Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
महिलाओं की नींद क्यों है अलग, हार्मोन से...
राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ वेव्स ओटीटी पर नंबर 1...
मोना सिंह की बुलबुल जौहरी को हुए तीन...
एक्सेल एंटरटेनमेंट के 25 साल पूरे, 30 से...
25 साल की हुई ‘दिल चाहता है’, एक्सेल...
एमबीबीएस फीस बढ़ोतरी पर परगट सिंह का सरकार...
पंजाब में 13 मल्टी परपज हेल्थ वर्करों की...
कालीन भैया से लेकर मुन्ना भैया तक, ‘मिर्जापुर:...
‘दिल चाहता है’ में आमिर खान की कास्टिंग...
एआर रहमान के संगीत में अनुराधा पौडवाल की...
Wednesday, August 12, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • धर्म आस्था
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home मनोरंजनकर्नाटक के उपमुख्यमंत्री श्री डी. के. शिवकुमार ने मोहनलाल स्टारर “वृषभ” का नया गाना किया लॉन्च
मनोरंजन

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री श्री डी. के. शिवकुमार ने मोहनलाल स्टारर “वृषभ” का नया गाना किया लॉन्च

by live24india December 22, 2025
by live24india December 22, 2025 0 comments 95 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
96

बेंगलुरु में एक शानदार और भावनाओं से भरपूर समारोह देखने मिला, जब बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्म “वृषभ” का खूबसूरत गाना आधिकारिक रूप से लॉन्च किया गया। इस खास मौके पर कर्नाटक के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री डी. के. शिवकुमार की उपस्थिति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए और इस आयोजन को और भी गरिमामय बना दिया।

“वृषभ” में पद्मश्री और पद्मभूषण से सम्मानित महान अभिनेता मोहनलाल मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, और यह फिल्म 2025 की सबसे बड़ी और चर्चित रिलीज़ में से एक मानी जा रही है। नए लॉन्च हुए गाने में समरजीत लंकेश और नयन सारिका नजर आ रहे हैं। यह एक दिल छू लेने वाला रोमांटिक गीत है, जो युवा भावनाओं, मासूमियत और प्यार की धड़कनों को बेहद खूबसूरती से बयां करता है और पहली ही सुनने में दिल को जीत लेता है।

इस मौके पर एक बेहद यादगार पल तब बना जब श्री डी. के. शिवकुमार ने फिल्म से जुड़ी अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने बताया कि “वृषभ” का अर्थ है बैल, जो ताकत, दृढ़ता और पॉज़िटिव एनर्जी का प्रतीक है। अपने हाथ पर बने बैल के टैटू का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि यह फिल्म मजबूती, सफलता और समृद्धि पाए। यह उनके लिए केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि एक भावनात्मक जुड़ाव है।

उन्होंने कहा कि दिसंबर 2025 में विश्वभर में रिलीज़ होने जा रही “वृषभ” बेहद सकारात्मक ऊर्जा से भरी फिल्म है। उन्होंने कर्नाटक की जनता की ओर से फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि निर्माता अपनी लागत निकालें, बेहतर मुनाफा कमाएं और आगे भी ऐसी दमदार और अर्थपूर्ण सिनेमा बनाते रहें।

उन्होंने आगे विश्वास जताया कि मोहनलाल की “वृषभ” बड़ी सफलता हासिल करेगी और साथ ही यह भी कहा कि 2026 युवा अभिनेता समरजीत लंकेश के लिए बेहद सफल साल रहेगा। उन्होंने समरजीत को ढेरों शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। श्री डी. के. शिवकुमार ने फिल्म निर्माताओं के विज़न की सराहना करते हुए कहा कि कन्नड़ टैलेंट को पैन-इंडिया स्तर पर पेश करना गर्व की बात है। उन्होंने सभी कलाकारों, निर्माताओं और पूरी टीम को ढेरों शुभकामनाएं दीं। यह गाना लॉन्च फिल्म की प्रमोशनल जर्नी का एक बड़ा पड़ाव है, जो आगे के लिए जबरदस्त स्केल, भावना और दमदार कहानी का वादा करता है।

नंदा किशोर द्वारा निर्देशित “वृषभ” में मोहनलाल के साथ समरजीत लंकेश, रागिनी द्विवेदी, नयन सारिका, अजय, नेहा सक्सेना, गरुड़ा राम, विनय वर्मा, अली, अय्यप्पा पी. शर्मा और किशोर शामिल हैं। फिल्म में संगीत है सैम सी. एस. का, साउंड डिज़ाइन रेसुल पुकुट्टी का, संवाद एस.आर.के., जनार्धन महार्षि और कार्तिक के, सिनेमैटोग्राफी एंटनी सैमसन की और एक्शन की जबरदस्त कमान संभाली है पीटर हाइन, स्टंट सिल्वा, गणेश कुमार और निखिल ने।

बालाजी टेलीफिल्म्स और कनेक्ट मीडिया द्वारा, अबिषेक एस. व्यास स्टूडियोज़ के सहयोग से प्रस्तुत, इस फिल्म का निर्माण शोभा कपूर, एकता आर. कपूर, सी. के. पद्म कुमार, वरुण माथुर, सौरभ मिश्रा, अबिषेक एस. व्यास, प्रवीर सिंह, विशाल गुर्नानी और जूही पारेख मेहता द्वारा किया गया है। फिल्म के सह-निर्माता हैं विमल लाहोटी।

“वृषभ” एक शानदार सिनेमाई अनुभव का वादा करती है, जो इमोशन, ग्रैंड्योर और एक्शन का धांसू मिश्रण पेश करेगी और पिता-पुत्र के अटूट रिश्ते का जश्न मनाएगी। फिल्म मलयालम और तेलुगू में एक साथ शूट की जा रही है और कन्नड़ व हिंदी में भी रिलीज़ होगी। यह 2025 की सबसे बड़ी सिनेमाई घटनाओं में से एक बनने जा रही है। रिलीज़ डेट: 25 दिसंबर 2025.

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
BengaluruDeputy Chief MinisterDK ShivakumarKarnatakalaunchedMohanlal StarrerNew SongPan India FilmVrushabha
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
U-19 Asia Cup 2025: पाकिस्तान ने भारत को 191 रन से हराया, दूसरी बार जीता अंडर-19 एशिया कप
next post
एअर इंडिया की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग, टेक-ऑफ के 40 मिनट बाद बंद हुआ इंजन, 335 यात्री सुरक्षित

You may also like

राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ वेव्स ओटीटी पर नंबर 1...

August 10, 2026

मोना सिंह की बुलबुल जौहरी को हुए तीन...

August 10, 2026

एक्सेल एंटरटेनमेंट के 25 साल पूरे, 30 से...

August 10, 2026

25 साल की हुई ‘दिल चाहता है’, एक्सेल...

August 10, 2026

कालीन भैया से लेकर मुन्ना भैया तक, ‘मिर्जापुर:...

August 9, 2026

‘दिल चाहता है’ में आमिर खान की कास्टिंग...

August 9, 2026

एआर रहमान के संगीत में अनुराधा पौडवाल की...

August 9, 2026

टीवीएफ की पहली मराठी फिल्म ‘बायंगी : पाळायची...

August 9, 2026

अफ्रीका के जंगलों में दिखा रुद्र का दमदार...

August 9, 2026

द ट्रेटर्स सीजन 2 का ट्रेलर आउट, मल्लिका...

August 8, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • About Us
    • Fact Check Policy
    • Contact Us
    • Work With Us
    • Privacy Policy
    • Advertise With Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Editorial Policy
    • Correction Policy
    • Cookie Policy

Edtior's Picks

महिलाओं की नींद क्यों है अलग, हार्मोन से लेकर मानसिक जिम्मेदारियों तक समझिए...
राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ वेव्स ओटीटी पर नंबर 1 ट्रेंडिंग, 120 देशों तक पहुंचा...
मोना सिंह की बुलबुल जौहरी को हुए तीन साल, मेड इन हेवन 2...

Latest Articles

महिलाओं की नींद क्यों है अलग, हार्मोन से लेकर मानसिक जिम्मेदारियों तक समझिए पूरी कहानी
राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ वेव्स ओटीटी पर नंबर 1 ट्रेंडिंग, 120 देशों तक पहुंचा दर्शकों का प्यार
मोना सिंह की बुलबुल जौहरी को हुए तीन साल, मेड इन हेवन 2 का किरदार आज भी यादगार
एक्सेल एंटरटेनमेंट के 25 साल पूरे, 30 से कम फिल्ममेकर्स के लिए लॉन्च हुआ एक्सेल ओरिजिन्स

© 2026 Live24 India. All Rights Reserved.  Powered by Live 24 India

  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • धर्म आस्था
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions