Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन जारी, धर्मेंद्र प्रधान...
‘बजरंगी भाईजान’ के 11 साल: सलमान खान फिल्म्स...
TVF Hits 2026: ‘ग्राम चिकित्सालय 2’, ‘एस्पिरेंट्स 3’...
Veer Hirani IMDb List: ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ के...
Punjab Fee Regulation Ordinance 2026: पंजाब में निजी...
राम मंदिर के कथित घोटाले पर AAP का...
‘कॉकटेल’ के सालों बाद भी क्यों छाई हैं...
अन्नू कपूर की फिल्म ‘उत्तर दा पुत्तर’ का...
भारतीय फिल्म व्यापार और इंडस्ट्री में योगदान के...
‘रामायण’ के मेकर्स 9 जुलाई से देशभर के...
Thursday, July 23, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home टॉप न्यूज़राहुल गांधी को आतंकी कहने पर केंद्रीय मंत्री बिट्टू पर बेंगलुरु में एफआईआर, कहा- ‘अब तो संसद में भी राहुल गांधी को आंतकी बोलूंगा’
टॉप न्यूज़देश

राहुल गांधी को आतंकी कहने पर केंद्रीय मंत्री बिट्टू पर बेंगलुरु में एफआईआर, कहा- ‘अब तो संसद में भी राहुल गांधी को आंतकी बोलूंगा’

by live24india September 19, 2024
by live24india September 19, 2024 0 comments 516 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
517

नई दिल्ली : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ बयान देने पर कांग्रेस नेताओं की शिकायत पर बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। यह मामला कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एक पदाधिकारी की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यहां हाई ग्राउंड्स पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

भारत में सिखों की स्थिति के बारे में बयानों को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता पर हमला करते हुए रेल राज्य मंत्री ने रविवार को कहा कि अगर ‘बम बनाने वाले’ उनका समर्थन कर रहे हैं, तो वह ‘नंबर एक आतंकवादी’ हैं। कांग्रेस ने बयान की निंदा करते हुए कहा था कि बिट्टू ‘बेवकूफ आदमी की तरह’ बात कर रहे हैं। कांग्रेस लगातार रवनीत सिंह बिट्टू से माफी की मांग कर रही है। रवनीत सिंह बिट्टू इससे इनकार कर रहे हैं। वह कांग्रेस को चुनौती भी दे रहे हैं।

दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में अमेरिका यात्रा के दौरान सिखों को लेकर एक बयान दिया था। राहुल गांधी के इसी बयान पर रवनीत सिंह बिट्टू ने प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी आतंकवादी करार दे दिया था, जिससे हंगामा मच गया और उनके खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने कई राज्यों में एफआईआर कराई है।

एक बयान में रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि यह कांग्रेस अध्यक्ष हैं जिन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह गांधी की टिप्पणियों से सहमत हैं। रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि मुझे क्यों माफी मांगनी चाहिए? हमने पंजाब में अपनी पीढ़ियाँ खो दी हैं। गांधी परिवार ने पंजाब को जला दिया। उनकी (गांधी परिवार की) गलतियों के कारण पंजाब में जो आतंकवाद पैदा हुआ, उसे ठीक करने में 35,000 लोगों की जान चली गई, यहां तक ​​कि मुख्यमंत्री को भी अपनी जान देनी पड़ी।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
BengaluruBJPCongressFIR BittuFIR Lodged Against BittuParliamentRahul Gandhi
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
जल्दी जल्दी खूब पानी पीना सेहत के लिए खतरनाक
next post
370 पर आसिफ के बयान पर शाह ने कांग्रेस को घेरा, कहा- ‘देश विरोधी ताकतों के साथ खड़े रहे हैं राहुल

You may also like

जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन जारी, धर्मेंद्र प्रधान...

July 23, 2026

‘बजरंगी भाईजान’ के 11 साल: सलमान खान फिल्म्स...

July 17, 2026

TVF Hits 2026: ‘ग्राम चिकित्सालय 2’, ‘एस्पिरेंट्स 3’...

July 17, 2026

Veer Hirani IMDb List: ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ के...

July 17, 2026

Punjab Fee Regulation Ordinance 2026: पंजाब में निजी...

July 13, 2026

राम मंदिर के कथित घोटाले पर AAP का...

July 13, 2026

‘कॉकटेल’ के सालों बाद भी क्यों छाई हैं...

July 12, 2026

अन्नू कपूर की फिल्म ‘उत्तर दा पुत्तर’ का...

July 11, 2026

भारतीय फिल्म व्यापार और इंडस्ट्री में योगदान के...

July 10, 2026

‘रामायण’ के मेकर्स 9 जुलाई से देशभर के...

July 10, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • Work With Us
    • Contact Us
    • Collaboration
    • Data Collection
    • Workplace
    • Adverstising
    • Privacy Policy
    • International Collab
    • Feedback
    • Terms of Use
    • About Our Ads
    • Help & Support
    • Entertainment
    • News Covering
    • Technology
    • Trending Now

Edtior's Picks

जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन जारी, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक आंदोलन खत्म...
‘बजरंगी भाईजान’ के 11 साल: सलमान खान फिल्म्स ने शेयर किए यादगार पल,...
TVF Hits 2026: ‘ग्राम चिकित्सालय 2’, ‘एस्पिरेंट्स 3’ और ‘गुल्लक 5’ ने पहले...

Latest Articles

जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन जारी, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक आंदोलन खत्म नहीं होगा: अभिजीत दिपके
‘बजरंगी भाईजान’ के 11 साल: सलमान खान फिल्म्स ने शेयर किए यादगार पल, भावुक हुए फैंस
TVF Hits 2026: ‘ग्राम चिकित्सालय 2’, ‘एस्पिरेंट्स 3’ और ‘गुल्लक 5’ ने पहले छह महीनों में मचाया धमाल
Veer Hirani IMDb List: ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ के बाद वीर हिरानी IMDb की पॉपुलर इंडियन सेलेब्रिटीज लिस्ट में शामिल
@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions