3D एनिमेटेड शो “सम्पत...
Birthday स्पेशल : नवाजुद्दीन सिद्दीकी के 10 दमदार...
29 को सिनेमाघरों में ‘कृष्णा और चिट्ठी’, भक्त...
भीषण गर्मी की चपेट में पंजाब : बठिंडा...
देशभर में धमाल मचाने आ रही NTRNeel की...
कॉमेडी, मेलोड्रामा और फायरिंग के बीच ‘रजनी की...
स्वीडन दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, निवेश-व्यापार और...
18 को रिलीज होगा ‘पेड्डी’ का ट्रेलर, सामने...
भारत-नीदरलैंड संबंधों को मिला ‘रणनीतिक साझेदारी’ का दर्जा,...
Tuesday, May 19, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home पंजाबमुख्यमंत्री मान ने मैडीकल कालेजों को अपग्रेड करने के लिए 68.98 करोड़ रूपये के फंड जारी करने के हुक्म दिए
पंजाब

मुख्यमंत्री मान ने मैडीकल कालेजों को अपग्रेड करने के लिए 68.98 करोड़ रूपये के फंड जारी करने के हुक्म दिए

by live24india December 23, 2025
by live24india December 23, 2025 0 comments 61 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
62

चंडीगढ़ : मेडिकल कॉलेजों में लोगों को मानक उपचार एवं मेडिकल टेस्ट की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य के प्रमुख मेडिकल कॉलेजों का काया-कल्प करने के लिए 68.98 करोड़ रुपए के फंड तुरंत जारी करने के आदेश दिए हैं। यहां आज मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के इन मेडिकल कॉलेजों में इन सुविधाओं का विस्तार करना समय की जरूरत थी ताकि लोगों को बेहतर इलाज के साथ-साथ मेडिकल टेस्ट की सुविधा सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने कहा कि इन मेडिकल कॉलेजों को अति-आधुनिक एवं विश्व स्तरीय मशीनरी से लैस करना आवश्यक है ताकि ये मरीजों को बेहतर तरीके से सेवाएं दे सकें। भगवंत सिंह मान ने मेडिकल शिक्षा विभाग को निर्देश दिया कि इन मेडिकल कॉलेजों में सुविधाओं को अपग्रेड करने के लिए तुरंत 68.98 करोड़ रुपए जारी किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 26.53 करोड़ रुपए सरकारी मेडिकल कॉलेज अमृतसर, 28.51 करोड़ रुपए सरकारी मेडिकल कॉलेज पटियाला, 9.43 करोड़ रुपए डॉ. बी.आर. अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एस.ए.एस. नगर (मोहाली) तथा 4.51 करोड़ रुपए पी.जी.आई. सैटेलाइट सेंटर, फिरोजपुर के लिए तुरंत दिए जाएं। उन्होंने कहा कि इन फंडों का उपयोग आधुनिक मशीनें एवं अन्य उपकरण खरीदने के साथ-साथ मेडिकल कॉलेजों में विकास कार्यों के लिए किया जाए। भगवंत सिंह मान ने दोहराया कि हमारी सरकार पंजाब को विश्व भर में मेडिकल शिक्षा का गढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इससे इलाज एवं मेडिकल टेस्ट की सुविधाओं को और बल मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में यह कार्य समयबद्ध एवं उचित तरीके से पूरा किया जाए ताकि लोगों को इलाज की सुविधाएं किफायती दरों पर उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि पंजाब का इतिहास रहा है कि इसने विश्व स्तरीय डॉक्टर पैदा किए हैं और आज भी राज्य में बड़ी संख्या में विद्यार्थी डॉक्टर बनने के लिए मेडिकल शिक्षा ले रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन मेडिकल कॉलेजों में मानक शिक्षा देना राज्य सरकार का फर्ज है ताकि मेडिकल शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को बड़े स्तर पर लाभ मिले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन मेडिकल कॉलेजों का काया-कल्प करने का एकमात्र उद्देश्य लोगों की मानक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि इन प्रमुख कॉलेजों में मानक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने से आम आदमी की भलाई सुनिश्चित होगी। भगवंत सिंह मान ने दोहराया कि राज्य सरकार इस जनकल्याणकारी कार्य के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा, अतिरिक्त मुख्य सचिव अलोक शेखर, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य कुमार राहुल, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव डॉ. रवि भगत तथा अन्य उपस्थित थे।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
68.98 CroreCMMannMedical CollegesMedical Education
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
देश से प्यार है, इसलिए यह किरदार करना मुश्किल था : अर्जुन रामपाल
next post
भाजपा को दहशत फैलाने की बजाय देश विरोधी तत्वों के खिलाफ पंजाब के साथ खड़ा होना चाहिए : अमन अरोड़ा

You may also like

भीषण गर्मी की चपेट में पंजाब : बठिंडा...

May 18, 2026

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के 4 शूटर गिरफ्तार, 8...

May 17, 2026

30 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल...

May 16, 2026

जालंधर और अमृतसर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर...

May 5, 2026

श्री आनंदपुर साहिब से लौट रहे श्रद्धालुओं से...

April 15, 2026

ED ने MP मित्तल के ठिकानों पर मारी...

April 15, 2026

पंजाब के हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये...

March 30, 2026

सनौर में 87 करोड़ की लागत से होगा...

March 30, 2026

October में एशियन चैंपियनशिप हॉकी की मेज़बानी करेगा...

March 24, 2026

Chandigarh में पुलिस हेडक्वार्टर से 2 मिनट की...

March 18, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • Work With Us
    • Contact Us
    • Collaboration
    • Data Collection
    • Workplace
    • Adverstising
    • Privacy Policy
    • International Collab
    • Feedback
    • Terms of Use
    • About Our Ads
    • Help & Support
    • Entertainment
    • News Covering
    • Technology
    • Trending Now

Edtior's Picks

रकुल प्रीत ने साझा किया अपना पहला स्टार-प्रभावित पल, बोलीं- मैं रणवीर की...
POGO लेकर आया नया 3D एनिमेटेड शो “सम्पत चम्पत”, धमाकेदार हुआ आगाज़
Birthday स्पेशल : नवाजुद्दीन सिद्दीकी के 10 दमदार किरदार, जिन्होंने बनाया उन्हें अभिनय...

Latest Articles

रकुल प्रीत ने साझा किया अपना पहला स्टार-प्रभावित पल, बोलीं- मैं रणवीर की प्रशंसक हूं
POGO लेकर आया नया 3D एनिमेटेड शो “सम्पत चम्पत”, धमाकेदार हुआ आगाज़
Birthday स्पेशल : नवाजुद्दीन सिद्दीकी के 10 दमदार किरदार, जिन्होंने बनाया उन्हें अभिनय का बादशाह
29 को सिनेमाघरों में ‘कृष्णा और चिट्ठी’, भक्त और भगवान के प्रेम की सबसे भावुक कहानी
@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions